इस्लाम धर्म से जुड़े 20+ अनसुने रोचक तथ्य | Islam facts hindi

Islam धर्म दुनिया के सबसे बड़े धर्म में से एक है। ‘इस्लाम’ शब्द का अर्थ है ‘ईश्वर की इच्छा के अधीन होना’। इस्लाम के अनुयायी अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण का जीवन जीने पर विश्वास करते हैं। आइए जानते हैं इस्लाम धर्म से जुड़े रोचक तथ्य–

Interesting facts about Islam religion in Hindi – इस्लाम धर्म से जुड़े रोचक तथ्य

1. ईसाई धर्म के बाद इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसके लगभग 1.9 अरब अनुयाई हैं।

2. Islam धर्म के अनुयाई को मुसलमान (Muslim) कहते हैं।

3. पैगंबर मोहम्मद साहब को इस्लाम धर्म का संस्थापक माना जाता है।

4. Islam धर्म दो समुदायों में बंटा है, जिसमें 85% सुन्नी और 15% शिया मुसलमान है।

6. 632 ईस्वी में मोहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम के अनुयायियों के बीच एक असहमति सामने आई कि पैगंबर मोहम्मद साहब के बाद इस्लामिक समुदाय के उत्तराधिकारी के रूप में कौन होगा? क्योंकि उनकी मृत्यु उत्तराधिकारी के बिना हुई थी।

कुछ लोगों का मानना था कि उत्तराधिकारी को सर्वसम्मति से चुना जाना चाहिए और कुछ लोग ऐसे भी थे जिनका मानना था कि केवल पैगंबर मोहम्मद साहब के पूर्वजों को ही उनके विश्वास का नेतृत्व करना चाहिए। इस मतभेद के चलते इस्लाम दो भागों में बंट गया।

7. जो लोग पैगंबर साहब के सबसे करीबी साथी अबू बक्र का अनुसरण करते थे उन्हें सुन्नी के रूप में जाना जाने लगा और जो लोग पैगंबर साहब के चचेरे भाई और दामाद (अली) का अनुसरण करते थे उन्हें शिया के रूप में जाना जाने लगा।

8. Islam धर्म के पांच मूल स्तंभ (pillars) हैं–

•शहादा (कलमा पढ़ना),

•नमाज अदा करना,

•रोजा रखना,

•जकात (अपनी कमाई का कुछ भाग गरीबों में दान देना),

•हज (इस्लाम धर्म के सभी अनुयाई जो शारीरिक रूप से और आर्थिक रूप से सक्षम है उन्हें सऊदी अरब में स्थित पवित्र शहर मक्का की यात्रा अपने जीवन में एक बार जरूर करना चाहिए)

9. इस्लाम धर्म तीन प्रमुख इब्राहिमी धर्म यहूदी, ईसाई, इस्लाम में से एक है। इब्राहिमी धर्म एकेश्वरवाद धर्मों का समूह है जो 1 ईश्वर को मानते हैं तथा इब्राहिम को ईश्वर (God) का संदेशवाहक मानते हैं, लेकिन इन धर्मों की मान्यताएं तथा रीति-रिवाज बिल्कुल ही अलग अलग हैं।

10. नमाज पढ़ना मुसलमानों के दैनिक जीवन का बहुत अहम हिस्सा है।

11. मोहम्मद साहब के पिता का नाम “अब्दुल्ला इब्न अल-मुत्तलिब” और माता का नाम “अमीना बिन्त वाहब” था।

12. मोहम्मद साहब की 11 पत्नियां थीं।

13. कुरान इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र पुस्तक है।

14. मक्का को इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। यह वही जगह है जहां पर 570 ईस्वी पूर्व में पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था।

15. इस्लामी विश्वास के अनुसार पैगंबर मोहम्मद साहब अल्लाह के दूत (रसूल) हैं, और अल्लाह के अलावा कोई ईश्वर (God) नहीं है।

16. इस्लाम धर्म में “नबी” शब्द का उपयोग अरबी और हिब्रू दोनों में पैगंबर के रूप में किया जाता है।

17. इस्लाम में रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में आता है। शारीरिक या मानसिक रूप से असमर्थ लोगों को छोड़कर सभी स्वस्थ्य वयस्क लोगों को उपवास रखना अनिवार्य होता है।।

18. हज एक वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा है जिसका पवित्र स्थल मक्का (सऊदी अरब) है। हज यात्रा प्रत्येक मुसलमान के लिए एक अनिवार्य कर्तव्य है। Islam धर्म के अनुसार सभी मुसलमान जो शारीरिक रूप से सक्षम है उन्हें अपने जीवन काल में कम से कम एक बार मक्का जरूर जाना चाहिए।

19. मोहम्मद साहब की मृत्यु 8 जून 632 ईस्वी को सऊदी अरब के मदीना शहर में हुई।

20. मक्का और मदीना के बाद यरुशलम में स्थित अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है।

21. Islam दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है। अनुमान है कि 2050 तक यह ईसाई धर्म को भी पीछे छोड़ देगा।

22. आबादी के हिसाब से मुस्लिम बाहुल्य देश – इंडोनेशिया (23.1 करोड़), पाकिस्तान (21.1 करोड़), भारत (20 करोड़), बांग्लादेश (15 करोड़)।

23. आंकड़ों के मुताबिक, 2040 तक पाकिस्तान, इंडोनेशिया को पछाड़कर दुनिया का सबसे मुस्लिम बहुल देश बन जाएगा।

24. इस्लाम धर्म में सूअर का मांस और शराब हराम (निषेध) है।

उम्मीद है आपको ‘इस्लाम धर्म से जुड़े 20+ अनसुने रोचक तथ्य’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें

2 thoughts on “इस्लाम धर्म से जुड़े 20+ अनसुने रोचक तथ्य | Islam facts hindi”

    • सुझाव देने के लिए आपका धन्यवाद हुसैन भाई। पैगंबर मोहम्मद साहब की पत्नियां के बारे में मैंने कई आर्टिकल पड़ा है, जिनमें कई प्रतिष्ठित वेबसाइट Wikipedia तथा कई इस्लामिक वैबसाइट islamqa.info, aboutislam.net, lifeinsaudiarabia.net इत्यादि वैबसाइट्स में भी 11 पत्नियों का जिक्र था। मैं किसी भी facts को आर्टिकल में लिखने से पहले कुछ बड़ी, लोकप्रिय या प्रतिष्ठित वैबसाइट्स में जाकर कन्फर्म करने की पूरी कोशिश करता हूं, लेकिन पैगम्बर मोहम्मद साहब की पत्नियों के बारे में इंटरनेट में मुझे एक ही प्रकार की जानकारी नहीं मिली। किसी वैबसाइट में 11, किसी में 12, किसी में 13 तथा किसी वैबसाइट में 14 पत्नियों का जिक्र था, जिनमें अधिकांश वैबसाइट 11 पत्नियां होने का दावा कर रही थीं।

      Reply

Leave a Comment