नींद से जुड़े 50 दिलचस्प रोचक तथ्य | Interesting facts about sleep in Hindi

Sleep (नींद) हमारी दैनिक दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा है। नींद हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अहम चीज है, अगर हम नींद ठीक तरीके से नहीं ले पाते हैं तो इससे हमारे स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। तो दोस्तों आज हम जानेंगे नींद से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में–

Sleep-facts-in-hindi-sleeping-baby

Amazing facts about sleep in Hindi

1. सोते समय हम छींक नहीं सकते।

2. जब आप तनाव से पीड़ित होते हैं तब आप सामान्य से 3 से 4 गुना अधिक सपने देखते हैं।

3. Sleep की कमी से दिमाग सिकुड़ सकता है।

4. आप खाना खाए बिना कई सप्ताह तक जीवित रह सकते हैं। लेकिन बिना नींद के सिर्फ लगभग 11 दिन ही रह सकते हैं।

5. औसत व्यक्ति को सोने के लिए 7 मिनट का समय लगता है।

6. टेलीविजन देखते देखते सोने से अधिक कैलोरी खर्च होती है।

7. नवजात शिशु 1 दिन में कुल 14 से 17 घंटे सोते हैं।

8. जो लोग 6 घंटे से कम सोते हैं, वह गुस्सा, उदासी और तनाव में पड़ सकते हैं।

9. सामान्य तौर पर नियमित रूप से व्यायाम करने से नींद आना आसान हो जाता है।

10. औसतन मनुष्य अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा (लगभग 25 साल) सोते हुए गुजार देता है।

11. बिल्लीयां बहुत ही आलसी होती हैं। वह अपनी जिंदगी के 70% हिस्सा सोने में बिता देती हैं।

12. कम नींद (sleep) लेने से जल्दी भूलने की बीमारी भी हो सकती है

13. डॉल्फिन सोते समय अपने दिमाग के आधे हिस्से को ही सोने देती है। बाकी का आधा हिस्सा उसे हमेशा सतर्क रखता है।

14. जिराफ को 24 घंटे में सिर्फ 30 मिनट sleep की आवश्यकता होती है।

15. ‘Dysania’ वह अवस्था है जब सुबह बिस्तर से उठना बहुत कठिन काम लगता है।

16. कभी-कभी जब हम सोने की कोशिश कर रहे होते हैं तब घड़ी की टिक टिक से भी हमें बहुत गुस्सा आता है।

17. समुद्री ऊदबिलाव जब सोते हैं तो वे एक दूसरे के हाथ पकड़ लेते हैं ताकि वे अलग न हो जाएं।

18. सुबह 3:00 से 4:00 के बीच का समय हमारा शरीर सबसे कमजोर स्थिति में होता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों की मृत्यु इसी समय में होती है।

19. इंसान का बच्चा 2 साल का होता है तब तक बच्चे के माता-पिता उसकी वजह से लगभग 1,055 घंटे कम सोते हैं।

20. सबसे ज्यादा अनिद्रा की शिकायत तलाकशुदा, विधवा और अलग हुए लोगों द्वारा आते हैं।

Mind blowing facts about sleep in Hindi 21-50

21. घौंगे लगातार 3 साल तक सो सकते हैं।

22. जब आपकी नींद अलार्म बजने से थोड़ी देर पहले खुल जाती है तब उस स्थिति को (circadian rhythm) कहते हैं।

23. नींद न आना (अनिद्रा) नींद की सबसे आम बीमारी है।

24. सन् 1849 में ‘डेविड एटिसन’ सिर्फ 1 दिन के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बने और उन्होंने इसका अधिकांश समय बिस्तर पर सोते हुए बिताया था।

25. खरगोश अपनी आंखें खुली रख कर भी सो सकता है।

26. सभी लोग सोते वक्त अपने सपनों की दुनिया में होते हैं और जो लोग सपना नहीं देख सकते उनको वैज्ञानिक भाषा में (Personality disorders) कहते हैं।

27. जो काम के लिए नियमित रूप से हवाई उड़ान भरते हैं, उनमें नींद की कमी का खतरा हो सकता है। अधिक ऊंचाई पर उड़ने से ऑक्सीजन की कमी के कारण नींद में खलल पड़ता है।

28. हमारा शरीर दोपहर के 2:00 बजे और रात के 2:00 बजे ज्यादा थकावट महसूस करता है।

29. एक सप्ताह तक sleep की कमी के कारण आपके शरीर का वजन 1 किलोग्राम तक बढ़ सकता है।

30. अभी तक वैज्ञानिक यह पता नहीं लगा सके हैं कि इंसान सपने क्यों देखता है।

31. दुनिया में 15% लोगों को नींद में चलने की बीमारी तथा 5% लोगों को नींद में बोलने की बीमारी है।

32. बिस्तर में जाने से पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

33. जो लोग पीठ दर्द से पीड़ित होते हैं उन्हें सबसे ख़राब नींद आती है।

34. नींद (sleep) में लगने वाले डर को (Somniphobia) कहते हैं।

35. जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, उनके सफल होने की संभावना अधिक होती।

36. जो लोग शिथिल (ठंडी तासीर वाले होते हैं) उन्हें नींद आने की समस्या अधिक होती है।

37. अधिकांश लोग अपने सपने का 90% भाग भूल जाते हैं।

38. खोज से पता चला है कि एक नवजात शिशु होने से पुरुषों की नींद महिलाओं की तुलना में अधिक प्रभावित होती है।

39. जापान में inemuri नामक जापानी तकनीक है, जिसमें कोई भी व्यक्ति जॉब के कार्यकाल के दौरान कुछ समय के लिए सो सकता है। बाकी देशों की तरह जॉब के समय सोने वाले व्यक्ति पर जापान में न तो गुस्सा किया जाता है और ना ही उन्हें जॉब से निकाला जाता है। वास्तव में इस तकनीक को काम की थकावट किस रूप में देखा जाता है।

40. मस्तिष्क सपना देखते समय नया चेहरा नहीं बनाता है। हम सपनों में उन्हीं लोगों को देख पाते हैं जिसे हमने पहले से ही देखा है।

41. एक अध्ययन के अनुसार जब दुनिया में कलर टीवी नहीं था तब तक 80% लोगों को ब्लैक एंड वाइट सपने आते थे।

42. एक शोध के अनुसार रात को 7 घंटे से कम नींद लेने से समय से पहले मृत्यु होने की संभावना 12% अधिक हो जाती है।

43. 1964 में 17 साल के ‘रैंडी गार्डनर’ ने 264 घंटे 12 मिनट (11 दिन) तक जगे रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

44. Sleep की कमी के कारण आपका दिमाग अधिकांश महत्वपूर्ण और गैर महत्वपूर्ण चीजों के बीच अंतर करना भूल जाता है।

45. कई तिब्बती बौद्ध भिक्षु खड़े-खड़े या बैठे बैठे सो जाते हैं।

46. एक अध्ययन के अनुसार जो लोग ज्यादा रात तक या पूरी नींद नहीं सोते उनके हार्मोन का स्तर जल्दी घटता है।

47. एक शोध के अनुसार 70% कॉलेज के छात्र नींद की समस्या से जूझते हैं।

48. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक डरावने सपने आते हैं। महिलाओं के सपने ज्यादा भावनात्मक भी होते हैं।

49. मनुष्य एकमात्र स्तनधारी है जो अपनी मर्जी से सोता है। मनुष्य अपनी मर्जी से जल्दी भी सो सकता है और देर से भी।

50. घोड़े खड़े-खड़े सो सकते हैैं।

उम्मीद है ‘नींद से जुड़े 50 रोचक तथ्य | About sleep in Hindi’ sleep facts in hindi, आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment