Bill gates दुनिया के शीर्ष अमीर व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक के रूप में जाना जाता है। इस लेख में आप जानेंगे बिल गेट्स के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य।

Amazing facts and information about Bill gates in Hindi
1. बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स तृतीय है।
2. इनका जन्म 28 अक्टूबर 1955 को वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था।
3. बिल गेट्स का जन्म उच्च मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। गेट्स के पिता ‘विलियम हेनरी गेट्स द्वितीय’ एक वकील थे तथा मां ‘मैरी मैक्सवेल’ एक स्कूल शिक्षक थीं। गेट्स के नाना ‘जे. डब्ल्यू. मैक्सवेल’ राष्ट्रीय बैंक के अध्यक्ष थे।
4. बिल गेट्स ने अपना पहला कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम सिर्फ 13 वर्ष की आयु में बना लिया था।
5. अपनी किशोरावस्था के दौरान बिल गेट्स ने world book encyclopedia किताब की पूरी सीरीज पढ़ लिया था।
6. बिल गेट्स को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। गेट्स साल में 50 पुस्तकें पढ़ लेते हैं।
7. बिल गेट्स के पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे, लेकिन गेट्स को बचपन से ही कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग में बहुत रुचि थी।
8. बिल गेट्स का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम एक Tic-tac-toe नामक गेम था।
9. गेट्स ने अपने बचपन के दोस्त ‘पाॅल एलन’ के साथ 1972 में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की सहायता से Traf-O-Data की स्थापना की जिसकी सहायता से ऑटोमोबाइल ट्रैफिक टाटा को ट्रैक किया जा सकता था।
बिल गेट्स और पाॅल एलन ने 4 अप्रैल 1975 को माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की।
10. बिल गेट्स ने प्रवेश परीक्षा SAT में 1600 अंक में 1590 अंक प्राप्त किए थे।
11. बिल गेट्स एक कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद गेट्स ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और कुछ ही दिनों बाद कॉलेज छोड़ दिया।
12. बिल गेट्स 31 वर्ष की आयु में सन् 1987 में सदी के सबसे कम उम्र अरबपति तथा 1997 में यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।
13. हार्वर्ड विश्वविद्यालय से ड्रॉप आउट होने के बाद बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने तथा लाल सिग्नल को क्रॉस करने के जुर्म में गेट्स को न्यू मैक्सिको में गिरफ्तार कर लिया गया था।
14. गेट्स को कारें बहुत पसंद हैं। गेट्स की सबसे मनपसंद कार 1979 में खरीदी हुई porsche 911 है।
15. बिल गेट्स कहते हैं कि यदि मैं माइक्रोसॉफ्ट में काम नहीं करता तो मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में एक रिसर्चर होता।
16. Bill gates का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत सारी इंसानी नौकरियों पर अपना कब्जा कर लेगा। गेट्स का कहना है कि जो रोबोट इंसान की नौकरी लेता है उस पर टैक्स लगना चाहिए।
17. गेट्स ने एक बार कहा था कि मुझे कोई विदेशी भाषा नहीं आती और इसका मुझे अफसोस है।
18. मेलिंडा गेट्स जो बिल गेट्स की पत्नी थी, उन्होंने 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में एक कर्मचारी के रूप में जॉइनिंग की और जनरल मैनेजर के पद में भी काम किया।
मेलिंडा और बिल गेट्स की शादी 1 जनवरी 1994 को हुई। 1996 में जब उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ तब मेलिंडा गेट्स ने परोपकार तथा धर्मार्थ कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कंपनी छोड़ दी।
19. सन् 1994 में Bill gates ने लियोनार्दो द विंची द्वारा लिखी गई किताब कोडेक्स लिसेस्टर को नीलामी में 30.8 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जो दुनिया की 5 सबसे महंगी किताबों में से एक है।
20. जब 1997 में ‘एप्पल’ कंपनी दिवालिया होने की कगार में थी, तब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने प्रतिद्वंदी कंपनी एप्पल में 150 मिलियन डॉलर का निवेश किया और एप्पल को दिवालिया होने से बचाया था।
21. Bill gates और एप्पल के सह संस्थापक ‘स्टीव जॉब्स’ बहुत अच्छे मित्र थे। जब स्टीव जॉब्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ले रहे थे तब उनके पास गेट्स का दिया हुआ लेटर था।
22. 100 बिलियन डॉलर से भी अधिक की अपार संपत्ति होने के बावजूद गेट्स के बच्चों को सिर्फ 10 मिलियन डॉलर ही मिलेंगे जो कि उनकी संपत्ति का 0.2% हिस्सा भी नहीं है।
23. Bill gates और वॉरेन बफेट ने 2010 में The Giving Pledge अभियान की शुरुआत की जिसमें दुनिया भर के अरबपति लोग अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा परोपकारी कार्य के लिए दान दे सकें।
गिविंग प्लेज में 2022 तक 28 देशों के 236 व्यक्तियों ने हस्ताक्षर कर चुके हैं जिसमें एलोन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, वारेन बफेट, बिल गेट्स, मैकेंजी स्कॉट, अजीम प्रेमजी तथा अनिल अग्रवाल शामिल हैं।
24. बिल गेट्स 2022 तक 75.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति दान कर चुके हैं। दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी लोगों में बिल गेट्स, जमशेदजी टाटा के बाद दूसरे नंबर में आते हैं।
25. कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाला विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम जिसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बनाया है। यह 75% हिस्सेदारी के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय डेक्सटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है।
उम्मीद है आपको ‘बिल गेट्स के बारे में 25 रोचक तथ्य | Bill gates facts in Hindi’ बारे में यह लेख पसंद आया होगा।
यह भी पढ़ें:-
- लिओनार्दो दा विंची से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Leonardo da Vinci in Hindi
- 25 Interesting facts about Nikola Tesla in Hindi
- Steve jobs | स्टीव जॉब्स के 30 दिलचस्प रोचक तथ्य
amazing information… it’s a very nice information