Amazing facts about Elon Musk in Hindi | एलन मस्क के बारे में 20 रोचक तथ्य

Elon Musk (एलोन मस्क या एलन मस्क) दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिन्होंने दुनिया को आधुनिक तौर पर बदलने का काम किया है तथा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई नई उपलब्धियां हासिल की है। 2022 में मस्क 230 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। तो आइए जानते हैं एलन मस्क से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, interesting facts about Elon Musk in Hindi.

Interesting-facts-about-elon-musk-in-Hindi

20 interesting facts about Elon Musk

1. Elon Musk का जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में एक धनी परिवार में हुआ था। मस्क की मां Maye Musk एक मॉडल तथा उनके पिता Errol Musk एक इंजीनियर थे।

2. मस्क ने बचपन में ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीख लिया था। सन् 1984 में 12 साल की उम्र में Elon Musk ने एक वीडियो गेम बनाया था जिसका नाम “Blastar” था। इस वीडियो गेम को एलन ने $500 में बेचा था।

3. मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका में जन्में एलन मस्क 17 वर्ष की उम्र में पढ़ाई के लिए कनाडा और 1995 में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए। एलन मस्क के पास कनाडा, दक्षिण अफ्रीका तथा संयुक्त राज्य अमेरिका तीनों देश की नागरिकता भी है।

3. पेंसिलवनिया विश्वविद्यालय में स्नातक डिग्री अर्जित करने के बाद, मस्क स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र का अध्ययन करने के लिए कैलिफोर्निया चले गए लेकिन सिर्फ 2 दिन में ही मस्क ने कॉलेज छोड़ दिया।

3. spaceX पृथ्वी की कक्षा से अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक वापस लाने वाली दुनिया की पहली व्यवसायिक कंपनी है।

4. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मस्क ने अपने भाई किंबल मस्क के साथ मिलकर Zip2 कंपनी की स्थापना की जो नक्शे और व्यापार निर्देशिकाओं के साथ ऑनलाइन समाचार पत्र प्रदान करती थी। एलन ने 1999 में इस कंपनी को काॅम्पैक कंप्यूटर कार्पोरेशन को $307 मिलियन में बेच दिया।

5. सन् 1999 में एलन ने एक ऑनलाइन भुगतान कंपनी की स्थापना X.com की स्थापना की जिसे अंततः eBay ने $1.50 बिलियन में अधिग्रहण कर लिया। अधिग्रहण करने के बाद इसका नाम X.com से बदल कर PayPal कर दिया गया।

6. 2002 में Elon Musk ने Spacex की स्थापना की। इस कंपनी को बनाने का मुख्य उद्देश मंगल ग्रह के उपनिवेशीकरण को अनुकूल करने के लिए अंतरिक्ष परिवहन लागत को कम करना तथा अंतरिक्ष परिवहन को सरल बनाना था।

7. फरवरी 2004 में 6.5 मिलियन डालर का निवेश करके एलन मस्क टेस्ला कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक बन गए तथा 2008 में मस्क टेस्ला के सीईओ के रूप में नियुक्त हुए। टेस्ला मोटर से पहले अब तक कोई भी इलेक्ट्रॉनिक कार मार्केट में सफल नहीं हो पाई थी।

8. अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखते हैं तो मार्वल कॉमिक्स के सबसे प्रसिद्ध लोकप्रिय चरित्र टोनी स्टार्क (आयरन मैन) को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं? आयरन मैन के निर्देशक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आयरन मैन के टोनी स्टार्क का चरित्र एलन मस्क से प्रेरित था।

9. मस्क ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा की लागत को Spacex की सहायता से 90% तक कम करने में कामयाबी हासिल की है।

10. एलन मस्क ने सन् 2002 ‘मस्क फाउंडेशन’ की शुरुआत की यह फाउंडेशन मुख्य रूप से ऊर्जा अनुसंधान, मानव अंतरिक्ष अन्वेषण अनुसंधान, बाल चिकित्सा अनुसंधान, विज्ञान तथा शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करता है।

यह भी पढ़ेंBest 50 + Elon Musk quotes in Hindi | एलन मस्क के प्रेरणादायक उद्धरण तथा विचार

11. एलन मस्क एक परोपकारी व्यक्ति भी हैं। उन्होंने “बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन” के गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें वारेन बफेट, स्टीव जॉब्स, बिल गेट्स मार्क जकरबर्ग आदि अरबपतियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। गिविंग प्लेस का उद्देश्य अमीर लोगों द्वारा परोपकार के लिए अपनी संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा का दान देना है।

12. एलन मस्क के अनुसार फॉल्कन रॉकेट (जो स्पेसएक्स द्वारा बनाया गया है) किसी दिन अंतरिक्ष पर्यटन और मंगल ग्रह पर जाने के लिए एक बेहतर विकल्प होगा। फाल्कन रॉकेट का नाम स्टार वॉर्स के एक पात्र Millennium Falcon से प्रेरित है।

13. एलन मस्क ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने और टिकाऊ ऊर्जा उपयोग करने की दिशा में काम करने के लिए एक दृढ़ समर्थक हैं।

14. एलन मस्क द्वारा डिजाइन की हुई टेस्ला कारें दुनिया की सबसे सुरक्षित और आधुनिक कारों में से एक है।

15. एलन मस्क जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘the spy who loved me’ में फिल्माई गई Wet Nellie पनडुब्बी कार के मालिक हैं। उन्होंने सन 2013 की नीलामी में इसे $100000 में खरीदा था।

16. Elon Musk के अनुसार उनके तीन प्रमुख लक्ष्य है:- पहला, इंटरनेट बैंकिंग को आसान बनाना। दूसरा, ग्लोबल वार्मिंग को रोकना। तीसरा, मनुष्य को अत्याधुनिक बनाना। एलन का अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित भाव को न्यूरालिंक, पेपल, टेस्ला मोटर्स, सोलर सिटी तथा स्पेसएक्स कि कामयाबी से समझा जा सकता है।

17. वर्ष 2007 में टेस्ला और स्पेसएक्स पर उनके काम के लिए एलन को इंक पत्रिका ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2007’ का पुरस्कार दिया गया था।

18. कनाडाई सिंगर ग्रिम्स और एलन मस्क की पहली संतान का नाम एलन ने Exa Dark Sideræl तथा दूसरी संतान का नाम X Æ A-Xii (x æ a-12) रखा। यह नाम बहुत ही असामान्य था इसलिए इस नाम ने प्रशंसकों के बीच व्यापक ऑनलाइन संवाद को बढ़ावा दिया था।

19. एलोन मस्क ने अप्रैल 2022 में 44 बिलीयन डॉलर में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की और अक्टूबर 2022 को यह सौदा पूरा हो गया। एलोन ट्विटर में अधिकतम हिस्सेदारी खरीदने के साथ इस कंपनी के मालिक तथा सीईओ बन गए।

20. अक्टूबर 2021 में टेस्ला का मार्केट कैपिटल 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। टेस्ला यूएस के इतिहास की छठी कंपनी है, जो 1 ट्रिलियन मार्केट कैपिटल तक पहुंच पाई।

उम्मीद है आपको ‘एलन मस्क के 20 रोचक तथ्य | Amazing facts about Elon Musk in Hindi, एलन मस्क के बारे में रोचक तथ्य, Elon Musk facts in Hindi’ के बारे में यह लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment