Space facts in Hindi– किसी पिंड जैसे, पृथ्वी से दूर जो शून्य (void) होता है उसे अंतरिक्ष (space) कहते हैं। अंतरिक्ष बहुत ही विशाल है जिसमें ग्रह, तारे, आकाशगंगा, अंतरिक्ष पदार्थ तथा उर्जा शामिल है।
अंतरिक्ष पूरे अनंत ब्रह्मांड में फैला हुआ है जिसके बारे में वैज्ञानिक अभी तक सिर्फ 5% से ज्यादा नहीं जान पाए हैं। अंतरिक्ष रहस्यों से भरा हुआ है, जिन्हें जानने की जिज्ञासा हमेशा से ही इंसान के मन में रही है। इन्हीं रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए वैज्ञानिक नए-नए मिशन अंतरिक्ष में भेजते रहते हैं।
तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे अंतरिक्ष के बारे में कुछ दिलचस्प और मजेदार जानकारियां जो आपके लिए ज्ञानवर्धक और रोचक होंगी।

Amazing facts about Space in hindi । अंतरिक्ष से जुड़े तथ्य
1. ब्रह्मांड केवल 5% सामान्य पदार्थ से बना है, शेष 25% dark matter और 70% dark energy से बना है।
2. यदि शनि को पानी में रखा जाए तब वह पानी में तैरेगा, डूबेगा नहीं। शनि हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। हालाँकि, यह पूरी तरह से गैसीय है इसलिए इसका घनत्व पानी से कम है, परिणामस्वरूप शनि पानी में नहीं डूबेगा।
3. मान लो हम सौर मंडल के कुछ ग्रहों पर छलांग लगा सकते हैं, तब यदि हम पृथ्वी पर 1.5 फीट की छलांग लगाते है और उतने ही बल से यदि मंगल ग्रह पर छलांग लगाते हैं तो सिर्फ 3 फीट तथा चंद्रमा में 10 फीट और बृहस्पति पर 0 फीट ही छलांग लगा पाएंगे।
हमारी कूदने की क्षमता ग्रह की गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करता है। जिस ग्रह में जितना अधिक गुरुत्वाकर्षण होगा हम उतनी ही कम ऊंचाई तक छलांग लगा पाएंगे।
4. अल्बर्ट आइंस्टीन के अनुसार – “जो तारे हम रात में देखते हैं वह वास्तव में उस समय में नहीं होते जब हम उन्हें देखते हैं। हम उन्हें हजारों, लाखों वर्ष पहले की स्थिति में छोड़े गए प्रकाश को देखते हैं जो कई प्रकाश वर्ष दूर से आता है।”
उदाहरण के लिए, पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी लगभग 14,96,00,000 किलोमीटर है। इतनी दूरी होने की वजह से सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8.3 मिनट का समय लगता है। इस हिसाब से यदि वर्तमान समय में सूर्य अचानक से गायब हो जाए तब हमें सूर्य के गायब होने का पता 8.3 मिनट बाद लगेगा।
5. क्या आप जानते थे? अंतरिक्ष से देखने पर सूर्य हमें सफेद दिखाई देता है।
6. क्या आपको पता है ब्रह्मांड कितना बड़ा? सूर्य के अंदर 10 लाख पृथ्वी समा सकती है और सूर्य हमारे सौरमंडल का एकमात्र तारा है, लेकिन एक आकाशगंगा में 100 अरब से भी अधिक तारे हैं जिसे हम मिल्की वे कहते हैं। और वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रह्मांड में 100 अरब से भी अधिक आकाशगंगा हैं।
7. सौर मंडल के सभी ग्रह अंडाकार कक्षा में सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जो ग्रह सुर्य के करीब होते हैं वह तेजी से परिक्रमा करते हैं।
8. हेली नामक धूमकेतु पृथ्वी से 75 वर्षों में एक बार दिखाई देता है। यह अंतिम बार 9 फरवरी 1986 को देखा गया था जो अब आगे 26 जुलाई 2061 में दिखेगा।
9. चंद्रमा पर छोड़े गए पैरों के निशान या किसी भी प्रकार के निशान गायब नहीं होंगे, क्योंकि उन निशानों को मिटाने के लिए वायु जैसे माध्यम की आवश्यकता होगी जो चंद्रमा में मौजूद नहीं है।
10. अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (International Space station Or ISS) अंतरिक्ष में भेजी गई सबसे बड़ी तथा दुनिया की सबसे महंगी मानव निर्मित वस्तु है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की लागत $100 बिलियन से भी अधिक है। इस अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में 7 अंतर्राष्ट्रीय क्रू मेंबर के रुकने की व्यवस्था है।

11. अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पृथ्वी की 90% से अधिक आबादी को दिखाई देता है। यह तीव्र गति से चलने वाले तारे के समान दिखाई देता है।
12. अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की गति 27,600 km/h (17,100 m/h) है। यह हर 92 मिनट में पृथ्वी की पूरी परिक्रमा कर लेता है। इस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू मेंबर 24 घंटे में 16 सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुभव करते हैं।
13. मंगल ग्रह की सतह लोहे के ऑक्साइड से बनी है इसलिए मंगल की सतह लाल दिखाई देती है।
14. सूर्य के बाद प्रॉक्सिमा सेंचुरी पृथ्वी का सबसे निकटतम तारा है। यह तारा पृथ्वी से 4.24 प्रकाश वर्ष दूर है।
15. मंगल ग्रह पर पर स्थित ओलम्पस मोन्स पर्वत हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा पर्वत है। यह पर्वत पृथ्वी के माउंट एवरेस्ट से तीन गुना बड़ा है।

16. न्यूट्रॉन तारों की गति बहुत तेज होती है। अब तक का ज्ञान सबसे तेज न्यूट्रॉन तारा PSR J1748-2446ad है, जो एक सेकंड में 716 बार या 43,000 प्रति मिनट की दर से घूमता है।
17. कई लोग सोचते होंगे कि हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह बुध होगा क्योंकि वह सूर्य के निकट है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह का तापमान 464°C है।
शुक्र ग्रह पर CO2 (96.5%) का घना वातावरण है जिसमें 3.5% नाइट्रोजन गैस उपस्थित है, इसके घने वातावरण की वजह से ही शुक्र ग्रह का तापमान इतना अधिक है।
18. आकाशगंगा के तीन प्रमुख प्रकार हैं– अंडाकार, सर्पिलाकार और अनियमित हमारी आकाशगंगा सर्पिलाकार की है जैसे हम Milky way के नाम से जानते हैं।
19. यदि आप पृथ्वी पर एक पेन की नोंक के बराबर के आकार का सूर्य का टुकड़ा रखते हैं, और आप उससे 145 किलोमीटर की दूरी पर खड़े होंगे तब भी आप सूर्य की गर्मी से मर जाएंगे।
20. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बचने के लिए किसी भी अंतरिक्ष यान या रॉकेट को अंतरिक्ष में पहुंचने के लिए 11.186 कि/सेकंड की रफ्तार की आवश्यकता होगी इस गति को escape velocity (पलायन वेग) कहते हैं।
Amazing facts about Space in hindi 21-40
21. हम पृथ्वी से अपनी नग्न आंखों से लगभग 7 आकाशगंगा देख सकते हैं।
22. लगभग हर 18 दिन में हमारे आकाशगंगा में नए तारे का जन्म होता है।
23. मंगल ग्रह हमारे सौरमंडल में पृथ्वी के बाद जीवन के लिए सबसे अधिक संभावना वाला ग्रह है।
24. न्यूट्रॉन तारे का घनत्व इतना अधिक होता है कि इसका एक चम्मच भाग पूरी पृथ्वी की आबादी के वजन के बराबर होगा।
25. यदि कोई तारा ब्लैक होल के पास से गुजरता है तो वह फट सकता है।
26. अंतरिक्ष से लौटने पर एक एस्ट्रोनॉट 2 इंच तक लंबा हो सकता है। क्योंकि, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होने के कारण रीड की हड्डी पर कोई खिंचाव नहीं होता।
27. यूरेनस (अरुण) के सभी उपग्रहों के नाम “विलियम शेक्सपियर” और “अलेक्जेंडर पॉप” के पात्रों के नाम पर रखा गया है।
28. बुध ग्रह का तापमान दिन और रात में बहुत भिन्न होता है। बुध का तापमान दिन में 430 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है और रात में -180 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है।
29. मंगल ग्रह पर सूर्यास्त नीला दिखाई देता है।
30. हमारे सौरमंडल में किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में शुक्र पर सबसे अधिक ज्वालामुखी है।
31. जबसे प्लूटो की खोज हुई है तब से 2006 तक प्लूटो को हमारे सौर मंडल के बाकी ग्रहों की तरह ही एक ग्रह माना जाता था। लेकिन, 2006 में इस ग्रह को ग्रहों की श्रेणी से हटाकर dwarf planet (बौने ग्रह) की श्रेणी में रख दिया गया। इसके 2 मुख्य कारण थे कि प्लूटो इतना बड़ा नहीं है कि उसे एक ग्रह माना जा सके और दूसरा कारण यह था कि इसकी कक्षा बाकी ग्रहों की तुलना में अलग थी।
32. हर साल चंद्रमा पृथ्वी से 3.8 सेंटीमीटर दूर जा रहा है। कुछ मिलियन वर्षों में यह पृथ्वी से बहुत अधिक दूर चला जाएगा जिससे वह पृथ्वी से छोड़ा दिखाई देगा।
33. रात में पृथ्वी से देखने पर आकाश में सबसे ज्यादा चमकदार वस्तु ‘शुक्र’ ग्रह दिखाई देता है और सबसे ज्यादा चमकदार तारा ‘सीरियस ए’ दिखाई देता है।
34. अंतरिक्ष यात्रियों का एक सूट बनाने में NASA 1,20,00,000 अमेरिकी डॉलर खर्च करता है जो भारतीय रुपए में लगभग 95,55,60,000 के बराबर होगा।
35. एक पूर्ण चंद्रमा आधे चंद्रमा की तुलना में 9 गुना अधिक चमकदार दिखाई देता है।
36. बुध और शुक्र ग्रह हमारे सौरमंडल में दो ऐसे ग्रह हैं जिनके एक भी प्राकृतिक उपग्रह नहीं है।
37. यदि हम अंतरिक्ष में अपने पास खड़े साथी को चिल्लाएंगे तो उनको आवाज सुनाई नहीं देगी। क्योंकि, अंतरिक्ष में आवाज को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए कोई माध्यम (वायु) की आवश्यकता होती है जो अंतरिक्ष में उपस्थिति नहीं है।
38. अंतरिक्ष में बिना स्पेस सूट के हम लगभग 15 सेकंड ही जीवित रह सकते हैं।
39 अंतरिक्ष में सीटी बजाना असंभव है।
40. वैज्ञानिकों के अनुसार अंतरिक्ष में पानी का विशाल भंडार तैरती हुई अवस्था में मौजूद हो सकता है।
अंतरिक्ष से जुड़े रोचक तथ्य 41-57
41. ब्रह्मांड को 13.88 वर्ष पुराना माना जाता है और जब से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई है तब से यह है निरंतर विस्तार करते जा रहा है।
42. हम अंतरिक्ष में डकार नहीं ले सकते, क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होने की वजह से वहां गैस और द्रव्य अलग नहीं हो पाते।
43. चंद्रमा से पृथ्वी तक प्रकाश के आने में औसतन 1.3 सेकंड का समय लगता है।
44. सूर्य से हर घंटे पृथ्वी पर उतनी ऊर्जा आती है जितनी 1 वर्ष में पूरी पृथ्वी के लोगों द्वारा उपयोग की जाती है।
45. सन् 1977 में अंतरिक्ष से 72 सेकंड का एक सिग्नल मिला था जिसे माना जा रहा था कि यह कोई एलियन सभ्यता ने भेजा है, क्योंकि सिग्नल का अध्ययन करने पर “Wow” शब्द बन रहा था। लेकिन इसकी स्पष्ट पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि यह सिग्नल कहां से आया था।
46. आपने कई बार सुना या पढ़ा होगा कि चीन की दीवार अंतरिक्ष से दिखाई देती है, लेकिन अंतरिक्ष से चीन की दीवार नहीं बल्कि चीन का प्रदूषण दिखाई देता है।
47. हमारे सौरमंडल में सबसे अधिक 83 प्राकृतिक उपग्रह शनि ग्रह के पास हैं, दूसरे नंबर में बृहस्पति है जिसके 80 प्राकृतिक उपग्रह हैं।
48. नेपच्यून (वरुण) को सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में 165 वर्ष लगते हैं।
49. यदि आप प्रकाश की गति (1,86,000 मील प्रति सेकंड जो वर्तमान में संभव नहीं है) से यात्रा करने में सक्षम होंगे तब भी मिल्की वे आकाशगंगा को पार करने में 1,00,000 से अधिक वर्ष लगेंगे।
50. अंतरिक्ष में सामान्य पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। क्योंकि, सामान्य पेन में स्याही पेन की नोक पर गुरुत्वाकर्षण के कारण आती है और अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता।
51. पृथ्वी का वजन चंद्रमा से लगभग 81 गुना अधिक है।
52. बृहस्पति का ग्रेट रेड स्पॉट एक बवंडर है जो कई सदियों से चल रहा है, इसका आकार इतना बड़ा है कि इसमें दो पृथ्वी समा सकती है।

53. हमारे सौरमंडल से सबसे निकटतम गैलेक्सी एंड्रोमेडा गैलेक्सी है। यह पृथ्वी से लगभग 2.537 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
54. अंतरिक्ष में कई ऐसे एक्सोप्लैनेट ग्रह हैं जो अद्भुत, रहस्यमई और अविश्वसनीय है। वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में एक ऐसा ही एक्सोप्लैनेट मिला है जिसे diamond planet भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह पूरी तरह से कार्बन से बना हुआ है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम दिया है– 55 cancri e. यह ग्रह पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर है।
55. सूर्य हमारे सौरमंडल के द्रव्यमान का लगभग 99.8% हिस्सा है।
56. अंतरिक्ष में ब्लैक होल एक ऐसी जगह है जहां पर गुरुत्वाकर्षण अत्यधिक शक्तिशाली होता है यहां तक कि ब्लैक होल से प्रकाश भी नहीं निकल सकता।
57. सिर्फ हमारी आकाशगंगा में ही 10-1000 मिलियन छोटे-बड़े ब्लैक होल मौजूद हैं।
उम्मीद है आपको ‘अंतरिक्ष के बारे में 50+ हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य, interesting facts about space in Hindi, amazing facts about space in Hindi, unknown facts about space in Hindi best 50+ space facts in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें–
Nice facts
Very nice article great job