Venus Facts In Hindi: शुक्र ग्रह सूर्य से दूसरा ग्रह है। रात्रि में चंद्रमा के बाद आकाश मंडल में सबसे ज्यादा चमकीली वस्तु शुक्र ग्रह ही होता है। Venus हमारे सौरमंडल के 4 स्थलीय ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल में से एक है।
Note:– स्थलीय ग्रह वह ग्रह होते हैं जिनकी सतह चट्टान व धातुओं से बनी होती है।
तो दोस्तों जानते हैं शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य

शुक्र ग्रह का संक्षिप्त परिचय
Official name | Venus |
उपग्रह | एक भी उपग्रह नहीं है |
सूर्य से औसत दूरी | 108 million km. |
सतह का तापमान | 464°C |
घूर्णन काल | 224.7 दिन |
परिक्रमण काल | 243 दिन |
Intresting facts about Venus planet in hindi–शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य
1. शुक्र ग्रह का वातावरण मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड से भरा हुआ एक घना और विषैला वातावरण है। यह सल्फ्यूरिक एसिड के घने बादलों से हमेशा ढका रहता है।
2. Venus का वायुमंडल पृथ्वी के वायुमंडल से लगभग 90 गुना शक्तिशाली है। इस ग्रह के वातावरण में 96.5% कार्बन डाइऑक्साइड और 3.5% नाइट्रोजन मौजूद है।
3. सौर मंडल के अन्य ग्रहों की तुलना में शुक्र ग्रह विपरीत दिशा में घूमता है। इसके विपरीत दिशा में घूमने के कारण शुक्र ग्रह पर सूर्य पश्चिम दिशा से निकलता है।
4. भले ही बुध ग्रह सूर्य से सबसे नजदीकी का ग्रह हो लेकिन सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह Venus है। बुध ग्रह का अधिकतम तापमान 430°C तक चला जाता है, वहीं शुक्र ग्रह का तापमान 660°C के ऊपर चला जाता है।
5. शुक्र ग्रह की घूर्णन गति धीमी होने के कारण इसका चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी की तुलना में बेहद कमजोर है।
6. शुक्र ग्रह की कक्षा सौरमंडल के अन्य ग्रहों की तुलना में अधिक गोलाकार है।
7. 1610 में Venus को दूरबीन से देखने वाले पहले व्यक्ति गैलीलियो गैलिली थे।
8. शुक्र एक स्थलीय ग्रह है तथा पृथ्वी के समान आकार, द्रव्यमान और लगभग समान संरचना के कारण शुक्र को ‘पृथ्वी की बहन’ भी कहा जाता है।
9. शुक्र ग्रह रात में दूरबीन के बिना दिखाई देता है, इसलिए इस ग्रह की खोज का श्रेय आधिकारिक तौर पर किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया गया।
10. शुक्र ग्रह रात के आकाश में सबसे चमकीला क्यों दिखाई देता है? :-
Venus ग्रह रात में दिखाई देने वाले सबसे चमकीले वस्तु या पिंड में से एक है। इस ग्रह में मौजूद घने बादल सूर्य से आने वाले 70% से अधिक प्रकाश को अंतरिक्ष में वापस परावर्तित कर देते हैं, और शुक्र ग्रह पृथ्वी से निकटतम दूरी पर भी स्थित है, इसलिए यह रात में पृथ्वी से दूसरा सबसे चमकीला पिंड की भांति दिखाई देता है।
11. शुक्र ग्रह का Venus नाम प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी पर रखा गया है।
12. शुक्र ग्रह का द्रव्यमान 4.867×10²⁴ kg है।
13. खगोलविदों के अनुसार Venus 4.6 अरब साल पुराना है।
14. शुक्र का आकार और भार तो पृथ्वी से मिलता-जुलता है ही साथ में शुक्र का गुरुत्वाकर्षण भी पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का लगभग 91% है, अर्थात हम शुक्र की सतह पर पृथ्वी की सतह से थोड़ा ऊंचा कर सकते हैं।
15. शुक्र ग्रह पर माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा पर्वत है। शुक्र ग्रह में स्थित ‘मैक्सवेल मोंटेस’ नामक पर्वत की ऊंचाई 11 किलोमीटर है।
16. शुक्र की सतह का लगभग 65% भाग समतल मैदानों से बना है तथा शेष 35% पर्वतीय क्षेत्रों से बना है।
17. सतह के तापमान के कारण Venus पर कोई भी तरल पदार्थ का मौजूद होना असंभव है, क्योंकि तरल पदार्थ कुछ ही पलों में वाष्पीकृत हो जाएगा।
18. हमारे सौरमंडल में शुक्र और बुध ही ऐसे ग्रह हैं जिनके कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है।
19. शुक्र ग्रह की सतह को पृथ्वी की सतह से भी पुराना माना जाता है।
20. किसी व्यक्ति का शुक्र ग्रह की सतह पर जाना संभव तो नहीं है, लेकिन यदि मान लिया जाए कि कोई इंसान शुक्र ग्रह की सतह पर पहुंच गया तब उसे सूर्य और पृथ्वी दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि शुक्र का वातावरण हमेशा घने बादलों से ढका रहता है।
21. Venus के बादल पृथ्वी पर मौजूद बादलों की तरह ही बिजली पैदा करने में सक्षम हैं।
22. सौरमंडल के किसी भी ग्रह की तुलना में Venus पर अधिक ज्वालामुखी हैं। हालांकि, शुक्र ग्रह पर उपस्थित अधिकांश जवालामुखी निष्क्रिय हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी भी कुछ ज्वालामुखी सक्रिय हो सकते हैं
23. शुक्र ग्रह की सतह पर बाकी स्थलीय ग्रहों की तुलना में बहुत कम और छोटे क्रेटर (गड्ढे) हैं। शुक्र ग्रह का वायुमंडल इतना घना है कि इसके वायुमंडल में आने वाले उल्का पिंड सतह पर पहुंचने से पहले ही नष्ट हो जाते हैं, इसलिए यहां क्रेटर नहीं बन पाते।
24. शुक्र ग्रह पर पहला सफल मिशन NASA के Mariner 2 अंतरिक्ष यान द्वारा पूरा किया गया था। Mariner 2 को अगस्त 1962 में लांच किया गया था। इसी अंतरिक्ष यान ने सबसे पहले पता लगाया कि शुक्र ग्रह का तापमान 500 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है।
25. Venera 7 नामक सोवियत अंतरिक्ष यान दूसरे ग्रह की सतह पर उतरने वाला पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान था। सोवियत संघ ने अगस्त 1970 में शुक्र ग्रह के परीक्षण के लिए Venera 7 को लांच किया था। किसी दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर डेटा संचालित करने वाला पहला अंतरिक्ष यान की उपलब्धि भी Venera 7 के पास है।
उम्मीद है आपको ‘Amazing facts about Venus in hindi | शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
Read also
- बुध ग्रह के बारे में 35 रोचक तथ्य
- मंगल ग्रह से जुड़े 40 रोचक तथ्य
- शनि ग्रह से जुड़े 40+ रोचक तथ्य
- सूर्य से जुड़े 50 रोचक तथ्य
- पृथ्वी से जुड़े 60 + रोचक तथ्य
Very nice information
Thanks for your feedback