Facts about Internet: आज के आधुनिक युग में इंटरनेट इतना जरूरी हो गया है कि यदि 1 मिनट के लिए सारा इंटरनेट बंद हो जाए तो दुनिया भर में करोंड़ों अरबों का नुकसान हो जाएगा।
कोई व्यक्ति Internet की सहायता से दुनिया में किसी से भी संपर्क कर सकता है, घर बैठेे ही ट्रेन, एरोप्लेन, होटल आदि बुक कर सकता है, घर बैठे ही रुपयों का आदान प्रदान कर सकता है और इंटरनेट से किसी भी चीज की जानकारी प्राप्त कर सकता है। ऐसे ही अनगिनत काम हैं जो इंटरनेट की मदद सेेे बहुत आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। तो आज हम जानेंगे इंटरनेट से जुड़े दिलचस्प तथ्यों के बारे में.

इंटरनेट से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Mind blowing facts about Internet in hindi
1. भारत में आम जनता के लिए internet की शुरुआत 15 अगस्त 1995 को VSNL द्वारा की गई थी।
2. सन 1969 में अमेरिकी रक्षा विभाग के कंप्यूटर तथा UCLA के कंप्यूटर और स्टैनफोर्ड अनुसंधान संस्थान के कंप्यूटर का नेटवर्किंग करके इंटरनेट की संरचना की गई थी।
3. 1989 में ‘टिम बर्नर्स ली’ ने Internet पर संचार को सरल बनाने के लिए वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का निर्माण किया। इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में गूगल (Google) दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में प्रथम स्थान पर आती है दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः यूट्यूब और फेसबुक आते हैं।
4. नार्वे में कैदी को जेल के अंदर Internet चला सकता है।
5. टॉप 3 सबसे अधिक Internet इस्तेमाल करने वाले देश क्रमशः चीन, भारत और अमेरिका है।
6. सन् 2021 में Internet उपयोगकर्ताओं की संख्या 4.55 बिलियन थी, जो कि विश्व की कुल आबादी की 57% से भी अधिक है। 1995 तक दुनिया की 1% से भी कम आबादी इंटरनेट का उपयोग करती थी। यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ती गई और 2005 में इंटरनेट के 1 बिलियन उपयोगकर्ता हो दूसरे बिलियन 2010 में हो गए, तीसरे बिलियन 2015 में हो गए थे।
7. दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट शटडाउन भारत में होता है। 2018 में भारत में 134 बार इंटरनेट बंद हुआ था जो दुनिया का 67% शटडाउन था।
Internet शटडाउन क्या है?
Internet शटडाउन का मतलब एक ही जगह पर इंटरनेट का बंद हो जाना होता है। इंटरनेट शटडाउन का उपयोग आमतौर पर दंगे, अधिक भ्रष्टाचार, हिंसक आंदोलन जैसे समय पर किया जाता है ताकि लोग इंटरनेट का गलत तरीके से उपयोग ना कर सकें।
8. हर रोज लगभग 30,000+ वेबसाइट हैक होती हैं।
9. दुनिया में औसतन सबसे तेज इंटरनेट स्पीड के मामले में पहले स्थान पर ताइवान है। जिसकी औसतन इंटरनेट स्पीड 85.02 mb/s है। ताइवान के बाद सिंगापुर, जर्सी, स्वीडन, डेनमार्क, जापान, लक्जमबर्ग, नार्वे तथा स्विट्जरलैंड आदि देशों में औसतन सबसे तेज इंटरनेट चलता है।
10. कुवैत में 99.6 प्रतिशत लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं जो कि बाकी देशों की तुलना में सबसे अधिक है।
11. 90% टेक्स्ट मैसेज डिलीवर्ड होने के 3 मिनट के अंदर ही पढ़ लिए जाते हैं।
12. इंटरनेट के लिए जिस सिस्टम पर प्रोग्राम कोड लिखा गया था उसे स्टीव जॉब्स ने डिवेलप किया था।
13. दुनिया में दूसरा सबसे अधिक आर्थिक अपराध साइबर अपराध है। सभी रिकॉर्ड किए गए साइबर हमले में से 3% आर्थिक कारणों से हुए हैं। सबसे ज्यादा साइबर हैकर्स चीन में हैं।
14. सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर Google Chrome (लगभग 65.99%), दूसरा Safari (लगभग 16.82%), तीसरा Firefox (लगभग 4.09%) और अन्य ब्राउज़र Samsung, edge, Opera हैं।
15. इंटरनेट में 1 सेकंड में क्या-क्या होता है?
- ट्विटर पर एक सेकंड में 9,000 से ज्यादा ट्वीट होते हैं।
- इंस्टाग्राम पर एक सेकंड में 1,000 से ज्यादा फोटो अपलोड होते हैं।
- इंटरनेट में एक सेकंड में 1,800 से ज्यादा टंबलर पोस्ट किए जाते हैं।
- इंटरनेट में एक सेकंड में 87,145 से ज्यादा गूगल सर्च किया जाता है।
- इंटरनेट में एक सेकंड में 2,966,153 इमेज भेजे जाते हैं।
- इंटरनेट में 1 सेकंड में 86,696 से ज्यादा यूट्यूब वीडियो देखे जाते हैं।
16. नासा (NASA) की औसत इंटरनेट स्पीड 622 मेगाबाइट्स प्रति सेकंड है।
17. भारत में तेजी से बढ़ते इंटरनेट के आंकड़े के अनुसार साल 2020 तक भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 50 करोड़ तक हो जाएगी।
18. इंटरनेट पर सबसे पहले रजिस्टर हुआ डोमेन ‘Symbolics.com’ है।
19. भारत में तेजी से बढ़ते इंटरनेट के आंकड़ों के अनुसार साल 2020 तक भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 50 करोड़ पार हो जाएगी।
20. Internet को हिंदी में अंतरजाल कहते हैं।
21. दुनिया का पहला सर्च इंजन ‘Archie’ था।
22. एशिया में अन्य महाद्वीपों की तुलना में अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता क्योंकि यहां की जनसंख्या अधिक है।
23. इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय भाषा अंग्रेजी है। दुनिया भर में लगभग 25.9% इंटरनेट सामग्री अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।
24. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लोगों को इंटरनेट से हटाना मानव मानवाधिकारों का उल्लंघन है।।
25. चीन में इंटरनेट की लत का असर इस तरह है कि चीन में उन लोगों के लिए उपचार शिविर मौजूद है जो इंटरनेट की लत से पीड़ित हैं।
26. यूट्यूब में हर मिनट 400 घंटे की वीडियो अपलोड होती है।
27. इंटरनेट में पहला ईमेल 1971 में भेजा गया था।
28. दुनिया की 6% आबादी को इंटरनेट की लत है।
29. सन 2007 में ‘इस्टोनिया’ इंटरनेट वोटिंग कराने वाला पहला देश बना।
30. एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग Internet पर बहुत समय बिताते हैं वे उदास, अकेला और मानसिक रूप से अस्थिर होने की अधिक संभावना रखते हैं।
यह भी पढ़ें:-