Giraffe facts hindi–जिराफ से जुड़े 30 रोचक तथ्य

Giraffe अफ्रीका महाद्वीप में पाए जाने वाला जीव है, जो अपने शरीर की अद्भुत संरचना तथा ऊंचाई के लिए जाना जाता है। अगर आप जिराफ के बारे में रोचक तथ्य जानना चाहते हो तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हो। आइए जानते हैं जिराफ से जुड़े 30 रोचक तथ्य-

Giraffe-facts-hindi

30 Intresting facts about giraffe

1. Giraffe मुख्य रूप से अफ्रीका के उप-सहारा क्षेत्र ‘सवाना’ में पाए जाते हैं।

2. Giraffe पृथ्वी पर सबसे लंबे स्तनधारी जीव हैं। जिराफ के सिर्फ पैर लगभग 6 फीट तक लंबे होते हैं तथा पूरे शरीर की ऊंचाई 15 से 20 फीट तक होती है।

3. Giraffe के पैर बहुत शक्तिशाली होते हैं जिराफ की एक किक शेर को भी घायल कर सकती है।

4. Giraffe का दिल लगभग 11 kg का होता है यह किसी भी भूमि स्तनपाई का सबसे बड़ा दिल है।

5. Giraffe शाकाहारी होते हैं।

6. ऊंचाई की वजह से जिराफ की गर्दन जमीन तक नहीं पहुंच पाती इसलिए उन्हें पानी पीने के लिए सामने के दोनों पैरों को फैलाना पड़ता है।

7. जिराफ 60 km/h की रफ्तार से दौड़ सकते हैं लेकिन वह इसी रफ्तार से अधिक देर तक नहीं दौड़ सकते।

8. किसी भी स्तनपाई की सबसे लंबी पूंछ जिराफ की होती है, जिराफ की 8 फीट तक लंबी हो सकती है।

9. ऊंचाई की वजह से जिराफ शेर, हाइना और चीता आधी जानवरों को दूर से ही देख सकते हैं।

10. जिराफ खड़े होकर बच्चों को जन्म देते हैं। जिराफ का बच्चा पैदा होते ही लगभग 6 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर जाता है।

जिराफ से जुड़े रोचक तथ्य 11-20

11. जिराफ का बच्चा पैदा होने के 30 मिनट से 1 घंटे के भीतर खड़ा होना और चलना शुरू कर देता है।

12. नन्हे जिराफ की ऊंचाई एक वयस्क व्यक्ति की ऊंचाई के बराबर (लगभग 6 फीट) होती है।

13. जिराफ सामाजिक जानवर होते हैं, वे समूह में रहना पसंद करते हैं।

14. जिराफ के समूह को टावर कहते हैं।

15. जिराफ को 24 घंटे में औसतन 4 से 5 घंटे नींद की आवश्यकता होती है।

16. जिराफ अपने जीवन का अधिकांश समय खड़े होकर बिताते हैं।

17. जिराफ की जीभ नीली-बैंगनी, काले रंग की होती है और जिराफ की जीभ की लंबाई 20 इंच तक हो सकती है।

18. जिराफ की गर्दन में मनुष्य की तरह केवल 7 हड्डियां होती हैं।

19. जिराफ दुनिया के विलुप्त प्राणी में से एक है हालांकि जिराफ को बचाने के लिए कई आवश्यक प्रबंधन बनाए गए हैं।

20. दुनिया में जिराफ की 4 मुख्य प्रजातियां तथा 5 उप-प्रजातियां मौजूद है।

जिराफ से जुड़े रोचक तथ्य 21-30

21. जिराफ का नजदीकी रिश्तेदारों ओकापी (Okapi) नामक जानवर को माना जाता है।

22. जिराफ की औसत उम्र जंगल में 26 साल तक होती है लेकिन चिड़ियाघर में थोड़ी अधिक होती है।

23. जिराफ लगभग 21 दिन बिना पानी पिए जीवित रह सकते हैं। हालांकि, उन्हें पत्तियां खाने को मिलने चाहिए जिससे वह पानी की आपूर्ति को पूरा कर सकें।

24. जिराफ का दिल 60 Ltr/m रक्त पंप करता है।

25. मादा जीराफ का औसत गर्भकाल 430 दिन का होता है।

26. एक औसत वयस्क नर जिराफ का वजन 1192 kg तथा मादा जिराफ का वजन 828 kg होता है।

27. मानव उंगलियों के निशानों की तरह जिराफ के धब्बे के पैटर्न भी समान नहीं होते।

28. भारत में कोलकाता, मैसूर और पुणे जैसे शहरों में 11 चिड़ियाघर में लगभग 30 जिराफ हैं।

29. जिराफ उन स्थानों पर रहना पसंद करते हैं जहां प्रचुर मात्रा में बबूल तथा कीकर के पेड़ हो क्योंकि इनकी पत्तियां जिराफ का प्रमुख आहार है।

30. जिराफ शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के अल-ज़िराफ़ा से हुई है।

निष्कर्ष

उम्मीद है आपको ‘Giraffe facts hindi–जिराफ से जुड़े 30 रोचक तथ्य’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment