Octopus के बारे में 20 दिलचस्प रोचक तथ्य | Interesting facts about octopus in Hindi

Octopus एक नरम शरीर और 8 अंंग वाला समुद्री जीव है‌। ऑक्टोपस समुद्र के बुद्धिमान जीवो में से एक है। यह अधिकांश गहरे समुद्र में पाए जाते हैं।

आइए जानते हैं ऑक्टोपस से जुड़े रोचक तथ्य Amazing facts about octopus in hindi.

Octopus-facts-in-hindi

Interesting facts about octopus in Hindi – ऑक्टोपस से जुड़े रोचक तथ्य

1. Octopus एक बुद्धिमान प्राणी है। इसका तंत्रिका तंत्र केंद्रीय मस्तिष्क और इसके प्रत्येक भुजा पर अलग-अलग दिमाग से जुड़ा होता है। इसके पास 9 दिमाग होते है। ऑक्टोपस की प्रत्येक भुजाएं एक ही समय में अलग-अलग काम कर सकती हैं।

2. ऑक्टोपस प्रजाति को डायनासोर के काल का प्रजाति भी माना जाता है। क्योंकि वैज्ञानिकों को समुद्री खोज में ऑक्टोपस का लगभग 296 मिलियन वर्ष पुराना जीवाश्म मिला था।

3. Octopus के 3 हृदय होते हैं। दो हृदय विशेष रूप से रक्त की गति के लिए कार्य करते हैं, जबकि तीसरा अंगों के संचलन का कार्य करता है।

4. प्राय: सभी ऑक्टोपस में थोड़े मात्रा में विष होता है लेकिन कुछ ऑक्टोपस में अधिक मात्रा में विष होता है, जिसकी वजह से इंसान की मौत तक हो सकती है।

5. ऑक्टोपस का जीवनकाल अपेक्षाकृत कम होता है। ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां कम से कम छह महीने तक जीवित रहती हैं लेकिन कुछ 2-4 ऑक्टोपस की बड़ी प्रजातियों का जीवनकाल 3-5 वर्ष तक होता है।

6. ऑक्टोपस की लगभग 300 प्रजातियां हैं जो सभी महासागरों में पाई जाती हैं।

7. ऑक्टोपस मछलियों की तरह ही गलफडे से सांस लेते हैं। अगर इन्हें पानी से निकाल दिया जाए तो यह जीवित नहीं रहेंगे, लेकिन यह कुछ देर तक जीवित रह सकते हैं।

8. यदि ऑक्टोपस का एक भुजा टूट या कट जाता है तो वह दोबारा ऊग जाता है। भूख लगने पर यदि ऑक्टोपस को कुछ नहीं मिलता है तो यह अपनी ही भुजा को खाने लगते हैं।

9. ऑक्टोपस अपनी मांसपेशियों के माध्यम से पल भर में अपना रंग बदल सकते हैं।

10. ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस (नील चक्री ऑक्टोपस) दुनिया के सबसे विषैले समुद्री जीव में से एक है। यह हिंद व प्रशांत महासागर में पाए जाते हैं। इनके शरीर की नीली त्वचा पर काले और नीले रंग के छल्ले बने होते हैं। ‘ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस’ जब काटता है तो दर्द नहीं होता, लेकिन उसके खतरनाक विष की वजह से बचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

11. Octopus का वैज्ञानिक नाम ऑक्टोपोडा है।

12. ऑक्टोपस डॉल्फिन, व्हेल, शार्क, सील और अन्य बड़ी मछलियों के लिए स्वादिष्ट भोजन है।

13. ऑक्टोपस छोटे-छोटे झिंगुर मछलियों को खाते हैं।

14. ऑक्टोपस में hemocyanin नामक कॉपर युक्त प्रोटीन होता है जिसकी वजह से इनका रक्त नीला होता है।

15. पुरुष ऑक्टोपस आमतौर पर संभोग के कुछ महीने बाद मर जाते हैं। और मादा ऑक्टोपस भी अपने अंडे देने के कुछ समय बाद मर जाती है।

16. प्रशांत ऑक्टोपस, ऑक्टोपस की सबसे बड़ी प्रजाति है, और यह सबसे अधिक समय तक भी जीवित रहते हैं। इनका औसत आकार 30 फीट तथा वजन 70kg तक हो सकता है।

17. जिंदा Octopus को खाने से मनुष्य की दम घुट कर मौत हो सकती है।

18. दक्षिण कोरिया और जापान में ऑक्टोपस प्रिय खाद्य भोजन है। वहां पर ऑक्टोपस को पका कर खाने के साथ-साथ कच्चा भी खाया जाता है। दुनिया के कई देश भी ऑक्टोपस का उत्पादन मांस के लिए करते हैं।

19. Vulgaris Octopus की प्रजाति दुनिया में सबसे ज्यादा पाई जाती है।

20. ऑक्टोपस का शरीर मरने के बाद भी प्रतिक्रिया करता है।

उम्मीद है आपको ‘Octopus के बारे में 20 दिलचस्प रोचक तथ्य’ पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment