Leonardo da Vinci in Hindi – दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे लिओनार्दो द विंची से जुड़े दिलचस्प तथ्य। लिओनार्दो दुनिया के सबसे genius व्यक्तियों में से एक थे जिन्हें अनेक चीजों में महारत हासिल थी।
एक साधारण इंसान एक या दो चीजों में मास्टर हो सकता है, लेकिन लिओनार्दो दा विंची एक ऐसे अद्भुत व्यक्ति थे जिन्हें महान चित्रकार, अविष्कारक, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, लेखक, इंजीनियर, भौतिक शास्त्री तथा वैज्ञानिक जैसे महान व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है।
अनेक विधाओं में माहिर होने के बावजूद इन्हें सबसे अधिक ख्याति महान कलाकार के रूप में मिली जिसकी प्रमुख वजह विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग ‘मोनालिसा’ और ‘द लास्ट सपर’ है। तो चलिए जानते हैं महान व्यक्ति लियोनार्डो द विंची से जुड़े रोचक तथ्य facts about Leonardo da Vinci in hindi.

Amazing facts about Leonardo da Vinci – लिओनार्दो द विंची से जुड़े दिलचस्प तथ्य
2. लिओनार्दो का जन्म 15 अप्रैल 1452 में इटली के फ्लोरेंस शहर में हुआ था।
2. Leonardo da Vinci का पूरा नाम Leonardo di ser Piero da Vinci था
3. लिओनार्दो द विंची नोटरी वकील “सेर पीयरो” के नाजायज बैठे थे।
4. लिओनार्दो की मां कैटरीना डी मेओ लिपि नामक महिला एक किसान की बेटी थी।
5. लिओनार्दो को सेर पीयरो के जायज बेटे के रूप में देखा जाता था क्योंकि वह बचपन से ही अपने पिता के साथ रहते थे। उनके पिता से लिओनार्दो को 12 भाई बहन मिले जिनमें 9 भाई और 3 बहने थीं। लिओनार्दो सभी भाई बहनों से बड़े थे। लिओनार्दो बचपन से ही अकेले रहना पसंद करते थे।
6. Leonardo da Vinci ने अपना बचपन का थोड़ा समय ही अपनी मां के साथ बिताया है। वह लगभग 5 वर्ष की आयु में अपने पिता के साथ रहने चले गए थे।
7. लिओनार्दो के पास एक विशेषता यह भी थी कि वह दोनों हाथों से बहुत सफाई के साथ लिख सकते थे।
8. लिओनार्दो शब्दों को उल्टा लिखने में भी माहिर थे जिससे दर्पण में उन शब्दों का सीधा प्रतिबिंब बनता था।
9. एक पशु प्रेमी होने की वजह से लियोनार्दो शाकाहारी थे।
10. लियोनार्दो के पिता उनकी कलात्मक प्रतिभा की बहुत सराहना करते थे। उनकी कला को देखते हुए उनके पिता ने लियोनार्दो को 15 साल की उम्र में फ्लोरेंस के प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार “Andrea Del Verrocchio” के पास भेज दिया। लगभग 10 साल तक लिओनार्दो अपनी पेंटिंग और मूर्तिकला तकनीकों तथा यांत्रिक कला में निपुण और प्रशिक्षित हुए।
11. लिओनार्दो द विंची को ‘पुनर्जागरण पुरुष’ के रूप में जाना जाता था, क्योंकि उन्होंने कोई औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की और वह उस दौर के सबसे महान और प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक थे।
12. लिओनार्दो ने बुनियादी पढ़ाई, लिखाई और गणित को अपने पिता के घर में ही सीखा।
13. एक चेहरा पहचान सॉफ्टवेयर यह निर्धारित करता है कि लिओनार्दो की पेंटिंग मोनालिसा 83% खुश 9 % घृणित 6% भयभीत और 2% गुस्से में है।

14. दुनिया के प्रसिद्ध अरबपति “बिल गेट्स” ने Leonardo da Vinci की 72 पेज की सचित्र पांडुलिपि पुस्तक कोडेक्स सिलेस्टर को 40 मिलियन डॉलर में खरीदा है। गेट्स ने इस पुस्तक को 1990 में खरीदा था अनुमान है कि यह पुस्तक 1506 से 1510 के बीच लिखी गई थी।
15. वर्तमान युग के हवाई उड़ानों की परिकल्पना का सचित्र विस्तृत वर्णन Leonardo da Vinci के लेख में मिलता है।
16. लियोनार्दो एक हाथ से लिखाई और दूसरे हाथ से ड्राइंग बना सकते थे।
17. लियोनार्दो 24 साल की आयु में कई पुरुष साथियों के साथ sodomy (लौंडेबाजी) के आरोप में पकड़े गये थे। कोई भी व्यक्ति जब उनके दोस्तों और उनके खिलाफ गवाही देने नहीं आया तब आरोप हटा दिए गए।
18. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने लियोनार्दो की मोनालिसा पेंटिंग को विश्व की सबसे महंगी पेंटिंग के रूप में सूचीबद्ध किया है।
19. 1480 के दशक में पहली बार Leonardo da Vinci ने बख्तरबंद कार का वर्णन अपनी किताब में किया था।
20. 21 अगस्त 1911 को मोनालिसा पेंटिंग को फ्रांस के संग्रहालय से चुरा लिया गया था। जिस व्यक्ति ने उस पेंटिंग को चुराया था वह उसे लियोनार्दो की जन्मभूमि इटली वापस ले जाना चाहता था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और तब से यह पेंटिंग सुर्खियों में आ गई।
Amazing facts about Leonardo da Vinci 21-30
21. कई शोधकर्ता अभी तक यह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं कि मोनालिसा कौन थी? अधिकांश लोगों का मानना है कि मोनालिसा एक व्यापारी की पत्नी थी और कुछ लोग कहते हैं कि वह पेंटिंग महिला रूप में खुद का आत्म चित्र थी।
22. एक शोध के अनुसार मोनालिसा के होठों को रंगने के लिए लियोनार्दो को लगभग 10 साल लगे थे।
23. Leonardo da Vinci भले ही पक्षियों और जानवरों को नहीं पालते थे, लेकिन वह पिंजरे में बंद जानवर और पक्षियों को खरीदकर उन्हें आजाद कर देते थे।
24. लिओनार्दो को रंगीन कपड़े पहनने का बहुत शौक था। वह व्यक्तिगत साफ सफाई पर भी बहुत ध्यान देते थे।
25. लियोनार्दो बेहद शालीन और उदार व्यक्ति थे।
यह भी पढ़ें– लियोनार्डो द विंची के 50 + अनमोल विचार
26. लियोनार्दो पूरे जीवन अविवाहित रहे।
27. कई इतिहासकारों का मानना है कि लियोनार्दो समलैंगिक थे।
28. 1502 में लियोनार्दो ने “Pope Alexander VI” के बेटे “Cesare Borgia” के यहां मुख्य मिलिट्री इंजीनियर के पद में काम किया था।
29. लियोनार्दो के अद्भुत कामों को पूरा होने में बहुत समय लगता था। लियोनार्दो के कई चित्र, लेख और अविष्कार अधूरे छूट गए जिन्हें वह पूरा नहीं कर सके।
30. Leonardo da Vinci की मृत्यु 67 वर्ष की आयु में 2 मई 1519 को ‘क्लोस-ल्यूस’ फ्रांस में हुई।
उम्मीद है आपको ‘लिओनार्दो द विंची से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Leonardo da Vinci in Hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई होगी तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
Read also
Leonardo da Vinci was really a genius
Nice post👌
Keep visiting