उत्तर कोरिया देश से जुड़े 50 रोचक तथ्य | Interesting North Korea facts in hindi

उत्तर कोरिया पूर्वी एशिया के कोरियाई प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित एक देश है। यह देश अधिकतर परमाणु मिसाइलों के परीक्षण करते हुए और दुनिया को अपनी ताकत दिखाते हुए खबरों में आता रहता है।

यह देश वास्तव में दुनिया के सबसे गुप्त देशों में से एक है। आइए जानते हैं उत्तर कोरिया से जुड़े रोचक तथ्य-

राजधानी प्योंगयांग
क्षेत्रफल 1,20,540
महाद्वीप एशिया
जनसंख्या 2.57 करोड़
भाषा कोरियाई
मुद्रा उत्तर कोरियाई वोन
उत्तर-कोरिया-का-झंडा

Interesting facts about North Korea in Hindi – उत्तर कोरिया देश के बारे में रोचक तथ्य

1. उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप के 55% भूमि को कवर करता है।

2. 1910–1945 तक कोरियाई साम्राज्य पर जापान कब्जा था।

3. 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जापान के आत्मसमर्पण के बाद कोरिया दो देश उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बट गया।

4. जापान के कोरियाई प्रायद्वीप से जाने के बाद कोरिया के उत्तरी भाग (उत्तर कोरिया) पर सोवियत संघ ने कब्जा कर लिया और दक्षिण भाग (दक्षिण कोरिया) में संयुक्त राज्य अमेरिका ने कब्जा कर लिया।

बाद में 1948 को सोवियत संघ रूस ने उत्तर कोरिया को मुक्त किया और 1949 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा दक्षिणी भाग यानी दक्षिण कोरिया को स्वतंत्रता मिली।

5. उत्तर कोरिया पर आजादी के बाद सिर्फ 3 लोगों का ही शासन है, जिसमें किम जोंग उन तीसरा व्यक्ति है।

6. उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपने अजीबोगरीब नियम और बेहद सख्त कानूनों के लिए प्रसिद्ध है।

2013 में किम जोंग उन ने अपने चाचा जांग सांग थाएक को भ्रष्टाचार और गद्दारी आरोप के लिए उन्हें नंगा करके 120 शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डालकर मरवा दिया था। उन कुत्तों को 3 दिन से भूखा रखा गया था।

इस क्रूरता पूर्ण घटना को Hong Kong के अखबार “वेन वेई पो” ने प्रकाशित किया था

7. North Korea कि सरकार अपने देश की साक्षरता 100% बताती है, यह बात कई देशों के लोगों को हैरान कर सकती है।

8. यह देश 1948 से एक ही परिवार के नेतृत्व और शासन के अधीन है।

9. उत्तर कोरिया में लोकतांत्रिक देशों की तरह हर 5 साल में चुनाव होता है लेकिन, सिर्फ एक ही उम्मीदवार खड़ा होता है।

10. उत्तर कोरिया के लोगों का मानना है कि उत्तर और दक्षिण कोरिया एक ही देश है।

11. उत्तर कोरिया का बॉर्डर दुनिया के सबसे संरक्षित और अधिक सैन्य बलों वाले बॉर्डर में से एक है।

12. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को 250 km का बॉर्डर विभाजित करता है।

13. उत्तर कोरिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने US Navy के कोई जहाज पर कब्जा किया था। 23 जनवरी 1968 में उत्तर कोरिया ने USS pueblo (AGER-2) नामक पर्यावरण अनुसंधान जहाज पर हमला करके उस पर कब्जा कर लिया था।

14. इंटरनेट का उपयोग उत्तर कोरिया में उपलब्ध है, लेकिन केवल विशेष प्राधिकरण के साथ। वैश्विक इंटरनेट तक पहुंच सिर्फ कुछ ही नेताओं तक सीमित है।

दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अधिकांश उत्तर कोरियाई लोगों को कुछ भी पता नहीं है, उन्हें इसकी जानकारी तभी होगी जब वह देश से बाहर जा सकेंगे।

15. उत्तर कोरिया के लोग सरकार की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकते। जो लोग देश छोड़कर भागने की कोशिश करते हैं, उन्हें श्रमिक शिविर भेज दिया जाता है या उन्हें मृत्यु दंड दिया जाता है।

16. उत्तर कोरिया में पर्यटक स्थानीय मुद्रा का उपयोग नहीं कर सकते।

17. यदि आपका जन्मदिन 17 दिसंबर और 8 जुलाई को पड़ता है तो आप उत्तर कोरिया में उत्सव के आयोजन की उम्मीद नहीं कर सकते।

यहां इन तारीखों के दौरान किसी भी तरह का उत्सव नहीं मनाना एक रस्म है। क्योंकि, यह 2 दिन उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल और किम इल सुंग की पुण्यतिथि है।

18. उत्तर कोरिया में नीला जींस पहनना गैरकानूनी है। क्योंकि, वहां की सरकार को लगता है कि नीला जींस अमेरिकी साम्राज्यवाद का प्रतीक है।

19. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सरकार की अनिश्चित कृषि नीतियों और बाढ़ के कारण 1990 के दशक में अकाल के परिणामस्वरूप कम से कम 20-30 लाख लोग मारे गए थे।

20. किम जोंग उन के परिवार का अनादर ईशनिंदा माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति ने किम जोंग उन के किसी भी परिवार की निंदा या अनादर किया तो उसे कड़ी सजा मिलती है।

North Korea facts 21-50

21. North Korea का कोई अधिकारी राष्ट्रीय पशु नहीं है, लेकिन पौराणिक पंख वाला घोड़ा चोलीमा को राष्ट्रीय प्रतीक माना जाता है।

22. North Korea ने स्वीडन से 1000 वोल्वो कार सहित विभिन्न वस्तुओं का आयात किया जिनके लिए उत्तर कोरिया ने कभी भुगतान नहीं किया जिससे सोवियत राजनयिकों ने इसे ‘मानव इतिहास में सबसे बड़ी कार चोरी’ कहा था।

23. इस देश में अगर कोई कानून तोड़ना है तो सजा पाने वाले को ही नहीं, बल्कि आगे की तीन पीढ़ियों तक पूरे परिवार को सजा मिलती है।

24. एक शोध के अनुसार उत्तर कोरिया के लोग दक्षिण कोरिया के लोगों से औसतन लगभग 1.5 इंच छोटे होते हैं।

25. इस देश के लोग अपने बच्चों का नाम अपने सर्वोच्च नेता के नाम पर नहीं रख सकते। उदाहरण के लिए, इस देश में किम जोंग उन नाम का कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिलेगा।

26. इस देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग इल ने कभी हवाई जहाज की यात्रा नहीं की।

27. चीन व्यापार में उत्तर कोरिया का प्रमुख भागीदार दे सर्वोच्चश है। उतर कोरिया का कम से कम 60% माल उसके पड़ोसी देश में जाता है। उत्तर कोरिया के मुख्य उत्पाद समुद्री भोजन और मछलियां है।

28. 2020 के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या के 60% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे।

29. इस देश में पर्यटक कुछ ही हिस्सों में जा सकते हैं, वह भी निगरानी और सख्त नियमों के साथ।

30. पर्यटकों को वहां के कोरियाई गाइड के बिना पर्यटन क्षेत्रों के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

31. चीन, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद उत्तर कोरिया कि थलसेना चौथी सबसे बड़ी सक्रिय सेना है।

32. North Korea अपने सकल घरेलू उत्पाद का 20% सेना पर खर्च करता है, भले ही उसकी जनता भुखमरी में जी रही हो।

33. देश में ऊर्जा संकट होने के कारण उत्तर कोरिया हर रात बिजली कटौती करता है।

34. उत्तर कोरिया का अधिकारी का नाम डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (DPRK) तथा उसके पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ कोरिया (ROK) है।

35. 1950 में North Korea ने South Korea पर आक्रमण कर दिया था जिससे कोरियाई युद्ध 27 जुलाई 1953 तक चला। दोनों देशों के बीच युद्ध विराम तो हुआ लेकिन दोनों देशों ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए।

36. यहां की सरकार प्योंगयांग में रहने वाले सभी लोगों पर निगरानी रखती है।

37. प्योंगयांग उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा शहर है।

38. यहां केवल 3 टीवी चैनल प्रसारित होते हैं, जिन्हें वहां की सरकार चलाती है। यहां के लोग उन चैनलों में सिर्फ वही चीजें देखेंगे जो सरकार दिखाना चाहती है।

39. यहां केवल 28 स्वीकृत हेयर स्टाइल (महिलाओं के लिए 18 और पुरुषों के लिए 10) है। यहां के लोगों को सिर्फ 28 प्रकार के हेयर स्टाइल को चुनना पड़ता।

40. इस देश में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है।

41. इस देश में विदेशी संगीत सुनना या विदेशी भाषा में फिल्में देखना अपराध माना जाता है।

42. इस देश में धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है। यह देश खुद को नास्तिक देश कहता है।

एक ईसाई महिला जिस पर बाइबल बांटने का आरोप लगा था उसे सार्वजनिक रूप से इस अपराध के लिए फांसी दे दी गई थी।

43. इस देश में कार सिर्फ गिने-चुने लोगों के पास ही मिलती है लेकिन यहां साइकिल खरीदना भी बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि यह बहुत महंगी आती है।

जब कोई साइकिल खरीदता है तो उस साइकिल पर लाइसेंस प्लेट लगवाना भी जरूरी होता है।

44. किम जोंग उन की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वहां के रक्षा मंत्री ह्योन योंग – चोल को झपकी आ गई थी इसलिए, किम जोंग उन ने सैकड़ों लोगों के सामने ह्योन को एंटी एयरक्राफ्ट गन से मरवा दिया था।

45. हालांकि, उत्तर कोरिया पर बाहरी चीजों का दखल ज्यादा देखने को नहीं मिलता लेकिन एक रोचक तथ्य यह भी है, कि दुनिया में केवल दो देश हैं जहां कोका कोला पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसमें क्यूबा और उत्तर कोरिया शामिल हैं।

46. विदेशी लोगों को बिना अनुमति के फोटो लेने और स्थानीय लोगों से बात करने की अनुमति नहीं है।

47. यहां पोर्नोग्राफी, दक्षिण कोरियाई फिल्में देखना और बाइबिल रखने के लिए मौत की सजा तक दी जाती है।

48. यहां गांजा का सेवन करना गैरकानूनी नहीं माना जाता।

49. North Korea का Rungrado 1st stadium आधिकारिक बैठक क्षमता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।

50. North Korea में अपना अलग ही कैलेंडर चलता है जिसे juche कैलेंडर कहते हैं।

उम्मीद है आपको ‘उत्तर कोरिया देश से जुड़े 50 रोचक तथ्य North Korea facts in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें–

Leave a Comment