
(Germany facts in hindi, facts and information about Germany in Hindi) जर्मनी यूरोप की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है। जर्मनी ऐतिहासिक रूप से भी एक समृद्ध और प्रसिद्ध देश है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे जर्मनी से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य –
जर्मनी की संक्षिप्त जानकारी
आधिकारिक नाम | Federal Republic of Germany (संघीय गणराज जर्मनी) |
राजधानी | बर्लिन |
क्षेत्रफल | 3,57,592 km² |
जनसंख्या | 8,36,95,430 (2023) |
भाषा | जर्मन |
मुद्रा | यूरो |
महाद्वीप | यूरोप |
जर्मनी देश से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य – Germany facts in Hindi
1. जर्मन शिक्षा प्रणाली अपने उच्च मानकों के लिए जानी जाती है और इसे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है।
2. जर्मनी में 16 साल के नाबालिगों को शराब (मादक पेय) उपभोग करने की अनुमति है। जर्मनी के अलावा बेल्जियम तथा डेनमार्क में भी 16 साल की नाबालिक अपने माता-पिता की अनुमति के बिना शराब का उपभोग कर सकते हैं।
3. फुटबॉल जर्मनी में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय खेल है।
4. जर्मनी में साक्षरता दर 99% से अधिक है।
5. जर्मनी कई प्रसिद्ध संग्रहालयों का घर है, जिसमें बर्लिन में पेरगामन संग्रहालय भी शामिल है, जिसमें मध्य पूर्व और ग्रीस की प्राचीन कलाकृतियाँ हैं।
6. जर्मनी में यदि कोई कैदी जेल से भाग जाता है तो उस पर कोई आरोप नहीं लगाया जाता है और उनकी सजा में कोई अतिरिक्त समय नहीं जोड़ा जाता है। बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रिया और अन्य देशों में, कानून यह मानता है कि बचाव मानवीय स्वभाव व स्वतंत्र होने की प्रवृत्ति है।
7. जर्मनी एक वर्ष में लगभग 6 मिलियन से अधिक कारें बेचता है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े कार उत्पादकों में से एक बन जाता है। जर्मनी बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज और वोक्सवैगन सहित कई प्रसिद्ध कंपनियों का घर है।
8. इतिहास के सबसे महान भौतिकविदों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन एक जर्मन थे। अल्बर्ट आइंस्टीन एक यहूदी थे इसलिए ‘एडोल्फ हिटलर’ की नाजी सरकार सत्ता में आने के बाद वह संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए।
9. क्षेत्रफल के हिसाब से जर्मनी रूस और तुर्की के बाद यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
10. जर्मनी के 65% राजमार्गों पर गति सीमा नहीं है।
11. जर्मनी में राजमार्गों पर ईंधन खत्म होना गैरकानूनी है।
12. लगभग एक-तिहाई जर्मनी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर पैनलों और पवन चक्कियों द्वारा संचालित है।
13. जर्मनी में कॉलेज की शिक्षा जर्मन छात्रों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी मुफ्त है।
14. जर्मनी में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है।
15. 1844 में स्थापित बर्लिन चिड़ियाघर, जर्मनी का सबसे पुराना चिड़ियाघर है और दुनिया के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक है।
16. जर्मनी की एक मजबूत Highly developed अर्थव्यवस्था है जो यूरोपीय संघ की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा अमेरिका, चीन और जापान के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
17. जर्मनी नौ देशों के साथ सीमा साझा करता है : डेनमार्क, पोलैंड, चेकिया, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम, लक्समबर्ग और नीदरलैंड।
18. जर्मनी यूरोप का सातवां सबसे बड़ा देश है।
19. जर्मनी के बर्लिन शहर में वेनिस से ज्यादा पुल हैं।
20. वित्तीय वर्ष 2021 में जर्मनी की प्रति व्यक्ति जीडीपी 50,801 यूएस डॉलर थी।
Germany facts in Hindi 21-50
21. जर्मनी में दुनिया में संग्रहालयों का उच्चतम घनत्व है।
22. जर्मनी में वेश्यावृत्ति कानूनी है।
23. बर्लिन की दीवार, जो शीत युद्ध के दौरान पूर्व और पश्चिम बर्लिन को अलग करती थी, साम्यवाद और लोकतंत्र के बीच विभाजन का प्रतीक थी। बर्लिन की दीवार शीत युद्ध का प्रतीक थी और अंततः 1989 में इसे तोड़ दिया गया, जिससे जर्मनी का एकीकरण हुआ।
24. पुरुषों के लिए जर्मनी की जीवन प्रत्याशा 78 वर्ष और महिलाओं के लिए 83 वर्ष है।
25. जर्मनी दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। अधिकांश अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में इसका जनसंख्या घनत्व अधिक है।
26. यूरोप के सबसे ज्यादा नहरें जर्मनी हैं।
27. राइन नदी, जो जर्मनी से होकर बहती है यूरोप के सबसे व्यस्त जलमार्गों में से एक है।
28. जर्मन अपनी बीयर को बहुत अलग तरीके से ऑर्डर करते हैं। एक बियर ऑर्डर करने के लिए, एक अंगूठा ऊपर उठाएं। अगर आप दो बियर ऑर्डर करना चाहते हैं, तो अपनी पहली उंगली उठाएं।
29. 2005 से जर्मनी की चांसलर ‘एंजेला मर्केल’ को दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में स्थान दिया गया था।
30. जर्मन संघीय गणराज्य में 16 संघीय राज्य शामिल हैं जिनकी राज्य सरकारें आंशिक रूप से अपने स्वयं के राज्य कर्तव्यों का पालन करती हैं।
31. जर्मनी में लगभग 1,500 प्रकार की विभिन्न बियर उपलब्ध हैं। बीयर का जर्मन संस्कृति का भी एक प्रमुख हिस्सा है। 2020 में, जर्मनी चेक गणराज्य तथा ऑस्ट्रिया के बाद तीसरे स्थान पर यूरोप में प्रति व्यक्ति बीयर की खपत वाला देश है।
32. जर्मनी में सार्वजनिक स्थलों में भी शराब पीना कानूनी है।
33. दुनिया का सबसे बड़ा बियर फेस्टिवल Oktoberfest, म्यूनिख, जर्मनी में आयोजित किया जाता है।
34. जर्मनी यूरोपीय संघ का सदस्य है।
35. दुनिया की सबसे ऊंची चर्च इमारत उल्म मिनस्टर जर्मनी में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 529 फीट 10 (161.5 मीटर) इंच है।
36. दुनिया की सबसे संकरी गली जर्मनी के Spreuerhofstraße नामक कस्बे में है।
37. जर्मनी के 33% हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है।
38. कोल्ड ड्रिंक फैंटा की उत्पत्ति द्वितीय विश्व युद्ध के परिणामस्वरूप जर्मनी में हुई।
39. जर्मन ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और लक्ज़मबर्ग में आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
40. जर्मन Autobahn में आप अपनी कार को 150 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार में चला सकते हैं, यहां कोई स्पीड लिमिट नहीं है।
41. क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री की परंपरा की शुरुआत जर्मनी में हुई। जर्मनी में क्रिसमस ट्री की परंपरा 16वीं शताब्दी से शुरू हुई।
42. जर्मन दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं की सूची में 11वें स्थान पर है।
43. जर्मनी में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की एक मजबूत परंपरा है, और इसने प्रिंटिंग प्रेस और जेट इंजन सहित दुनिया में कई innovation का योगदान दिया है।
44. यह वास्तव में आश्चर्यजनक है, जर्मनी में अधिकांश टैक्सी मर्सिडीज हैं। मर्सिडीज ने अन्य कार कंपनियों को मर्सिडीज टैक्सी के साथ प्रतिस्पर्धा करना जर्मनी में बहुत ही मुश्किल बना दिया है।
45. जर्मनी में दुनिया में सबसे ज्यादा चिड़ियाघर हैं, जिनकी संख्या 400 है।
46. जर्मनी में दुनिया के सबसे ज्यादा फुटबॉल फैन क्लब हैं।
47. 1996 की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार ‘Donaudampfschiffahrtselektrizitätenhauptbetriebswerkbauunterbeamtengesellschaft’ जर्मन भाषा में प्रकाशित सबसे लंबा शब्द है।
48. ऑटोमोबाइल, पेट्रोल/गैसोलीन और डीजल इंजन, स्वचालित कैलकुलेटर, गर्भनिरोधक गोली, प्रिंटिंग प्रेस, एयरबैग, स्पीडोमीटर एलसीडी स्क्रीन के आविष्कार का श्रेय जर्मनी को दिया जाता है।
49. बर्लिन जर्मनी का सबसे बड़ा शहर है।
50. जबकि जर्मनी में सबसे अधिक महलों वाला देश है। जर्मनी में लगभग 20,000 महल हैं।
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल ‘Germany Facts in Hindi – जर्मनी के बारे में 50 रोचक तथ्य’ पसंद आया होगा, यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें –
- फ्रांस देश से जुड़े 40 दिलचस्प रोचक तथ्य
- रुस देश से जुड़े 50 दिलचस्प रोचक तथ्य
- भारत देश से जुड़े 60 दिलचस्प रोचक तथ्य
- तुर्की देश से जुड़े 35 रोचक तथ्य
- डेनमार्क देश से जुड़े 22 रोचक तथ्य
- क्रोएशिया देश से जुड़े रोचक तथ्य