Interesting facts about Google in Hindi | गूगल से जुड़े 100 रोचक तथ्य

Google-homepage

Google एक ऐसा शब्द है जिसे इंटरनेट चलाने वाला हर इंसान जानता है। अगर किसी को कुछ भी इंटरनेट पर खोजना हो तो वह सबसे पहले गूगल का ही सहारा लेता है। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल अपने आप में इतना विकसित है कि हमारे टाइपिंग से पहले ही वह उस चीज को हमारे सामने पेश कर देता है जिसे हम खोजना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे गूगल से जुड़े दिलचस्प तथ्य-

Interesting facts about Google in Hindi – गूगल के बारे में मजेदार रोचक तथ्य

1. गूगल विश्व भर में अपने डाटा केंद्रों से 10 लाख से ज्यादा सर्वर चलाता है।

2. गूगल की शुरुआत में 1996 में रिसर्च परियोजना के दौरान ‘लैरी पेज’ और ‘सर्गेई ब्रिन’ ने कि थी। उस वक्त लैरी पेज और सर्गेई स्टैनफोर्ड केलिफोर्निया ( USA ) में Phd के छात्र थे।

3. Google search engine का नाम मूल रूप से Backrub था।

4. Google नाम अंग्रेजी शब्द googol की गलत वर्तनी है, जिसका अर्थ होता है एक के बाद सौ शून्य- 10,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 =Googo. गूगल नाम यह दर्शाता है कि गूगल कम्पनी का सर्च इंजन लोगों के लिए बड़ी मात्रा में जानकारी उपलब्ध करने के लिए कार्यरत है।

5. Google को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने सन् 2006 में शामिल किया था। डिक्शनरी के अनुसार इसका अर्थ है “ खोज इंजन गूगल का उपयोग करके इंटरनेट से जानकारी के लिए खोज करना।”

6. जून 2000 में एक स्वतंत्र शोध कंपनी NPD द्वारा की गई खोज और पोर्टल साइट ट्रेकिंग रिसर्च में गूगल को सर्वश्रेष्ठ खोज इंजन घोषित किया गया था।

7. ‘लैरी पेज’ तथा ‘सर्गेई ब्रिन’ के अलावा गूगल का एक तीसरा अनौपचारिक संस्थापक भी था जिसका नाम था ‘स्काॅट हसन’। हसन गूगल सर्च इंजन के प्रमुख प्रोग्रामर थे जिन्होंने गूगल सर्च इंजन के लिए बहुत सारे कोड लिखे थे जब गूगल को BackRub के नाम से जाना जाता था। लेकिन गूगल की अधिकारी की स्थापना से पहले ही उन्होंने कंपनी छोड़ दिया और एक रोबोटिक कंपनी की स्थापना की। 1998 में हसन ने गूगल के 1,60,000 शेयर $800 में खरीदे थे जिनका मूल्य 2021 तक 13 अरब डॉलर से अधिक था।

8. कंपनी का पहला अनौपचारिक नारा बुरा मत बनो ‘don’t be evil’ था।

9. Alphabet Inc. गूगल की मूल कंपनी है जिसे 2015 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित किया गया था।

10. पहली बार Google doodle एक बर्निंग मैन स्टिक फिगर था जो 30 अगस्त 1998 को सामने आया था। जब लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन नेवादा में बर्निंग मैन फेस्टिवल का दौरा कर रहे थे तब उन्होंने गूगल डूडल को गूगल के मुख्य पृष्ठ के स्थान पर लगाया था ताकि उपयोगकर्ताओं को पता चल सके कि वह कार्यालय से बाहर हैं, और सर्वर क्रैश जैसी तकनीकी समस्याओं को ठीक करने के लिए उपस्थित नहीं हैं।

11. गूगल में पहला बड़ा निवेश Sun Microsystems के सह संस्थापक ‘Andy bechtolsheim’ ने $1,00,000 के साथ किया था।

12. 1998 में ही गूगल ने दो अन्य निवेशकों से धन प्राप्त किया। यह दो निवेशक थे– अमेजॉन के संस्थापक ‘जैफ बेजॉस’ और ऑनलाइन तुलना शॉपिंग फर्म कंपनी (जिसको अमेजॉन ने अधिग्रहण कर लिया था) के अध्यक्ष ‘राम श्रीराम’। श्रीराम ने गूगल में $2,50,000 का निवेश किया था।

13. Yahoo ने 2002 में गूगल को 3 बिलियन डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी लेकिन गूगल ने मना कर दिया।

14. Google अपने डोमेन नाम Google के समान दिखने वाले डोमेन नाम जैसे gooogle.com, gogle.com, Googler.com जैसे डोमेन का भी मालिक है।

15. 2010 से गूगल हर हफ्ते औसतन एक कंपनी का अधिग्रहण कर रहा है।

16. जिस महिला (Susan Wojcicki) के गैराज में गूगल की स्थापना हुई थी उस महिला को गूगल ने अपनी सर्विस कंपनी YouTube का CEO बना दिया।

17. Google ने 1999 में $1 million के लिए खुद को ऑनलाइन कंपनी Excite को बेचने के लिए पेश किया लेकिन Excite के सीईओ ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

18. गूगल अपना अधिकांश ( लगभग 90%) राजस्व अपने विज्ञापन के माध्यम से कमाता है।

19. गूगल ने शुरुआत में सबसे बड़ा सौदा YouTube को खरीद कर किया था जिसे गूगल ने 1.65 बिलियन में खरीदा था।

यह भी पढ़ेंयूट्यूब के बारे में 30 रोचक तथ्य–YouTube facts in hindi

20. Google ने गूगल मैप के लिए रेगिस्तान का मैैप बनाने के लिए एक ऊंट को काम पर रखा है।

facts about Google in Hindi 21-40

21. आप Google mars की सहायता से मंगल ग्रह का नक्शा देख सकते हैं।

22. गूगल सर्च इंजन में 1 सेकंड में लगभग 70,000 सर्च किए जाते हैं।

23. गूगल ने 2005 में Android को $50 million में खरीदा और पहला Android उपकरण 2008 में लाँच किया। आज एंड्राइड इतना foumous हो गया है कि आज दुनिया के 80% से भी अधिक स्मार्टफोनों में Android iOS का इस्तेमाल होता है।

24. एंड्राइड को सबसे पहले खरीदने का ऑफर Samsung को 2004 में मिला था, लेकिन सैमसंग को इसमें कोई संभावना नहीं दिखी और बाद में Google ने इसे 2005 में खरीद लिया था।

25. ‘Rajen sheth’ नामक भारतीय व्यक्ति जो गूगल में कार्यरत थे उन्होंने ही पहली बार 2004 में ईमेल सर्विस का आईडिया गूगल के सीईओ के सामने प्रस्तुत किया था।

26. गूगल अपने कार्यालय के लोन में घास की कटाई के लिए ग्रास कटर का उपयोग नहीं करता, क्योंकि इससे निकलने वाले धुएं और आवाज की वजह से दफ्तर में काम कर रहे लोगों को परेशानी होती है, इसीलिए गूगल ने लोन के घास की सफाई के लिए बकरियों को लगाया है‌।

27. 2015 में ‘सनमय वेद’ नामक एक भारतीय व्यक्ति के पास 1 मिनट के लिए google.com का स्वामित्व था। उसने $12 के लिए डोमेन नेम स्टोर किया था और खोज इंजन की दिग्गज कंपनी गूगल ने उसे वापस पाने के लिए सनमय को 800,000 का भुगतान किया था।

28. Google ‘I am feeling lucky’ क्लिक पर 110 मिलियन सालाना खर्च करता है।

29. Google ने 466453.com डोमेन को भी खरीद लिया क्योंकि मोबाइल के कीपैड में आप यह अंक डायल करेंगे तो गूगल टाइप होता है, इसलिए यदि किसी ने यह नंबर सर्च किया तो वह गूगल की मुख्य साइट पर चला जाएगा।

30. सन् 2013 में Google का सर्वर 5 मिनट के लिए डाउन हो गया था, इससे दुनिया के पूरे इंटरनेट में 40% की गिरावट आई थी। यह तथ्य बताता है कि इंटरनेट की दुनिया में गूगल की कितनी बड़ी भूमिका है।

31. गूगल का पहला कार्यालय स्थान मेनलो पार्क केलिफोर्निया में एक किराए का गैराज था।

32. गूगल ने कैलिफोर्निया में अपने मुख्यालय की मेजबानी करने वाला शहर जिसे Google ifi के रूप में जाना जाता है, उस माउंटन व्यू को Google ने वाईफाई फ्री कर दिया।

33. गूगल स्ट्रीट व्यू में लगभग 8 मिलियन मील की फोटो खिंची हुई है।

34. प्रत्येक दिन सभी खोजों का लगभग 16% गूगल पर पहले कभी नहीं खोजा गया है, इसका मतलब गूगल को हर दिन ऐसी खोजें मिलती है जो कभी नहीं खोजी गई।

35. अगर एक Google कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके पति या पत्नी को 10 साल तक कंपनी से आधा वेतन तथा उनके बच्चों को 19 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह $1,000 मिलता हैं।

36. Google कार्यालय का कोई भी हिस्सा किसी भी दिशा से भोजन से 150 फिट से अधिक दूरी में नहीं है।

37. यदि आप Google में अटारी ब्रेकआउट खोजते हैं, तो आप एक गेम खेल सकते हैैं।

38. अगर आप Google में Askew सर्च करते हैं, तो Google थोड़ा तिरछा हो जाएगा।

39. अगर आप Google में ‘मैं आत्महत्या करना चाहता हूं’ टाइप करेंगे तो यह सभी खोज परिणामों केे ऊपर आपके देश का सुसाइड हेल्पलाइन नंबर प्रदान करेगा।

40. Google की टीम में 40% कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके पास कॉलेज की कोई डिग्री नहीं है। गूगल पर काम करने के लिए गूगल टैलेंट देखता है ना की डिग्री।

गूगल के बारे में दिलचस्प रोचक तथ्य 41-60

41. दुनिया भर में जितनी भी वेबसाइट, ब्लॉग हैं उन्हें सबसे ज्यादा ट्रैफिक Google सर्च इंजन से ही मिलता है।

42. गूगल के सीईओ ‘सुंदरलाल पिचाई’ की सालाना कमाई 1,300 करोड़ से 1,500 करोड़ है।

43. गूगल के पास 25 मिलियन पुस्तकों का एक डेटाबेस है, जिसे किसी को भी पढ़ने की अनुमति नहीं है।

44. 2005 में Google ने Google map और Google Earth ऐप की शुरुआत की।

45. Gmail में बिना मतलब के डोट्स (.) का सर्च पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

46. Firefox वेब ब्राउज़र के मुख्य डेवलपर्स अब गूगल के लिए काम करते हैं।

47. गूगल सर्च इंजन के आने से पहले Yahoo सर्च इंजन प्रसिद्ध था। लेकिन गूगल की लोकप्रियता की वजह से कुछ ही समय में गूगल ने Yahoo को पीछे कर नंबर वन सर्च इंजन बन गया।

48. जब कोई सीमा दो या अधिक क्षेत्रों से विभाजित होती है तो Google map उन देशों की मान्यताओं को दर्शाने के लिए प्रत्येक देश में अपनी सीमाओं को बदलता है।

49. Google का पहला डोमेन Google.com 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर हुआ था, लेकिन गूगल को कंपनी के तौर पर 1998 में रजिस्टर किया गया था।

50. गूगल का पहला ट्वीट बाइनरी कोड में था जिसका मतलब था- ‘मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं’ ( I am feeling lucky)।

51. गूगल दुनिया का पहला इतना बड़ा सर्च इंजन हैै जो 100 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध।

52. Google में प्रति सप्ताह 20,000 से भी ज्यादा जॉब के लिए आवेदन आते हैं।

53. गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है, उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए 1 टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरूरत होती है।

54. गूगल मैप पर ट्रैफिक की गणना एंड्रॉयड डिवाइस सड़क पर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, इस आधार पर करता है।

55. सबसे ज्यादा कर्मचारी वेतन के मामले में Google शीर्ष कंपनियों में आता है।

56. अमेजॉन के सीईओ जैफ बेजॉस ने गूगल कंपनी के शुरुआत में ही गूगल में $250,000 का निवेश किया था, जिसकी कीमत आज 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक है।

57. गूगल के हेडक्वार्टर को ‘द गूगलप्लेक्स’ कहते हैं।

58. Google एक ऐसा कंप्यूटर विकसित कर रहा है, जिससे वह खुद को प्रोग्राम कर सकेगा।

59. Facebook के पहले वार्षिक हैकर कप कोडिंग चुनौती को Google के प्रसिद्ध प्रोग्रामर Petr Mitrichev ने जीता था।

60. माइक्रोसॉफ्ट आपको गूगल के बजाय बिंग उपयोग करने के लिए भुगतान करता है।

गूगल कंपनी से जुड़े रोचक तथ्य 61-80

61. आप गूगल मानचित्र का उपयोग करके पानी के नीचे समुद्री जीवन को देख सकते हैं।

62. गूगल ने Gmail को 1 अप्रैल 2004 में लांच किया गया था इसीलिए कई लोगों को लगा कि है, की यह एक मजाक है। क्योंकि उस दिन अप्रैल फूल डे था।

63. गूगल मैप स्ट्रीट व्यू में माउंट एवरेस्ट के कैंप को 360° दृश्य में देख सकते है।

64. Motorola mobility कंपनी गूगल की सबसे महंगी अधिकृत कंपनी है। गूगल ने इस कंपनी को $12.5 बिलियन में 2012 में खरीदा था जिसे 2014 में चीनी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी Lenovo ने गूगल से खरीद लिया, दूसरी सबसे महंगी अधिकृत कंपनी नेस्ट लैब को $3.2 बिलियन और तीसरी डबल क्लिक कंपनी को $3.1 बिलियन में खरीदा था।

65. Google ने अक्षय ऊर्जा में 3 बिलियन से अधिक का निवेश किया है।

66. Google की सर्विस Gmail के 1.2 बिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

67. मशीन इंटेलिजेंस अनुप्रयोगों पर काम करने वाले Google के 1,000 से अधिक शोधकर्ता हैं।

68. मई 2010 में, 1980 के आर्केड गेम पीएसी-मैन की 30 वीं वर्षगांठ पर गूगल ने दुनिया भर में अपने पहले इंटरेक्टिव लोगो का अनावरण किया।

69. गूगल के 50 से अधिक देशों में 70 से अधिक कार्यालय हैं।

70. सेटेलाइट, एरिया और स्ट्रीट लेवल इमैजिनरी को मिलाकर गूगल मैप्स में 20 से अधिक पेटाबाइट डाटा है, जो लगभग 21 मिलियन गीगाबाइट्स (20,500 टेराबाइट्स) के बराबर है।

71. 85% से अधिक लोग गूगल के विज्ञापनों को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन इससे गूगल की कमाई पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता।

72. गूगल 1 सेकंड के एक अंश में किसी भी क्वेरी के लिए सर्वोत्तम परिणाम देने के लिए 200 से अधिक कारकों को ध्यान में रखता है।

73. गूगल के पास 1,000 से ज्यादा खुद की रंगीन Gbikes हैं। इन Gbikes को googleplex के कैंपस में गूगल के कर्मचारी फ्री में चला सकते हैं।

74. गूगल 2020 तक सभी ज्ञात मौजूद 129 मिलियन पुस्तकों को स्कैन करना चाहता है।

75. Googleplex में डायनासोर का T-Rex कंकाल है, जो गूगल की संपत्ति है।

76. Google ने आधिकारिक तौर पर माउंटेन व्यू केलिफोर्निया में अपने मुख्यालय में घास के मैदान में घास काटने के लिए 200 बकरियों का एक झुंड किराए पर लिया है।

77. गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट में 2020 में 120,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे।

78. गूगल डाटा केंद्र, विशिष्टकेंद्र की तुलना में 50% कम ऊर्जा खपत करता है।

79. चीन, क्यूबा, उत्तर कोरिया, सुडान, ईरान और सीरिया में गूगल की कुछ व्यापारिक सेवाएं प्रतिबंधित हैं।

80. Google ने पहला कंप्यूटर स्टोरेज लेगो से बनाया था।

Amazing facts about Google in Hindi 81-100

81. गूगल के नए कर्मचारी को Noogler के नाम से पहचाना जाता है। नए कर्मचारियों को Noogler नाम की रंगीन टोपी मिलती है जिससे उनको आसानी से पहचाना जा सकता है।

82. गूगल के संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने YouTube की CEO susan wojcicki की बहन Anne से शादी किया था।

83. 2020 में गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट कंपनी में 1,32,121 कर्मचारी कार्यरत थे जिसमें 1,00,000 कर्मचारी गूगल सर्विस के लिए काम कर रहे थे।

84. गूगल में लगभग 41% कर्मचारी एशियन हैं।

85. 16 जनवरी 2020 को एप्पल 1 ट्रिलियन मार्केट कैप वाली दुनिया की चौथी तथा 8 नवंबर 2021 को 2 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली दुनिया की तीसरे कंपनी बनी।

86. गूगल प्रतिदिन 3.5+ बिलियन से अधिक खोज अनुरोध प्राप्त करता है।

87. लैरी पेज और सर्गैई ब्रिन के निजी विमानों के पास NASA में प्राइवेट रनवे हैं, जहां किसी भी अन्य विमान को उतरने की अनुमति नहीं है।

88. गूगल का reCAPTCHA प्रोग्राम गूगल के एल्गोरिथ्म को पाठ पढ़ाने का तरीका जानने में मदद करता है।

89. मई 2011 में गूगल पर पहली बार 1 अरब मासिक विजिटर प्राप्त हुए।

90. 2006 में गूगल ने 10.49 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त किया जिसमें गूगल के राजस्व का 96% विज्ञापन से आया था।

91. marketingdive.com के अनुसार लगभग 55% किशोर (teenager) प्रतिदिन गूगल वॉइस सर्च का उपयोग करते हैं।

92. गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के पास अपनी इंटरनेट सेवाओं की 400+ डोमेन हैं।

93. दुनिया के उन सभी देशों में जहां Google की सेवाएं उपलब्ध हैं, उसके अनुसार दुनिया भर में मोबाइल सर्च इंजनों की बाजार हिस्सेदारी में गूगल सर्च इंजन का 96 प्रतिशत हिस्सा है।

94. 2021 के अनुसार दुनिया में जीमेल के लगभग सक्रिय 1.2 अरब उपयोगकर्ता हैं।

95. गूगल हर साल अपने गूगल एल्गोरिदम में हजारों बदलाव करता है।

96. 2013 में एक स्वीट इस व्यक्ति ने गूगल स्ट्रीट व्यू की सहायता से GeoGuesssr नामक गेम डिवेलप किया था।

97. गूगल ने 10 नवंबर 2016 को Google daydream (VR) लांच किया था जिसमें आप स्मार्टफोन डालकर virtual reality का अनुभव कर सकते हैं।

98. गूगल ने सेल्फ ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट के तहत एक कार बनाई है जिसका नाम है Waymo.

99. यदि आप गूगल पर Google in 1998 सर्च करोगे तो आपको गूगल सर्च इंजन के पहले नंबर पर गूगल की वेबसाइट मिलेगी जिसमें आपको गूगल का 1998 के समय का होम homepage दिखाई देगा।

100. नॉर्थ कैरोलिना की ‘एंजेला मिकोल’ नामक महिला ने Google earth की सहायता से मिस्र के प्राचीन पिरामिड के एक छोटे से समूह की खोज की थी।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment