Zebra Facts In Hindi – ज़ेबरा से जुड़े 20 रोचक तथ्य

Zebra-facts-in-Hindi

(Zebra Facts In Hindi, Interesting facts about Zebra in Hindi) ज़ेबरा (ज़ेब्रा) पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में रहने वाले प्राणी है जिनमें काली व सफेद धारियों के विशिष्ट पैटर्न होते हैं। इनके पैटर्न की वजह से इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। इस आर्टिकल में अब जानेंगे ज़ेबरा से जुड़ी दिलचस्प तथ्य –

ज़ेबरा से जुड़े 20 दिलचस्प रोचक तथ्य – Zebra Facts In Hindi

1. ज़ेबरा Equidae परिवार के सदस्य हैं, जिसमें घोड़े, गधे भी शामिल हैं।

2. जेब्रा की ऊंचाई लगभग 3.6 से 5 फीट तथा इनका वजन 350 से 450 किलोग्राम तक होता है।

3. ज़ेबरा की गर्भधारण अवधि लगभग 12-13 महीने होती है और आम तौर पर एक ही संतान को जन्म देती है, जिसे बछेड़ा कहा जाता है।

4. घोड़े तथा गधों की तरह जेब्रा को प्राचीन काल से ही पालतू जानवर नहीं माना गया है, लेकिन अफ्रीका के कुछ हिस्सों में जेब्रा को बोझ ढोने के लिए तथा परिवहन के लिए उपयोग में लिया जाता है।

5. नर ज़ेब्रा आमतौर पर यादा से बड़े होते हैं।

6. ज़ेबरा के कई प्राकृतिक शिकारी हैं, जिनमें लकड़बग्घा, चीते, तेंदुए, हाइना, मगरमच्छ तथा शेर शामिल हैं।

7. ज़ेबरा अफ्रीका के मूल निवासी हैं।

8. हालाँकि ज़ेबरा आवाज निकाल सकते, शोर कर सकते हैं, वे एक दूसरे से संवाद करने के लिए अपने चेहरों के भावों तथा कानों की चंचलता का भी इस्तेमाल करते हैं।

9. ज़ेबरा की ग्रेवी प्रजाति को एक लुप्तप्राय प्रजाति माना जाता है।

10. जंगली ज़ेबरा पानी के बिना पांच दिनों तक जीवित रह सकते हैं।

11. ज़ेबरा सामाजिक प्राणी हैं और प्राय: झुण्ड में रहते हैं। ये आमतौर पर 5 से 20 के झुंड में रहते हैं, कभी-कभी ये 100 से भी ज्यादा के झुंड में रहते हैं।

12. ज़ेब्रा के पास उत्कृष्ट दृष्टि होती है, जो दिन और रात के दौरान अच्छी तरह से देखने में सक्षम होते हैं।

13. शेर, मगरमच्छ तथा लकड़बग्घे जैसे शिकारियों से अपना बचाव करने के लिए ज़ेबरा अपने मजबूत किक का इस्तेमाल करते हैं।

14. ज़ेबरा तेज धावक भी होते हैं। यह 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

15. ज़ेबरा अपनी विशिष्ट काली और सफेद धारियों के लिए जाने जाते हैं, जो प्रत्येक जानवर के लिए अद्वितीय हैं जिसका अर्थ है कि मानव फिंगरप्रिंट की तरह किसी भी दो ज़ेबरा की समान धारियां नहीं होती हैं। प्रत्येक ज़ेबरा प्रजाति में धारियों का पैटर्न भिन्न-भिन्न होता हैं।

16. वर्तमान में ज़ेबरा की तीन प्रजातियाँ हैं :- mountain zebra, Grévy’s zebra, plains zebra.

17. ज़ेबरा अच्छे पर्वतारोही होते हैं और घोड़ों की तुलना में असाधारण रूप से कठोर और नुकीले खुर वाले होते हैं जो उन्हें पहाड़ों पर चढ़ने की अनुमति देते हैं।

18. ज़ेब्रा शाकाहारी होते हैं और मुख्य रूप से घास खाते हैं।

19. ज़ेबरा के पास एक अद्वितीय पाचन तंत्र होता है जो उन्हें कम गुणवत्ता वाली घास से पोषक तत्व निकालने की अनुमति देता है। उनका पाचन तंत्र घोड़े की तुलना में अधिक शक्तिशाली होता है। यह घोड़े की तरह ही खड़े-खड़े भी सो सकते हैं।

20. जंगल में ज़ेब्रा की उम्र लगभग 25 साल होती है।

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल ‘Zebra Facts In Hindi – ज़ेबरा से जुड़े 20 रोचक तथ्य’ पसंद आया होगा, यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।‌

यह भी पढ़ें

Leave a Comment