Instagram एक बहुत ही प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसे 6 अक्टूबर 2010 में लांच किया गया था। लॉन्च होते ही इंस्टाग्राम बहुत famous हो गया था। इंस्टाग्राम में अनगिनत शॉर्ट वीडियोस और फोटोज़ अपलोड किए जाते हैं। तो दोस्तों आज हम जानेंगे इंस्टाग्राम से जुड़े रोचक तथ्य-

Interesting facts about Instagram इंस्टाग्राम से जुड़े रोचक तथ्य
1. इंस्टाग्राम के निर्माता केविन सिस्ट्राॅम और माइक काईगर स्टैनफोर्ड में भाग लेने के दौरान एक दूसरे से मिले थे।
2. इंस्टाग्राम का मुख्यालय मेंलो पार्क, केलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थित है।
3. Instagram को फेसबुक ने 2012 में $1 billion में खरीदा था।
4. Bloomberg intelligence की रिपोर्ट के अनुसार 2018 तक इंस्टाग्राम की कीमत $100 billion थी।
5. इंस्टाग्राम के अधिकांश उपयोगकर्ता 16-30 वर्ष के बीच के हैं।
6. सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम उपयोग करने वाले शीर्ष देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, भारत, रूस, तुर्की, जापान और यूनाइटेड किंगडम हैं।
7. Instagram में 500 million से अधिक सक्रिय दैनिक उपयोगकर्ता हैं, जिसमें 200 million से अधिक लोग रोजाना कम से कम एक बिजनेस प्रोफाइल में जाते हैं।
8.. हर महीने इंस्टाग्राम के लिए 15 million से अधिक गूगल पेज आते हैं।
9. इंस्टाग्राम के 1 billion से अधिक मासिक उपयोग करता है।
10. एक अध्ययन के अनुसार इंस्टाग्राम पर 8% खाते फर्जी हैं।
11. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इमोजी ‘हार्ट इमोजी’ है।
12. एक सामान्य दिन में इंस्टाग्राम पर 80 million+ तस्वीरें send की जाती हैं और 4.2 बिलियन like किए जाते हैं।
13. इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा selfie पोस्ट की जाती है।
14. इंस्टाग्राम फेसबुक के बाद दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और व्यस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
15. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हैशटैग #love, #instagood, #me #cute, #follow हैं।
यह भी पढ़ें – Instagram Account हमेशा के लिए delete कैसे करें?
16. 2017 में साइबर अपराध के लिए इंस्टाग्राम सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाला नेटवर्क था।
17. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फोटो एक अंडा की तस्वीर है जिसका नाम World record egg है। अंडे की इस तस्वीर ने Kylie Jenner की बेटी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
18. इंस्टाग्राम में 85% से अधिक तस्वीरें आमतौर पर बिना फिल्टर के साथ पोस्ट की जाती हैं।
19. संयुक्त राज्य अमेरिका की शीर्ष 100 सबसे प्रसिद्ध ब्रांड में से 90 ब्रांड के इंस्टाग्राम अकाउंट है।
20. 25 सितंबर 2016 को Selena Gomez इंस्टाग्राम पर 100 million followers वाली पहली व्यक्ति बनी थी।
21. इंस्टाग्राम में पुरुषों से ज्यादा महिला उपयोगकर्ता हैं। 2020 के आंकड़ों के अनुसार महिला उपयोगकर्ता 51% तथा पुरुष उपयोगकर्ता 49% थे।
22. इंस्टाग्राम में पहली तस्वीरें कुत्ते की थी जिसे इंस्टाग्राम के को-फाउंडर केविन सिस्ट्राॅम ने पोस्ट किया था।
23. किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तुलना में इंस्टाग्राम में वीडियो को दोगुनी प्रतिक्रिया मिलती है।
24. 2019 में इंस्टाग्राम में विज्ञापनों से $20 billion की कमाई की थी।
25. इंस्टाग्राम की प्रसिद्धि का एक कारण यह भी है कि यह उपयोगकर्ताओं को विज्ञापनों के जरिए पैसे कमाने का मौका देता है।
26. हर दिन इंस्टाग्राम पर 200 Million से अधिक स्टोरी अपलोड की जाती।
27. इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक लोकप्रिय भोजन पिज्जा है। पिज्जा इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक शेयर किए जाने वाला भोजन है।
28. सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्टोरी में से एक तिहाई हिस्सा व्यवसाय से है।
29. इंस्टाग्राम के 80% से ज्यादा उपयोगकर्ता अमेरिका से बाहर के हैं।
30. इंस्टाग्राम में अब तक 50 billion से अधिक फोटो अपलोड की जा चुकी है।
31. इंस्टाग्राम को सबसे पहले कोडनेम के नाम से लांच किया जाना था लेकिन अंत में इसका नाम बदलकर इंस्टाग्राम कर दिया गया।
32. 60% से अधिक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता इंस्टाग्राम को रोजाना उपयोग करते हैं।
33. 2017 में इंस्टाग्राम ने स्नैपचैट को दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता के मामले में पीछे छोड़ दिया था।
34. 65% उपयोगकर्ता इंस्टाग्राम पर नए उत्पाद की खोज करते हैं।
35. इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा follow किए जाने वाले शीर्ष पांच व्यक्ति October 2021 के अनुसार- Cristiano Ronaldo (353 million), Kylie Jenner (274 million), Dwayne Johnson (273 million), Lionel Messi (273 million), Ariana Grande (270 million) हैं।
उम्मीद है आपको ‘Instagram के बारे में 35 रोचक तथ्य facts about Instagram in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें–
Followers
hashtags for Instagram
आज तक इंस्टाग्राम इस्तेमाल करता आ रहा था लेकिन बहुत सारी चीजों के बारे में पता नहीं था । Thanks Sir…