Interesting Brazil Facts In Hindi – ब्राजील देश से जुड़े 50 रोचक तथ्य

Brazil-facts-in-Hindi

(Brazil facts in hindi, Interesting facts about Brazil in Hindi) ब्राजील दक्षिण अमेरिका तथा लेटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे Brazil देश के दिलचस्प रोचक तथ्य –

ब्राजील की संक्षिप्त जानकारी

आधिकारिक नाम(Federative Republic of Brazil) संघीय गणराज्य ब्राजील
राजधानीब्रासीलिया
क्षेत्रफल85,15,767 km²
जनसंख्या21,72,40,700 (2022)
भाषापुर्तगाली
मुद्राBrazilian real (R$) (BRL)
महाद्वीपदक्षिण अमेरिका

50 Brazil Facts In Hindi– ब्राजील देश से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य

1. 1961 तक रियो डी जनेरियो Brazil की राजधानी थी।

2. संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद ब्राजील में दुनिया की सबसे अधिक ईसाई आबादी रहती है।

3. Brazil दुनिया का सबसे बड़ा गन्ने का उत्पादक व निर्यातक देश है। पुर्तगालियों ने 16वीं शताब्दी के दौरान ब्राजील में चीनी बागानों (sugar plantations) की स्थापना की।

4. बाढ़ और भूस्खलन के कारण, जनवरी 2011 में रियो डी जनेरियो के एक पहाड़ी क्षेत्र में 916 लोगों की मौत हो गई और 345 लोग लापता हो गए थे। यह ब्राजील के इतिहास की सबसे बड़ी तबाही में से एक थी।

5. ब्राजील पर पुर्तगाल ने 300 से अधिक वर्ष तक शासन किया।

6. Brazil को पुर्तगाल से स्वतंत्रता 07 सितंबर 1822 को मिली। ब्राजील में हर साल 7 सितंबर को राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है।

7. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2007 तक ब्राजील में 67 जनजातियों का आधुनिक मनुष्य से कभी संपर्क नहीं था।

8. Brazil का झंडा हरे रंग का है, जिसके बीच में 27 सितारों के साथ ग्लोब का आकार है। इसमें एक पट्टी भी है जिसमें ‘ऑर्डेम ई प्रोग्रेसो’ लिखा है जिसका अर्थ है ऑर्डर एंड प्रोग्रेस।

9. Brazil ने 1695 में पहली बार सोने की खोज की और 18वीं शताब्दी तक दुनिया के सोने के भंडार का एक बड़ा हिस्सा प्रदान किया।

10. जिस तरह से भारत में क्रिकेट लोकप्रिय है और जिस तरह से भारत में क्रिकेट का क्रेज है, उसी तरह ब्राजील में फुटबॉल बहुत लोकप्रिय खेल है।

11. Brazil ने किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा बार पांच फीफा विश्व कप खिताब जीते हैं। Brazil के बाद जर्मनी और इटली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आते हैं जिन्होंने कुल 4 फीफा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं।

12. Brazil दुनिया का सबसे बड़ा कॉफी का उत्पादन तथा निर्यातक देश है, जो दुनिया का लगभग 30% कॉफी उत्पादन करता है।

13. Brazil दुनिया का सबसे बड़ा कॉफी की खपत करने वाला देश है।

14. Feijoada ब्राजील का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है जैसे राष्ट्रीय व्यंजन भी कहा जाता है।

15. Brazil में क्राइम रेट तथा हत्या दर अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है। Brazil दुनिया के शीर्ष 10 हाईएस्ट क्राईम रेट वाली देशों में से एक है।

16. जब 16वीं शताब्दी में पुर्तगाली Brazil आए थे तब वहां पर brazilwood पेड़ की मात्रा बहुत अधिक थी इस वजह से इस देश का नाम Brazil पड़ गया।

17. Brazil क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का पांचवां तथा आबादी के हिसाब से दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश है।

18. Brazil न केवल बहुत बड़ा है, बल्कि यह अमेज़न वर्षावन के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर भी दावा करता है।

19. दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती महानगरीय आबादी वाले शहरों में से एक ‘साओ पाउलो’ ब्राजील का सबसे बड़ा शहर है।

20. Brazil दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है जिसकी जीडीपी 1.9 ट्रिलियन डॉलर है।

Brazil Facts In Hindi 21-50

21. ब्राजील का पर कैपिटा इनकम (प्रति व्यक्ति आय) 8,857 अमेरिकी डॉलर है।

22. Brazil जापान के बाहर सबसे बड़ी जापानी आबादी का घर है। 1980 के दशक के बाद से, जापानी ब्राज़ीलियाई लोगों का जापान में वापसी प्रवास शुरू हो गया है। लगभग 20,00,000 से भी अधिक जापानी ब्राजील में रहते हैं।

23. दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेजन वर्षावन का दो तिहाई हिस्सा ब्राज़ील में आता है।

24. देश के लगभग 21 करोड़ निवासियों में से आधे से अधिक लगभग 50 एफ्रो-ब्राज़ीलियाई हैं, जो Brazil को अफ्रीका के बाद सबसे बड़ी अश्वेत तथा मिश्रित आबादी का घर बनाते हैं।

1500 के अंत से लेकर 1860 के दशक तक लगभग तीन शताब्दियों में, पुर्तगालियों द्वारा व्यापार में श्रमिक कार्य के लिए लगभग 50,00,000 अफ्रीकियों को Brazil में आयात किया गया था। Brazil को पुर्तगालियों से आजादी मिलने के बाद अधिकांश अफ्रीकी यहीं बस गए।

25. क्षेत्रफल की दृष्टि से इतना बड़ा देश होने के बावजूद ब्राजील में केवल 4 टाइम जोन हैं।

26. Brazil में 26 राज्य और 1 संघीय जिला है।

27. ब्राज़ील में ‘नील’ नामक दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है जो अमेज़न वर्षावन से होकर बहती है।

28. Brazil की एविएशन कंपनी Embraer बोइंग और एयरबस के बाद civil aircrafts की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।

29. इक्वाडोर और चिली को छोड़कर सभी दक्षिण अमेरिकी राष्ट्रों की सीमा Brazil से मिलती है।

30. कोरकोवाडो Brazil के रियो डी जनेरियो राज्य में स्थित 710 मीटर (2,329 फीट) ऊंचा पर्वत है, जो ऊंची यीशु मसीह की 38 मीटर (लगभग 125 फीट) ऊंची मूर्ति ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ के लिए जाना जाता है।

Corcovado-mountain-with-Christ-the-Redeemer-statue

31. Brazil देश दक्षिण अमेरिका के कुल क्षेत्रफल के लगभग आधे हिस्से पर कब्जा करता है।

32. ब्राज़ीलियाई कार्निवल एक वार्षिक ब्राज़ीलियाई त्यौहार है जो ईस्टर से 51 दिन पहले आयोजित किया जाता है। रियो डी जनेरियो में आयोजित होने वाला यह कार्निवल त्यौहार दुनिया का सबसे बड़ा कार्निवल त्यौहार है जिसमें 20,00,000 से अधिक लोग उत्सव मनाने के दिए प्रतिदिन सड़कों पर आते हैं। कार्निवल का पहला त्योहार 1723 में शुरू हुआ था।

33. Brazil में बंदरों की 131 प्रजातियां हैं जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है।

34. Brazil 2016 में ओलंपिक की मेजबानी करने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश था।

35. Brazil में सार्वजनिक रूप से धूम्रपान प्रतिबंधित है।

36. 1980 के दशक में, ब्राजील अपने सशस्त्र बलों में महिलाओं को स्वीकार करने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश था।

37. Brazil में स्वदेशी लोगों द्वारा 170 से अधिक भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं।

38. पेले Brazil के एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्हें कई लोग अब तक का सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ी मानते हैं। पेले तीन फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

39. Brazil दुनिया में संतरे का प्रमुख उत्पादक देश है। दुनिया का लगभग 30% संतरे का उत्पादक ब्राजील करता है।

40. Brazil एकमात्र लैटिन अमेरिकी देश है जिसने पुर्तगाली को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी है। अधिकांश पानी लैटिन अमेरिकी देशों की मुख्य भाषा स्पेनिश है।

41. Brazil इथेनॉल ईंधन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। ब्राजील तथा संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों ने संयुक्त रूप से 2017 तक पूरी दुनिया का 85% एथेनायल इंधन उत्पादन किया है। इथेनॉल (बायोएथेनॉल) अक्षय ऊर्जा का एक रूप है जिसे कृषि फीडस्टॉक्स पद्धति से उत्पादित किया जा सकता है। इसे गन्ना, आलू और मक्का जैसी बहुत ही सामान्य फसलों से बनाया जा सकता है जिसका उपयोग बाइक व कार आदि मोटर वाहनों में उपयोग होता है।

42. 2017 तक, ब्राजील में 21 विश्व धरोहर स्थल हैं।

43. Brazil के पास कैदियों की जेल की अवधि कम करने का एक अनूठा तरीका है। Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेल में अपने कारावास के दौरान किताबें पढ़ने वाले कैदियों की कारावास की अवधि कम हो जाती है।

44. ब्राज़ीलियाई दंड संहिता के अनुसार, एक नागरिक लगातार 40 से अधिक वर्षों तक क़ैद में नहीं रह सकता है।

45. Ilha da Queimada Grande ब्राजील के तट से 33 किलोमीटर दूर 106 एकड़ में फैला हुआ एक द्वीप है जिसे snake Island के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप को दुनिया के सबसे खतरनाक द्वीपों में से एक माना जाता है जिसमें चार लाख से अधिक सांप रहते हैं। माना जाता है कि इस द्वीप में हर वर्ग मीटर में एक सांप रहता है।

46. दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में ब्राजील में एप्पल के उत्पाद चाहे आईफोन हो या आईपैड सबसे महंगे मिलते हैं। एप्पल के उत्पादों का महंगे होने का मुख्य कारण ब्राजीलियन सरकार द्वारा एप्पल के उत्पादों में लगभग 40% Tax लगाना है।

47. दुनिया के सबसे अधिक अरबपतियों (Billionaire) की लिस्ट में ब्राजील आठवें स्थान में आता है।

48. ब्राजील दुनिया के सबसे अधिक जैव विविधता वाला देश है। ब्राजील में दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक पेड़, पौधे तथा पशुओं की प्रजातियां हैं।

49. ब्राजील में रहने वाली Bororo जनजाति के सभी लोगों का ब्लड ग्रुप O है।

50. ब्राजील दुनिया का एकमात्र देश है जो भूमध्य रेखा और मकर रेखा दोनों पर फैला हुआ है।

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल ‘Brazil Facts In Hindi – ब्राजील देश से जुड़े 50 रोचक तथ्य’ पसंद आया होगा, यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment