Brain (दिमाग) मनुष्य का एक अद्भुत अंग है, जो शरीर के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है। मनुष्य का दिमाग असीमित क्षमता का भंडार है, जिसकी वजह से वह सृष्टि का सबसे श्रेष्ठ प्राणी माना जाता है। आइए जानते हैं दिमाग के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

दिमाग के बारे में रोचक तथ्य – Brain facts in hindi
1. यह एक मिथक है कि मनुष्य Brain का केवल 10% भाग ही उपयोग करता है, जब हम सोते हैं तो हम अपने दिमाग का 10% से ज्यादा उपयोग कर रहे होते हैं।
2. हमारा दिमाग सूचनाओंं को 260 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचाता है।
3. एक वयस्क दिमाग का वजन लगभग 3 पाउंड होता है।
4. पुरुषों का दिमाग औसतन 3 पाउंड और महिलाओं का औसतन 2.6 पाउंड का होता है। हालांकि, दिमाग के वजन का इंसान की बुद्धिमत्ता से कोई फर्क नहीं पड़ता।
5. हमारे शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा की खपत हमारा दिमाग करता है।
6. मानव दिमाग लगभग 60% वसा और शेष 40% पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लवण का एक संयोजन है।
7. मानव दिमाग के अंदर 1 सेकंड में एक लाख रासायनिक प्रतिक्रिया होती है।
8. Brain को दर्द का अनुभव नहीं होता। क्योंकि, इसमें नर्वस सिस्टम नहीं पाया जाता।
9. Brain दिन की अपेक्षा रात में अधिक सक्रिय रहता है।
10. 2 साल के बच्चे का दिमाग वयस्क दिमाग का 80% होता है।
11. थॉमस स्टोल्ट्ज हार्वे एक रोगविज्ञानी थे, जिन्होंने 1955 में अल्बर्ट आइंस्टीन पर शव परीक्षण किया था। हार्वे ने 20 साल तक बिना अनुमति के आइंस्टीन के दिमाग को चुरा लिया और उसे एक जार में बंद करके रखा था।
12. एक शोध के अनुसार टीवी देखने की अपेक्षा पुस्तकें पढ़ने से दिमाग ज्यादा तेज होता है। क्योंकि, पुस्तकें पढ़ने से दिमाग की कल्पना शक्ति बढ़ती है।
13. जब आप पहली बार अपने आप को एक नए वातावरण में सोते हुए पाते हैं, तो Brain खतरे की प्रक्रिया करता है और अधिक संवेदनशील होने के लिए आधा जागता रहता है।
14. शरीर का 20% कोलेस्ट्रॉल Brain में होता है। कोलेस्ट्रॉल Brain के कोशिका का एक अभिन्न अंग है, पर्याप्त कोलेस्ट्रोल के बिना दिमाग की कोशिकाएं मर जाएंगी।
15. इंसान का दिमाग 40 साल की उम्र तक बढ़ता है, उसकेेे बाद सिकुड़ने लगता है।
16. हमारे दिमाग की बातें याद रखने की शक्ति असीमित है।
17. अगर हमारे दिमाग के आधे हिस्से को निकाल लिया जाए तब भी हमारी स्मृति पर स्पष्ट प्रभाव नहीं पड़ेगा।
18. Brain को अगर पर्याप्त रूप से आहार नहीं मिलता है, तो वह खुद को खाना शुरु कर देता है।
19. एक शिशु का Brain कुल ग्लूकोस आपूर्ति का 50% तक उपयोग कर सकता है, इसलिए शिशु को अधिक नींद की आवश्यकता होती है।
20. रीड की हड्डी शरीर और दिमाग के बीच संचार का मुख्य स्रोत है।
Brain facts in hindi 21-40
21. यदि दिमाग में 8 से 10 सेकंड के लिए रक्त का आना रुक जाए, तो दिमाग अपनी याददाश्त्त खो सकता है।
22. अत्यधिक सोच (overthinking) भी दिमाग की सक्रियता को कम कर सकती है।
23. एक अध्ययन के अनुसार जिस व्यक्ति के दिमाग में सामान्य से अधिक न्यूरॉन्स होते हैं वे अधिक बुद्धिमान होते हैं।
24. हमारी सूंघने की शक्ति ही एकमात्र ऐसी भावना है, जो सीधे हमारे लिंबिक सिस्टम से जुड़ी होती है।
Brain का यह हिस्सा शारीरिक उत्सर्जन और मनोवैज्ञानिक लक्षणों में सुधार करता है। इसका मतलब यह है कि यह एक पल में हमारे मूड को बदल सकता है।
25. हेलमेट लगाकर वाहन चलाने से Brain की चोट केेे जोखिम को 80% तक कम किया जा सकता है।
26. संरचनात्मक दृष्टि से मानव दिमाग को तीन भागों में बांटा गया है अग्र मस्तिष्क, मध्यम मस्तिष्क और पूर्व मस्तिष्क।
27. मानव दिमाग की जटिलता को समझने के लिए 2015 में दुनिया का शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक ने मानव मस्तिष्क की गतिविधि के सिर्फ 1 सेकंड को केलकूलेट करने में 40 मिनट का समय लिया था।
28. सपनों को कल्पना, साइकोलॉजिकल और न्यूरोलॉजिकल कारकों का एक संयोजन माना जाता है। इससे यह साबित होता है कि जब आप सो रहे होते हैं तब भी आपका दिमाग काम कर रहा होता है।
29. आपके दिमाग को ऑक्सीजन की निरंतर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। अगर दिमाग को 5 से 10 मिनट तक ऑक्सीजन नहीं मिली तो दिमाग डैमेज हो सकता है।
30. दिमाग लगभग 12 से 35 वाट बिजली उत्पन्न करता है, यह एक एलईडी बल्ब को जलाने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें – आंख के बारे में 40 रोचक तथ्य
31. आपके दिमाग को आपकी आंख तक पहुंचने वाले प्रकाश को समझने के लिए मात्र 0.2 सेकंड लगता है।
32. जन्म लेने के बाद से बचपन के कुछ साल हमें याद नहीं रहते।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है?
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस समय हिप्पोकेंपस मेमोरी सेंटर का पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाता है। जब हिप्पोकेंपस का पूर्ण विकास हो जाता है तब वह अच्छी तरह से यादों को स्टोर करने लगता है।
33. शराब आपको कुछ नहीं भूलाती लेकिन जब आप नशे में होते हैं तो Brain अस्थाई रूप से यादें बनाने की क्षमता खो देता है।
34. मनुष्य का दिमाग बहुत ही नरम होता है। इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।
35. जब आप कुछ नया सीखते हैं तो आपके Brain की संरचना बदल जाती है।
36. चॉकलेट की महक से थीटा ब्रेन वेव्स उत्पन्न होता है जिससे दिमाग रिलैक्स फील करता है।
37. यदि आप smartphone पर अधिक समय तक काम करते हैं तो आपको ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा बढ़ जाता है।
38. कम नींद लेना हमारे दिमाग की सक्रियता को कम कर देता है।
39. एक शोध के अनुसार 20000 वर्ष पहले की तुलना में मानव दिमाग 10% छोटा है।
40. मानव मस्तिष्क में प्रतिदिन 70,000 विचार आते हैं उसमें से 70% विचार नकारात्मक होते हैं।
Brain facts in hindi 41-55
41. एक ही चीज के बारे में ज्यादा टेंशन लेने पर इंसान सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता खो देता है।
42. किसी भी चीज को बोलकर पढ़ने से दिमाग उस चीज को जल्दी याद कर पाता है। यह बेहद practical fact है।
43. भले ही Brain हमारे शरीर के 2% का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन दिमाग हमारे शरीर से कुल ऑक्सीजन और खून का 20% उपयोग करता।
44. यह एक मिथक है कि दायां और बायां दिमाग अलग-अलग काम करता है, सच्चाई यह है कि पूरा दिमाग एक साथ काम करता है।
45. अल्बर्ट आइंस्टीन का दिमाग सामान्य दिमाग से 10% छोटा था। हालांकि, उनके दिमाग में न्यूरॉन्स का घनत्व अधिक था।
46. शराब को दिमाग पर प्रतिक्रिया करने के लिए अधिकतम सिर्फ 6 मिनट का समय लगाता है।
47. नवजात शिशुओं का दिमाग 1 साल में 3 गुना तक बढ़ जाता है।
48. मानव दिमाग में लगभग 100 अरब से अधिक न्यूरॉन्स होते हैं।
49. आपके पहले घूंट के तीस सेकंड बाद से ही शराब आपके दिमाग में दौड़ने लगती है। यह उन रसायनों और मार्गों को धीमा करने लगती है जिनका उपयोग आपके दिमाग की कोशिकाएं संदेश भेजने के लिए करती हैं।
शराब आपके मूड को भी बदल देती है, आपकी सजगता को धीमा कर देती है और आपके संतुलन को बिगाड़ देती है। आप स्पष्ट नहीं सोच सकते हैं और कुछ चीजें आपको याद नहीं रह पाती, क्योंकि आप चीजों को दीर्घकालिक स्मृति में संग्रहीत करने के लिए असमर्थ हो जाते हैं।
50. हमारे दिमाग की मानसिक उत्तेजना, कभी-कभी गलती करने की संभावना रखता है। इसीलिए क्रोध या आवेश में कोई गलत निर्णय नहीं लेना चाहिए।
51. जब दिमाग फ्रीज हो जाता है तो उस स्थिति को ‘sphenopalatine ganglioneuralgia’ कहते हैं।
52. Brain में ऑक्सीटोसिन एक रासायनिक संदेशवाहक के रूप में कार्य करता है।
यौन उत्तेजना, विश्वास, रोमांटिक लगाव और माँ-शिशु संबंध सहित कई मानवीय व्यवहारों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए ऑक्सीटोसिन को ‘लव हार्मोन‘ या ‘कडल केमिकल‘ भी कहा जाता है।
53. जब हमे कोई रिजेक्ट या ignore करता है तो हमारे Brain को बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसे चोट लगने पर होता है।
54. हर मिनट 750 मिलीलीटर रक्त Brain से होकर बहता है।
55. मानव दिमाग लगभग 75 प्रतिशत पानी के साथ-साथ वसा और प्रोटीन से बना होता है।
उम्मीद है आपको ‘55 Amazing facts about brain in Hindi | दिमाग से जुड़े रोचक तथ्य’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें:-
Very Nice Post