Amazing Machu Picchu facts in hindi – माचू पिच्चू के 20 रोचक तथ्य

Machu Picchu दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के खूबसूरत देश पेरू में स्थित इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। यह स्थल दुनिया के सात आश्चर्य में से एक है। दुनिया के प्राचीन खूबसूरत शहर जो अब तक सुरक्षित हैं उनमें माचू पिचू भी शामिल है। माचू पिच्चू पेरु देश का सबसे ज्यादा पर्यटक वाला क्षेत्र है। तो आइए जानते माचू पिच्चू से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, Machu Picchu facts in hindi –

Interesting Machu Picchu facts in hindi

1. माचू पिच्चू का अंग्रेजी में अर्थ है ‘ओल्ड पीक’ या ‘ओल्ड माउंटेन’। इसे ‘इंकाओ का खोया शहर’ भी कहते हैं।

2. Machu Picchu समुद्री तल से 2,430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

3. धातु के औजारों या पहिये के उपयोग के बिना निर्मित माचू पिच्चू एक प्राचीन इंजीनियरिंग का चमत्कार है।

4. माचू पिच्चू जंगलों से घिरे रहने की वजह से दिन के कुछ समय तक बादलों से ढंक जाता है।

5. Machu Picchu में 150 से अधिक प्राचीन इमारतें हैं।

6. माचू पिच्चू में भारी चट्टानों के परिवहन के लिए पहियों या जानवरों का ऊपर चढ़ना बहुत ही मुश्किल था फिर भी इतिहास में सबसे प्रभावशाली राज्यों में से एक माचू पिच्चू का निर्माण किया गया। Machu Picchu का निर्माण करने के लिए Ashlar तकनीक का उपयोग किया था। इस तकनीक से चट्टानों को एक साथ फिट करने के लिए आकार दिया गया था। उनकी कारीगिरी इतने उच्च स्तर की थी कि एक चाकू का ब्लैड भी दो पत्थरों के बीच फिट नहीं हो सकता था।

7. अगर कोई Machu Picchu में दोबारा घूमने जाना चाहता है तो पहली यात्रा के प्रमाण के साथ-साथ अपने पूर्व गाइड की पहचान भी ले जाना जरूरी है, नहीं तो आपको वहां जाने से रोक दिया जाएगा।

8. माचू पिच्चू को 1438-1450 में बनाया गया था, लेकिन यह 1911 तक बाहरी लोगों के लिए अज्ञात था। माना जाता है कि सन् 1911 में अमेरिकी इतिहासकार ‘Hiram Bingham’ ने इस जगह के बारे में दुनिया को बताया। यह 1983 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

9. पेरू देश भूकंप के लिए जाना जाता है फिर भी यह स्थान अभी तक सुरक्षित है। Machu Picchu को Ashlar तकनीक द्वारा मनाया गया था जो प्राचीन काल की अद्वितीय और अविश्वसनीय इंजीनियरिंग को दर्शाता है। इस तकनीक के माध्यम से यहां के पत्थरों को इस तरीके से व्यवस्थित किया गया था की भूकंप आने पर वह पुनः अपने स्थान पर जम जाते थे।

10. माचू पिच्चू में इतिहुआताना (Itihuatana) नाम का एक विशालकाय चट्टान है जो इंका सभ्यता के दौरान कैलेंडर का काम किया करता था। यह पत्थर अलग-अलग मौसमों में अपना अलग-अलग प्रकाश प्रतिबिंब बनाता है। इतिहुआताना को एक वाणिज्यिक शूटिंग के दौरान कुछ नुकसान हुआ था जब एक 1,000 पाउंड का क्रेन पत्थर के ऊपरी सिरे पर गिर गया था जिससे पत्थर का एक छोटा हिस्सा टूट गया गया था। राष्ट्रीय संस्कृति संस्थान ने शूटिंग करने वाली कंपनी पर 2005 में मुकदमा दायर किया था।

यह भी पढ़ेंGreat Wall Of China से जुड़े 25 रोचक तथ्य

11. 7 जुलाई 2007 को माचू पिच्चू को विश्व के सात आश्चर्य में शामिल किया गया था।

12. माचू पिच्चू में शोर (noise) करना मना है। आप यहां ताली नहीं बजा सकते, सिटी नहीं बजा सकते, गाना नहीं गा सकते और चिल्ला भी नहीं सकते।

13. Machu Picchu में औसतन 1.3 मिलियन लोग सालाना आते हैं। माचू पिचू में 1 दिन में केवल 2,500 पर्यटकों को जाने की अनुमति है।

14. माचू पिच्चू के ऊपर हेलीकॉप्टर या एरोप्लेन उड़ाना प्रतिबंधित है। पेरू के परिवहन और संचार मंत्रालय द्वारा इस जगह पर नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है।

15. Machu Picchu में ‘सेल्फी स्टिक’ के साथ जाना गैरकानूनी है।

16. ऊंचाई में होने की वजह से यहां पर्यटन थोड़ा मुश्किल और रोमांचक हो जाता है।

17. माचू पिचू को दो अलग-अलग प्रकार के पत्थरों का उपयोग करके बनाया गया था। यह ज्यादातर ग्रेनाइट पत्थरों से बना है और बाकी का चूना पत्थरों के उपयोग से बना है।

18. यदि आप माचू पिच्चू का दौरा करने जा रहे हैं तो आप अपने देश के पारंपरिक या धार्मिक कपड़े नहीं पहन सकते। यहां ऐसा करना गैरकानूनी है।

19. इंका सभ्यता में Machu Picchu को दो भागों में विभाजित किया गया था- पहला हिस्सा दक्षिण भाग था जिसे कृषि क्षेत्र के रूप में इस्तेमाल किया गया था और दूसरा हिस्सा उत्तरी हिस्सा था जो शहरी केंद्र था।

20. ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर स्थित होने के कारण माचू पिच्चू को नीचे से नहीं देखा जा सकता। और यही कारण था कि यह इंका सभ्यता के दौरान बनाया गया यह एकमात्र शहर था जो स्पेन की जीत से बच गया था। और यह पुरातात्विक-ऐतिहासिक स्थल आज भी अच्छी तरह से संरक्षित है।

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment