Amazing facts about Earth in Hindi, Earth facts in Hindi: Earth सूर्य से तीसरा ग्रह है और ज्ञात ब्रह्मांड में एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसमें जीवन उपस्थित है। हम जिस पृथ्वी पर रह रहे हैं इसकी उत्पत्ति कब हुई? तथा इसमें जीवन की शुरुआत कैसे हुई? ऐसे ही कुछ सवाल हमें पृथ्वी के बारे में जानने के लिए प्रेरित करते हैं। तो दोस्तों आज के आर्टिकल में आप जानोगे पृथ्वी के बारे में ऐसे ही कुछ मजेदार तथ्य।

पृथ्वी का संक्षिप्त परिचय
उपग्रह | चंद्रमा (moon) |
सूर्य से औसत दूरी | 150.19 million km. |
सतह का तापमान | 16°C |
घूर्णन काल | 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड |
परिक्रमण काल | 365 दिन 6 घंटे 48 मिनट |
Facts about Earth in hindi – पृथ्वी के बारे में 65 रोचक तथ्य
1. हम जिस पृथ्वी पर रह रहे हैं वह 4.54 बिलीयन वर्ष पुरानी है। पृथ्वी लगभग 0.6 बिलियन वर्ष तक एक गैसीय गर्म पिंड के रूप में थी जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की भौतिक एवं रासायनिक प्रक्रिया संभावित हो रही थी।
2. लगभग 3.88 अरब वर्ष पहले पृथ्वी में जीवन की शुरुआत हुई। शुरुआत में एकल कोशिका वाले प्रोकैरियोटिक प्रजातियों की उत्पत्ति हुई जिन्हें बैक्टीरिया के रूप में भी जाना जाता है।
1 अरब वर्ष के बाद बहुकोशिकीय जीव विकसित हुए। शुरुआत में आर्थोपोडा संघ के प्राणी के बाद मछली, भूमि के पौधे, जलीय पौधे, वन और स्तनधारी की उत्पत्ति हुई। होमो सेपियन्स (मनुष्य) 2,00,000 साल पहले तक विकसित नहीं हुए थे।
3. पृथ्वी का 71% हिस्सा जल तथा 29% थल से घिरा हुआ है। पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखने पर यह नीला दिखाई देता है इसलिए इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।
4. सतह (surface) के आधार पर Earth हमारे सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।
5. पृथ्वी पर मौजूद 3% पानी ही पीने योग्य है बाकी का 97% पानी खारा (salty) है। 3% में 1.2% ही पीने के पानी के रूप में उपयोग किया जा सकता है बाकी का पानी बर्फ की चादरों और ग्लेशियरों में जमा है।
6. Earth अपनी धुरी पर घूमने में 24 घंटे नहीं लगाती है यह वास्तव में 23 घंटा 56 मिनट और 4 सेकेंड का समय होता है। इसका मतलब यह हुआ कि 1 दिन में 4 मिनट कम है।
पृथ्वी पर 1 वर्ष 365 दिन का नहीं होता, यह वास्तव में 365.2564 दिन है जो अतिरिक्त 4 मिनट की वजह से है। यह .2564 दिन ही लीप वर्ष की आवश्यकता पैदा करता है इसलिए हम हर 4 साल में फरवरी में यह अतिरिक्त दिन 29 तारीख के रूप में देखते हैं।
7. एशिया महाद्वीप पृथ्वी के 29.4% भू-भाग का प्रतिनिधित्व करता है और यहां पृथ्वी के समस्त जनसंख्या का 60% निवास करती है।
8. पृथ्वी की सतह में केवल 11% भूमि ही कृषि योग्य है।
9. कार्बन डेटिंग के अनुसार चांद पृथ्वी का ही हिस्सा है जो किसी बड़े उल्कापिंड के टकराने से बना है।
10. पृथ्वी के मौजूदा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी पर कोई भी पर्वत की ऊंचाई 15 किलोमीटर से ज्यादा नहीं हो सकती।
11. पृथ्वी पर सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट है, जिसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर है।
12. Earth पर मौसम का बदलना पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने के कारण होता है।
13. हमारी आकाशगंगा में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी समस्त सतह टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है। यह पृथ्वी की सतह के अंदर रहती हैं जो निरंतर करती रहती है और जब यह प्लेट एक दूसरे के ऊपर आ जाती है तो वहां कंपन उत्पन्न होता है जिसे हम कई बार भूकंप की तरह महसूस करते हैं।
14. पृथ्वी के क्रोड का तापमान सूर्य की सतह के तापमान से भी अधिक गर्म है।
15. Earth पर मौजूद हर प्राणी तथा वस्तु में कार्बन पाया जाता है। कार्बन की वजह से ही वैज्ञानिक किसी भी चीज के जीवनकाल का पता लगा पाते हैं जिसे हम कार्बन डेटिंग कहते हैं।
16. अगर चंद्रमा नहीं होगा तो पृथ्वी पर दिन सिर्फ 6 घंटे का ही होगा।
17. पृथ्वी की स्थलीय भूमि के एक तिहाई भाग में रेगिस्तान है।
18. वेनेज़ुएला के ‘lake Maracaibo’ पर पृथ्वी पर सबसे अधिक आसमानी बिजली चमकने का गिनीज बुक में रिकॉर्ड है। यह एक वैज्ञानिक शोध का विषय तथा रहस्यमई जगह है जहां पर साल में 260 दिन भारी तूफान आता है जिसमें प्रति मिनट लगभग 28 बाद बिजली चमकती है। यह बिजली इतनी तेज और बड़ी होती हैं कि इन्हें 400 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।
19. नील नदी पृथ्वी में मौजूद सबसे लंबी नदी है। यह अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर भूमध्य सागर में मिलती है तथा दूसरी सबसे बड़ी नदी अमेजॉन नदी है। यह पेरू देश के एंडीज पर्वतमाला से निकलकर अटलांटिक महासागर में मिलती है।
पानी के घनत्व के मामले में यह नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है और यह बारिश के समय में नील नदी से भी अधिक लंबी हो जाती है।
20. प्रशांत महासागर में स्थित मारियाना ट्रेंच नामक खाई Earth की सबसे गहरी समुद्री खाई है।
मारियाना ट्रेंच में एक चैलेंजर डीप नाम से जगह है जिसकी गहराई 11,034 मीटर (11.34 किलोमीटर) है। यदि काल्पनिक रूप से माउंट एवरेस्ट को इस खाई में रखा जाए तब भी माउंट एवरेस्ट की चोटी के ऊपर 2 किलोमीटर पानी होगा।
Amazing facts about Earth in hindi 21-40
21. एंडीज पर्वत श्रंखला दुनिया की सबसे लंबी महाद्वीपीय पर्वत श्रंखला है। यह लगभग 8,900 किलोमीटर लंबी तथा 200 से 700 किलोमीटर चौड़ी पर्वत श्रंखला है।
22. कनाडा के एक बड़े हिस्से ‘हडसन बे’ में Earth के बाकी हिस्सों की तुलना में कम गुरुत्वाकर्षण बल का अनुभव होता है। इस घटना की खोज 1960 में की गई थी।
23. एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2021 तक पृथ्वी के ऑर्बिट में 4,550 से अधिक सेटेलाइट पृथ्वी का चक्कर लगा रही हैं।
24. Earth की घूमने की गति धीमी होने के कारण 2015 सामान्य से 1 सेकंड लंबा था।
25. पृथ्वी और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण समुद्र में ज्वार-भाटा आते हैं।
26. पृथ्वी की घूमने की गति धीमी होने के कारण वर्ष 2015 सामान्य से 1 सेकंड लंबा था।
27. पृथ्वी पर हर साल लगभग 5,00,000 भूकंप आते हैं जिनमें लगभग 100 भूकंप ही ज्यादा विनाशकारी होते हैं।
28. क्या आप जानते हैं? हम पृथ्वी के साथ 30 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से सूर्य का चक्कर लगा रहे हैं।
29. Earth के इतिहास में सबसे ज्यादा सालों तक पृथ्वी पर जीने वाले प्रजाति डायनासोर थे। एक शोध के अनुसार पृथ्वी पर विशाल उल्कापिंड के टकराने से डायनासोर का शासनकाल समाप्त हो गया।
30. दुनिया का सबसे निचला बिंदु मृत सागर है। यह सागर जॉर्डन और इजरायल के पास स्थित है। यह समुद्र तल से 1,388 फीट नीचे है।
31. पृथ्वी पर सबसे अधिक औसत वर्षा वाला स्थान भारत के मेघालय राज्य में स्थित मासिनराम है। यहां हर साल औसतन 11,871 मिलीमीटर बारिश होती है।
32. Mammoth cave संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित दुनिया में ज्ञात सबसे लंबी गुफा प्रणाली है। इस गुफा की लंबाई 675.9 किलोमीटर है।
33. पृथ्वी (Earth) हमारे सौरमंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी रोमन देवताओं पर नहीं रखा गया।
34. सूर्य पर 1.3 मिलियन पृथ्वी समा सकती है।
35. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है।
36. पृथ्वी के mass के 0.07 प्रतिशत हिस्से पर पानी मौजूद है।
37. 140 मिलियन वर्ष तक पृथ्वी की गति धीमी हो जाएगी जिससे 1 दिन में 25 घंटे होंगे।
38. पृथ्वी अपने अक्ष से 64.5 डिग्री झुकी हुई है।
39. Earth पर अरबों साल पहले से पाई जाने वाली कुल जीवों की प्रजाति में से 99% प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।
40. नासा के अनुसार करोड़ों साल पहले पृथ्वी और चंद्रमा एक ही ग्रह थे। अध्ययन के अनुसार इस ग्रह पर एक मंगल के आकार का पिंड टकराया होगा जिससे पृथ्वी का एक भाग टूट कर मलबे में बिखर गया और उस मलबे ने चंद्रमा का आकार ले लिया होगा। वैकल्पिक स्पष्टीकरण के रूप में अभी भी अनुसंधान जारी है कि चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई
एक और शोध के अनुसार यह भी पता चला है कि करोड़ों साल पहले चंद्रमा पृथ्वी के बहुत पास था और यह लगभग 1.5 इंच प्रतिवर्ष दूर होते जा रहा है। करोड़ों साल बाद चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर चला जाएगा और पृथ्वी से यह वर्तमान की तुलना में बहुत छोटा दिखाई देगा।
Interesting facts about Earth in hindi 41-65
41. पृथ्वी पर मौजूद संपूर्ण जल का केवल 0.3% ही मनुष्य द्वारा उपयोग किया जाता है।
42. पृथ्वी की क्रोड 85% से 88% आयरन और निकल से बनी है तथा क्रोड की बाहरी परत 48% ऑक्सीजन से बनी है।
43. पृथ्वी का गुरूत्वाकर्षण बल 9.807 m/s² है।
44. सौरमंडल में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसमें सूर्य ग्रहण होता है।
45. चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का 27% है।
46. हम पृथ्वी के किसी भी भाग में खड़े हो जाएं हमें चंद्रमा का एक ही भाग दिखाई देगा। चंद्रमा और पृथ्वी के घूर्णन का एक समान होने की वजह से हमें चंद्रमा का एक ही भाग दिखाई देता है।
47. पृथ्वी पर सबसे शुष्क स्थान उत्तरी चिली में इस्थित अटाकामा रेगिस्तान है। अटाकामा रेगिस्तान के कुछ हिस्सों में पिछले 200 मिलियन वर्षों से बारिश नहीं हुई।
48. पृथ्वी की दो तरह की गतियां है– पहली घूर्णन गति और दूसरी परिक्रमण गति। घूर्णन गति को दैनिक गति कहते हैं और परिक्रमण गति को वार्षिक गति कहते हैं।
49. पृथ्वी के नीचे जाने पर प्रति 42 मीटर की गहराई पर तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ता है।
50. वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र के नीचे एक और विशाल समुद्र हो सकता है।
51. Earth की सतह से इंद्रधनुष आधा दिखाई देता है, लेकिन हवाई जहाज से देखने पर पूरा गोल दिखाई देता है।
52. वैज्ञानिकों के अनुसार सन् 2100 तक पृथ्वी का समुद्र तल 2.5 फीट से अधिक बढ़ सकता है, जिससे समुद्र के किनारे बसे कई से डूब जाएंगे इसका सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ता प्रदूषण है।
53. अभी तक यह ज्ञात नहीं हुआ है कि पृथ्वी का नाम Earth किसने रखा है।
54. सबसे पहले यूनान के गणितज्ञ पाइथागोरस ने बताया कि पृथ्वी गोल है और यह आकाश में स्वतंत्र रूप से लटकी हुई है।
55. धरती पर हर दिन लगभग 4,500 बादल गरजते हैं।
56. Earth का वायुमंडल 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन, 0.9 ऑर्गन, और 0.1 अन्य गैसों से बना है।
57. यदि हम काल्पनिक तौर पर माल लें कि हमने पृथ्वी पर आरपार गड्ढा कर लिया और यदि उसने हम कूद जाएं तो हमें एक सतह से दूसरी सतह तक पहुंचकर में लगभग 42 सेकंड लगेंगे।
58. हमारे सौरमंडल में सिर्फ धरती ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां पर पानी तीन अवस्था ठोस, द्रव और गैस में मौजूद है।
59. पृथ्वी तीन परतों से मिलकर बनी है– क्रस्ट, मेंटल और कोर।
60. पृथ्वी के वायुमंडल की ओजोन परत पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों को सूर्य से आने वाली पराबैगनी (ultraviolet) किरणों से बचाती है।
62. Earth की प्लेटें निरंतर गति कर रही है जिससे करोड़ों साल बाद सभी महाद्वीप एक हो जाएंगे। इस घटना का नाम वैज्ञानिकों ने पैंजिया प्रॉक्सिमा रखा है।
63. पृथ्वी पूरी तरह गोल नहीं है। यह अपने ध्रुवों पर थोड़ी चपटी है।
64. अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव में स्थित McMurdo Dry Valleys पृथ्वी पर सबसे शुष्क स्थानों में से एक है। यहां लगभग 2 मिलियन वर्ष से बारिश नहीं हुई।
65. पृथ्वी पर मौजूद 71% महासागर इतना विशाल और गहरा है कि महासागर का 80% से अधिक भाग इंसानों से अनदेखा है और रहस्यमय भी।
उम्मीद है आपको ‘पृथ्वी के 60+ रोचक तथ्य | interesting facts about earth in Hindi’ के बारे में यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
Read more