Amazing Eagle facts in hindi | पक्षियों के राजा ईगल के बारे में 25 रोचक तथ्य

दोस्तों, eagle को सभी पक्षियों का राजा कहा जाता है यह पक्षियों में सबसे खतरनाक और शातिर शिकारी है। आज हम चील से जुड़े कुछ गजब के रोचक तथ्य बताएंगे जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे

Eagle-facts-hindi

Amazing facts about eagle in Hindi

1. Eagle की आंखें इंसानों से 4-8 गुना अधिक शक्तिशाली होती हैं।

2. Eagle के पास एक झुकी हुई चोंच होती है जो शिकार को मजबूती से पकड़ने में सहायक होती है।

3. Eagle की चोंच में केराटिन होता है जिसका अर्थ है कि यह हर समय मानव बाल और नाखूनों की तरह बढ़ती रहती है।

4. एक सामान्य वयस्क Eagle का वजन लगभग 4 किलोग्राम तक होता है।

5. Eagle मुख्य रूप से मछली तथा सांप (सरीसृप) का शिकार करते हैं लेकिन वे 5-6 किलोग्राम तक के जानवरों को भी अपना शिकार बना लेते हैं।

6. पूरी दुनिया में Eagle की 60 से अधिक प्रजातियां मौजूद है, जिसमें अधिकांश प्रजातियां एशिया और अफ्रीका में पाई जाती हैं, जबकि बाल्ड (Bald) ईगल अमेरिका के मूल निवासी हैं।

7. ईगल की पकड़ इंसानों से 10 गुना ज्यादा मजबूत होती है। चील के चंगुल से छूटना किसी भी शिकार के लिए बहुत मुश्किल काम होता है।

8. ईगल 3.2 किलोमीटर दूर खरगोश को भी सटीकता से देख सकता है।

9. मादा ईगल बसंत के मौसम में 1-3 अंडे देती है।

10. 9 सप्ताह की उम्र तक चूज़े विकसित हो जाते हैं। लेकिन वह 10-12 हफ्ते तक घोसले में ही रहते हैं जब तक वे उड़ने के लिए सक्षम ना हो जाएं।

चील से जुड़े रोचक तथ्य 11-25

11. एक बार जब मादा ईगल का बच्चा पैदा हो जाता है तब मादा ईगल लगभग 90% समय घोसले में रहकर नन्हे चूज़ों की देखभाल करती है। नर ईगल भी लगभग 50% समय घोसले पर रहता है। वह अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ते।

12. ईगल अपना घोंसला हमेशा ऊंचाई पर बनाते हैं वह अपने बच्चों के प्रति हमेशा सतर्क रहते हैं।

13. नर और मादा Eagle जीवन भर एक साथ रहते हैं और अपना घोंसला भी एक ही जगह पर बनाते हैं।

14. बाल्ड ईगल, संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी है।

15. बाल्ड ईगल रूप से सफेद सिर और पूछ के साथ भूरे रंग के होते हैं।

16. बाल्ड ईगल को 1967 तक लुप्तप्राय प्राणी की सूची में डाल दिया गया था जिसमें मात्र 500 जोड़े बचे थे। बाद में इनके संरक्षण के लिए नियम बनाए गए और इन्हें संरक्षण में रखा गया।

17. ईगल की औसतन उम्र 20 साल होती है।

18. कई देशों में ईगल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे कई देशों के राष्ट्रीय ध्वज में भी चित्रित किया गया है।

19. एक चील द्वारा सबसे ज्ञात शिकार 37 किलोग्राम का हिरण था जिसे मार्शल ईगल ने मारा था।

20. बाल्ड ईगल का नाम bald (गंजा) इसलिए रखा गया क्योंकि उसके सिर का कलर सफेद है।

21. ईगल की सबसे छोटी प्रजाति दक्षिणी निकोबार सर्प ईगल है जो 450 ग्राम वजनी और 16 इंच के होते हैं।

22. वास्तव में Eagle 10000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरते हों लेकिन वह उड़ते समय बहुत कम उर्जा का उपयोग करते हैं। उनके बड़े पंख उन्हें लंबे समय तक आसमान में रहने की शक्ति देते हैं।

23. Eagle की आंखें आकार में लगभग एक इंसान की आंखों के बराबर बड़ी होती है।

24. ईगल गिद्ध से थोड़े छोटे और बाज से थोड़े बड़े होते हैं।

25. ईगल के पैर के पंजे खुरदुरे होते हैं जिससे उन्हें मछली तथा सरीसृप जैसे फिसलने वाले शिकार को पकड़ने में मदद मिलती है।

उम्मीद है आपको ‘Amazing Eagle facts in hindi | पक्षियों के राजा चील के बारे में 25 रोचक तथ्य, के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment