Scorpion (बिच्छू) पृथ्वी के प्राचीनतम जीवों में से एक हैं जो इस पृथ्वी पर 435 मिलियन वर्षों से रह रहे हैं। यह मांसाहारी आर्थोपोडा संघ के जीव हैं। बिच्छू न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका को छोड़कर सभी जगह पाए जाते हैं। बिच्छू की अधिकांश प्रजातियां जहरीली नहीं होती लेकिन यह किसी को काट लें तो उसे असहनीय दर्द का अनुभव होता है। इस लेख में हम जानेंगे बिच्छू से जुड़े रोचक तथ्य, scorpion facts in hindi, unknown facts about scorpions in Hindi-

Amazing facts about Scorpion–बिच्छू से जुड़े 20 रोचक तथ्य
1. दुनिया में scorpion की लगभग 2000 प्रजातियां हैं।
2. Scorpion की 2,000 प्रजातियों में से 30 से 40 प्रजातियां ही इतनी खतरनाक होती हैं कि इनके काटने से मनुष्य की मौत हो सकती है।
3. बिच्छू के शरीर में फ्लोरोसेंट रसायन पाया जाता है। इस रसायन की वजह से यह UV (पराबैंगनी प्रकाश) में नीले-हरे रंग के चमकते हैं।
4. सामान्य बिच्छू का आकार 2.5 इंच होता है।
5. बिच्छू निशाचर होते हैं। अर्थात, यह रात में विचरण करके भोजन की तलाश करते हैं।
6. बिच्छू प्रायः सभी मिट्टी वाले क्षेत्रों में देखे जा सकते हैं जैसे रेगिस्तान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्र।
7. बिच्छू जीवित पैदा होते हैं, न कि कीड़े जैसे अंडे से। जब वे पैदा होते हैं, तब बिच्छू के खोल बहुत नरम होता है। वे अपनी मां की पीठ पर 10 से 20 दिनों तक सवारी करते हैं, जब तक कि उनके खोल कठोर नहीं हो जाते।
8. Scorpion अकशेरुकी होते हैं। अर्थात उनके अंदर मेरुदंड नहीं होती।
9. भारतीय रेड स्कॉर्पियन को दुनिया का सबसे घातक बिच्छू माना जाता है।
10. बिच्छू को डायनासोर के पहले के समय की प्रजाति माना जाता है।
11. शोधकर्ताओं के अनुसार बिच्छू के जहर में पाए जाने वाले रसायन क्लोरोटोक्सिन को अगर ट्यूमर वाली जगह पर लगाया जाए तो इससे स्वस्थ और कैंसरग्रस्त कोशिकाओं की पहचान आसानी से की जा सकती है।
12. औसत बिच्छू का जीवनकाल 2-6 वर्ष का होता है।
13. बिच्छू में उपस्थित जहर दुनिया का सबसे महंगा लिक्विड माना जाता है जिसके 1 गैलन (3.78 लीटर) जहर की कीमत 39 मिलियन डॉलर (2022 में अनुमानित कीमत लगभग 3,20,30,89,500 भारतीय रुपए) है।
14. बिच्छू मकड़ी और घुन आदि छोटे कीड़ों को खाते हैं। Scorpion में अपनी चयापचय और ऑक्सीजन का सेवन धीमा करने की अद्भुत क्षमता होती है जिससे वह 1 वर्ष तक बिना भोजन किए जीवित रह सकते हैं।
15. बिच्छू के 8 पैर होते हैं, जो लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
16. बड़े बिच्छू छोटे छिपकलियों, सांपों और चूहे को भी मार कर खा सकते हैं।
17. बिच्छू अरचिन्ड परिवार के सदस्य हैं जिनमें मकड़िया घुन और टिक शामिल हैं।
18. Heterometrus swammerdami दुनिया की सबसे बड़ी बिच्छू प्रजाति है। इनकी लंबाई 23 सेम. (9 इंच) तथा वजन 56 ग्राम तक होता है। यह प्रजाति दक्षिण भारत की मुख्य निवासी है।
19. तापमान और भोजन के आधार पर बिच्छू का गर्भधारण 9-18 महीने तक का रहता है। एक मादा बिच्छू आमतौर पर एक बार में औसतन 20 से 40 बच्चों को जन्म देती है। मादा बिच्छू अपने बच्चे को जन्म देते ही मर जाती है।
20. Scorpion बिना खाए पिए पानी के अंदर 2 दिन तक रह सकते हैं।
उम्मीद है आपको ‘Interesting scorpion facts in hindi | बिच्छू से जुड़े 20 रोचक तथ्य’ के बारे में आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें–