सांप के बारे में हैरान कर देने वाले 30 रोचक तथ्य | Surprising facts about snakes in Hindi

सांप या सर्प प्रकृति में पाए जाने वाले सबसे घातक जीवों में से एक माने जाते हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे सर्प के बारे में ऐसे दिलचस्प तथ्य जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे surprising facts about snake in Hindi, Intredting facts about snake in Hindi.

सांप-से-जुड़े-रोचक-तथ्य

Interesting facts about Snake in Hindi – सांप के बारे में 30 दिलचस्प रोचक तथ्य

1. दुनिया भर में सर्प की 3,000 से अधिक प्रजाति मौजूद है।

2. सर्प आयरलैंड, आइसलैंड, न्यूजीलैंड, ग्रीनलैंड तथा अंटार्कटिका को छोड़कर सभी जगह पाए जाते हैं।

3. Snake ठंडे रक्त वाले सरीसृप हैं।

4. सांप कि सभी प्रजाति मांसाहारी होती है।

5. इनके पैर नहीं होते ये जमीन पर अपने शरीर के विपरीत धक्का देकर चलते हैं।

6. दुनिया भर में सर्प की लगभग 600 प्रजातियां ही विषैली होती है इनमें से लगभग 200 प्रजातियां इंसानों को मारने में सक्षम होती हैं।

7. सर्पदंश (snakebite) की वजह से हर साल दुनिया भर में लगभग 80,000 से 1,30,000 लोगों की मौत हो जाती है। सर्प दंश के कारण होने वाली अधिकांश मौतें अफ्रीका और एशिया महाद्वीपों में होती हैं, समय पर उपचार की कमी मुख्य रूप से मौत का कारण बनती है।

8. सांप अपनी जीभ का इस्तेमाल सूंघने के लिए करते हैं।

9. आमतौर पर सभी सरीसृप अंडे देते हैं, लेकिन लगभग 75% सांप हि अंडे देते हैं और लगभग 25% सांप जैसे– Death adder, Green anaconda तथा Eyelash viper स्तनधारियों की तरह अपने बच्चे को जन्म देते हैं।

10. सर्प की पलकें नहीं होती। इनकी आंखों में एक पारदर्शी झिल्ली होती है जो इनकी आंखों को सुरक्षित रखती है।

11. सर्प का शरीर जितना ज्यादा गर्म होता है, वह उतनी ही जल्दी अपने शिकार को पचाता है। आमतौर पर सर्प अपना भोजन 3-5 दिनों में पचाते हैं, लेकिन सांप की कई बड़ी प्रजातियां भोजन पचाने में कई हफ्ते लगाते हैं।

12. सबसे लगने वाले डर को Ophidiophobia कहते हैं। सर्प, छिपकली तथा अन्य सरीसृपों से लगने वाले डर को herpetophobia के नाम से भी जाना जाता है। यह इंसान में सबसे कॉमन फोबिया में से एक है।

13.Titanoboa पृथ्वी पर अब तक खोजी गई सबसे लंबी और सबसे भारी सर्प प्रजाति थी। यह प्रजाति 50-60 मिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर रहती थी, इनका वजन 1,135 किलोग्राम और लंबाई 42 फीट तक थी।

14. सांपों के जबड़े लचीले होते हैं, इसलिए वे अपने मुंह के दोगुने आकार से बड़े शिकार को आसानी से निगल सकते हैं।

15. Snake के कान नहीं होते।

16. किंग कोबरा दुनिया का एकमात्र सर्प प्रजाति है जो घोंसला बनाता है और अपने अंडे घोंसले में रखता है।

17. बॉल पाइथन सर्प प्रजाति में चयापचय दर कम होती है जिससे वह खाना को जल्दी से नहीं पचा पाते। इसलिए यह बिना भोजन किए 6 महीने तक रह सकते हैं।

18. Chrysopelea प्रजाति के सर्प उड़ सकते हैं। इन्हें ‘flying snake’ के नाम से जाना जाता है। यह सर्प बहुत कम जहरीले होते जिसका ज़हर सिर्फ छोटे जानवरों के लिए खतरनाक होता है।

19. St. Lucian Racer तथा Antiguan Racer snake सांप की सबसे लुप्त प्रजाति में से एक है।

20. कई सरीसृपों की तरह सांपों के भी कान नहीं होते। हालांकि, इनके सिर के पास कान की आंतरिक हड्डियां होती हैं जिनके माध्यम से वे सुन सकते हैं। सर्प कंपन सुनने में सक्षम होते हैं लेकिन वायु के माध्यम से ध्वनि को सुनने में कुशल नहीं होते।

21. किसी भी सांप की तुलना में ‘ब्लैक मांबा’ के काटने पर मृत्यु दर सबसे अधिक है। हालांकि, दुनिया भर में ब्लैक मांबा के काटने के मामले बहुत ही कम हैं लेकिन इनके काटने पर मृत्यु दर बाकी विषैले सांपों की तुलना में अधिक है।

22. सांप के दांत होते हैं, लेकिन यह अपने दांतो का इस्तेमाल शिकार को चबाने के लिए नहीं करते बल्कि वह अपने दांतो का इस्तेमाल शिकार को पकड़ने और काटने के लिए करते हैं।

23. ब्राजील में स्थित ‘Ilha da queimada grande’ नामक दीप को ‘Snake Island’ के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप के प्रति वर्ग मीटर में लगभग 5 सांप मौजूद है। ब्राजील की सरकार ने इस आईलैंड में पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

24. इनलैंड ताईपन को दुनिया का सबसे विषैला सांप माना जाता है। इसका एक bite (110mg) जहर 100 से अधिक वयस्क लोगों को मारने के लिए पर्याप्त है।

25. कई लोगों के मन में यह ख्याल तो जरूर आता होगा कि सर्प अपनी त्वचा (skin) को क्यों निकाल या बहा देते हैं? सर्प अपनी त्वचा को साल में 4 से 12 बार निकालते हैं, क्योंकि सर्प का शरीर बढ़ने पर उसकी त्वचा नहीं बढ़ती। जैसे हमारा शरीर व ऊंचाई बढ़ने पर हम अपने कपड़े बदल देते हैं वैसे हि सर्प अपना शरीर बढ़ने पर त्वचा निकाल देते हैं।

25. दुनिया में सर्वाधिक सर्पदंश के मामले (लगभग 11,000-50,000) भारत देश में रिकॉर्ड किए जाते हैं।

26. ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ के अनुसार भारत में लगभग 90% सर्पदंश से होने वाली मौतों का कारण यह चार snake हैं– Russell’s viper, Common Krait, Indian Cobra और Saw Scaled Viper.

27. समुद्र में रहने वाली सर्प की 69 ज्ञात प्रजाति हैं, जिनमें से अधिकांश प्रजाति जहरीली होती हैं। यह जलीय जीवन के लिए पूरी तरह अनुकूलित होते हैं, किंतु इनके पास मछली की तरह Gills (गलफड़ा) नहीं होते इसलिए इन्हें नियमित रूप से सांस लेने के लिए समुद्र की ऊपरी सतह पर आना पड़ता है।

28. बूमस्लैंग अफ्रीका महादीप में पाए जाने वाला दुनिया के विषैले सांपों में से एक है। बूमस्लैंग का जहर hemotoxin होता है इस वजह से यदि यह किसी व्यक्ति को काटता है तब इसका जहर शरीर पर रक्त को जमाने वाली प्रक्रिया को निष्क्रिय कर देता है और शरीर के आंतरिक व बाहरी प्रत्येक छिद्र से खून बहने लगता है परिणामस्वरूप पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। हालांकि, बूमस्लैंग का जहर धीमी गति से शरीर पर क्रिया करता है।

29. सांपों की कई प्रजातियां, जैसे रैटलस्नेक और कोबरा, उनके शरीर से सिर अलग होने के बाद 20-30 मिनट या उससे अधिक समय बाद तक काट सकते हैं।

30. Barbados threadsnake सांप की ज्ञात सबसे छोटी प्रजाति है। यह कैरेबियाई द्वीप ‘बारबाडोस’ में पाया जाता है। इसकी लंबाई मात्र 4.9 इंच तक होती है।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment