Amazing facts about South Korea in hindi– दक्षिण कोरिया पूर्वी एशिया में स्थित विकसित और आधुनिक देशों में से एक है। दक्षिण कोरिया विश्व की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग, ऑटोमोटिव और अपने पॉप संगीत के लिए प्रसिद्ध है। दोस्तों आइए जानते हैं साउथ कोरिया के बारे में मजेदार रोचक तथ्य

राजधानी | सियोल |
क्षेत्रफल | 100,210 km² |
महाद्वीप | एशिया |
जनसंख्या | 5.13 करोड़ (2022) |
भाषा | कोरियाई |
मुद्रा | दक्षिण कोरियाई वोन (Won) |
Interesting facts about South Korea in hindi – साउथ कोरिया के बारे में रोचक तथ्य
1. 1910 में कोरियाई साम्राज्य पर जापान ने कब्जा कर लिया था।
2. 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जापान के आत्मसमर्पण के बाद कोरिया दो देश उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बट गया।
3. दक्षिणी कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी क्षेत्र का 45% हिस्सा घेरता है।
4. दक्षिण कोरिया का आधिकारिक नाम Republic of Korea है।
5. दक्षिण कोरिया में 3,000 से भी अधिक द्वीप हैं।
6. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया तकनीकी रूप से अभी भी युद्ध में है। दोनों देशों ने 1950-53 के युद्ध विराम में कोई भी शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए।
7. दक्षिण कोरिया में आप लगभग हर जगह शराब पी सकते हैं। जैसे सार्वजनिक पार्क, समुद्र तट या सड़क आदि। लेकिन यहां ड्रिंक एंड ड्राइव गैरकानूनी है बाकी देशों की तरह।
8. दक्षिण कोरिया के लोग औसतन एशिया में सबसे ज्यादा शराब पीते हैं।
9. जब एक कोरियाई बच्चा पैदा होता है तो वह पहले से ही 1 वर्ष का होता है। कोरियाई लोग गर्भ में 9 महीने को अपने उम्र की गिनती के रूप में मानते हैं, इसलिए हर कोई जन्म के समय 1 वर्ष का होता है।
10. दुनिया भर में आकर्षक दिखने के लिए लोग कई प्रकार के प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं, जिसमें South Korea दुनिया के शीर्ष 5 देशों में आता है।
11. दुनिया भर के पुरुष या युवा में सबसे ज्यादा makeup दक्षिण कोरिया के लोग करते हैं। 2018 के एक सर्वे के अनुसार दक्षिण कोरियाई पुरुषों ने कॉस्मेटिक उत्पादों पर कुल 495 मिलियन डॉलर खर्च किए जो वैश्विक बिक्री का 21% है।
12. किम नाम साउथ कोरिया में बेहद आम है। यहां की लगभग 22% आबादी का नाम किम है।
13. दक्षिण कोरिया में प्रत्येक व्यक्ति को 60वां जन्मदिन मनाने की परंपरा है। इस सांस्कृतिक परंपरा को Hwangap कहते हैं।
14. दक्षिणी कोरियाई गायक PSY द्वारा गाया गया ‘गंगनम स्टाइल’ गाना YouTube पर 1 billion बार देखा जाने वाला पहला वीडियो है।
15. दक्षिण कोरिया का स्वतंत्रता दिवस भी भारत के साथ 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त 1948 को Republic of Korea की औपचारिक रूप से स्थापना हुई।
16. दक्षिण कोरिया में सभी पुरुषों को अनिवार्य रूप से मिलिट्री सर्विस को पूरा करना होता है। महिलाओं को मिलिट्री सर्विस को पूरा करने की आवश्यकता नहीं होती लेकिन वे स्वेच्छा से सेना में शामिल हो सकती हैं।
17. South korea में अपराधी को हाथों में हथकड़ी लगाकर कैमरे के सामने दोबारा वही अपराध करने के लिए मजबूर किया जाता है, ताकि अपराधी को शर्मिंदगी महसूस हो।
18. Jeju दक्षिण कोरिया का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय है पेय पदार्थ है।
19. इस देश में नंबर 4 को अशुभ माना जाता है।
20. South Korea टेक्नोलॉजी और पॉप म्यूजिक के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन, यहां एक ऐसा पार्क भी है जिसे देखकर कई लोगों को आश्चर्य होगा। इस पार्क का नाम Haesindang Park है जिसे Penis Park भी कहा जाता है। इस पार्क में मानव लिंग की अनेक कलाकृतियां मौजूद हैं।
21. वैलेंटाइन डे पर South Korea में सभी देशों से उल्टा रिवाज चलता है। यहां लड़कियां लड़कों को उपहार देती हैं न कि लड़के।
22. स्वास्थ्य की वजह से या अनुवांशिकी रूप से South Korea जापान के साथ सबसे कम मोटापे वाले शीर्ष देशों में आते हैं।
23. South Korea का आधे से ज्यादा हिस्सा (लगभग 63.5%) जंगल से घिरा हुआ है।
24. यह एक आम कोरियाई अंधविश्वास है कि अगर किसी का नाम लाल रंग से लिखा जाता है, तो उस व्यक्ति की मृत्यु या दुर्भाग्य बहुत जल्दी ही आ जाता है। इसलिए, यहां के लोग लाल स्याही का इस्तेमाल नहीं करते।
25. South Korea में एक अंधविश्वास यह भी है कि यदि इलेक्ट्रॉनिक पंखा को रात भर चालू रखा जाता है तो उस पंखे के संपर्क में आने वाले व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
26. औसत इंटरनेट स्पीड के मामले में विकिपीडिया के अनुसार साउथ कोरिया दुनिया का नंबर एक देश है। देश की 97.6% आबादी स्मार्टफोन का उपयोग करती है।
27. South Korea मैं tattooing गैरकानूनी है। यहां पर बिना मेडिकल लाइसेंस के टैटू खुदवाने पर जुर्माना देना पड़ सकता है, या जेल भी जाना पड़ सकता है।
28. दक्षिण कोरिया में नववर्ष दो बार मनाते हैं। पहला नववर्ष 1 जनवरी को और दूसरा नववर्ष Seollal कैलेंडर के अनुसार इस कैलेंडर में हर साल तिथि बदलती रहती है। Seollal नववर्ष के उपलक्ष्य में दक्षिण कोरिया में एक राष्ट्रीय अवकाश व उत्सव मनाया जाता है। यह नववर्ष 3 दिनों तक चलता है इस उत्सव के दौरान कोरियाई लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं।
29. अक्सर सूअर को गंदे जानवर के रूप में देखा जाता है। लेकिन, दक्षिण कोरिया में सूअर को सपने में देखना शुभ माना जाता है।
30. वर्ष 2020 के डाटा के अनुसार South Korea की 81.4% आबादी शहर में रहती है।
उम्मीद है आपको ‘दक्षिण कोरिया की 30 मजेदार बातें | facts about South Korea in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें:-