Apple company facts in Hindi | एप्पल कंपनी के बारे में 25 रोचक तथ्य

Apple inc. दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी है। एप्पल इतना लोकप्रिय और प्रसिद्ध ब्रांड है कि हर कोई एप्पल के उत्पादों को लेना चाहता है, लेकिन यह उत्पाद काफी महंगे होते हैं। सामान्य जीवन स्तर वाले लोगों को इन्हें खरीदना मुश्किल होता है फिर भी लगभग हर इंसान एप्पल के उत्पादों को लेने के सपने जरूर देखता है। यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी शीर्ष कंपनियों में से एक है। तो जानते हैं एप्पल कंपनी से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य, amazing Apple company facts in hindi-

Interesting facts about Apple company in Hindi

1. Apple कंपनी की स्थापना अप्रैल फूल दिवस के दिन यानी 1 अप्रैल 1976 में एक गैराज में हुई थी।

2. एप्पल का मुख्यालय क्यूपर्टिनो, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

3. Apple कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन हैं।

4. एप्पल कंपनी के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स अपने पद में रहते हुए सिर्फ $1 का वेतन प्राप्त करते थे।

5. एप्पल का पहला कंप्यूटर बनाने में $666.66 का खर्च आया था।

6. एप्पल कंपनी राजस्व और कुल संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी है।

7. एप्पल के तीसरे सह संस्थापक ‘रोनाल्ड वेन’ ने 1977 अपने पास रखे एप्पल कंपनी के 10% शेयर को स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक को मात्र $800 में बेच दिया था, क्योंकि उन्हें उस कंपनी में कोई संभावना नजर नहीं आ रही थी, लेकिन यदि वह उन शेयरों को नहीं बेचते तो वे आज दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों में शामिल होते।

8. एप्पल एप स्टोर में 60% से अधिक ऐसे ऐप हैं, जो कभी डाउनलोड ही नहीं किए गए।

9 . Apple ने 17 अप्रैल 2012 को एक बयान जारी किया, जिसमें कंपनी ने कोयले के उपयोग को समाप्त करके 100% नवीकरणीय ऊर्जा में स्थानांतरित करने का वादा किया। 2014 तक अपने दुनिया भर के अपने सभी डाटा केंद्रों में 100% नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करने में उपलब्धि हासिल की अर्थात एप्पल के डाटा केंद्रों में ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण की हानि लगभग न के बराबर होती है।

10. एप्पल के कर्मचारी हर साल $1,25,000 तक कमा लेते हैं।

11. Nokia1100 के बाद आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फोन है।

12. स्टीव जॉब्स द्वारा गेराज में बनाया गया पहला एप्पल 1 कंप्यूटर 2014 के नीलामी में हेनरी फोर्ड म्यूजियम द्वारा $9,05,000 में खरीदा गया था।

13. एप्पल दुनिया की पहली ट्रिलियन डॉलर कंपनी है। इससे पहले किसी भी कंपनी का मार्केट कैप ट्रिलियन डॉलर तक नहीं पहुंचा था।

14. एप्पल कंपनी मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। 3 जनवरी 2022 को एप्पल 3 ट्रिलियन मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी। इतिहास में इससे पहले किसी भी कंपनी का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन तक नहीं पहुंच पाया था।

15. वर्ष 2018 में Apple ने प्रतिदिन 5,72,000 मोबाइल फोन बेचे थे।

16. वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एप्पल ने गूगल, फेसबुक और अमेजॉन के संयुक्त कमाई के बराबर कमाई की थी।

17. एप्पल अपने मोबाइल फोन में खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS इस्तेमाल करता है।

18. Apple के iPad पर रेटीना डिस्पले और iPhone में उपयोग होने वाली मेमोरी चिप Samsung द्वारा बनाई जाती है।

19. iPhone संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में ब्राजील में लगभग दुगुना महंगा है।

20. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ‘बिल गेट्स’ ने 1977 में Apple कंपनी पर 150 मिलियन डॉलर का निवेश किया था जब एप्पल कंपनी दिवालिया घोषित होने वाली थी। तब स्टीव जॉब्स ने कहा था “Bill, thank you. The world’s a better place”। उस समय इस उद्धरण को ‘टाइम मैगजीन’ ने अपने पहले कवर पेज पर छापा था।

यह भी पढ़ेंSteve jobs | स्टीव जॉब्स के 30 दिलचस्प रोचक तथ्य

21. ब्रांड वैल्यू में भी एप्पल विश्व भर में लोकप्रिय है। एप्पल दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांड में पहले स्थान पर आता है।

21. 2021 के डाटा के अनुसार एप्पल ने प्रति मिनट लगभग 6,91,234 डॉलर कमाए थे।

22. एप्पल ने 12 दिसंबर 1980 को अपना IPO लॉन्च किया जिसमें कंपनी ने 100 मिलियन डॉलर की कुंजी प्राप्त की। 1956 में फोर्ड कंपनी के बाद से किसी भी कंपनी के IPO ने इतिहास में इतनी पूंजी नहीं जोड़ी थी।

23. Apple ने 23 अक्टूबर 2001 को iPod लांच किया। लॉन्च होने के 6 वर्षो में ही iPod की 100 मिलियन से अधिक इकाइयों की बिक्री हो गई।इससे पहले किसी भी ऑडियो प्लेयर की इतनी इकाइयां नहीं बिकी थी।

24. 24 अगस्त 2011 को स्टीव जॉब्स ने एप्पल के CEO पद से इस्तीफा दे दिया और एप्पल के चेयरमैन बन गए। स्टीव की जगह ‘टिम कुक’ एप्पल के सीईओ बने।

25. Apple अपने मोबाइल लैपटॉप या अन्य उत्पादों में क्वालिटी और सिक्योरिटी को प्राथमिकता देता है। 7 जुलाई 2020 को एप्पल ने अपने उत्पादों में Lockdown mode नामक वैकल्पिक सुरक्षा सुविधा की घोषणा की। इस मोड की सहायता से उपयोगकर्ता को स्पाइवेयर साइबर हमलों से सुरक्षा मिलती है।

यह भी पढ़ें–

Leave a Comment