
Facts about Adolf Hitler In Hindi: एडॉल्फ हिटलर नाज़ी पार्टी का एक नेता था। वह इतिहास के सबसे प्रसिद्ध कुख्यात व्यक्तियों में से एक था जिसे एक क्रूर तानाशाह के रूप में जाना जाता है। 1933 से 1945 तक अपनी तानाशाही के दौरान, हिटलर ने 1939 में पोलैंड पर आक्रमण करके यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत की। इस आर्टिकल में आप जानेंगे एडोल्फ हिटलर से जुड़ी रोचक जानकारी, Adolf Hitler Facts In Hindi.
एडोल्फ हिटलर से जुड़ी दिलचस्प जानकारी – Adolf Hitler Facts In Hindi
1. हिटलर का जन्म ऑस्ट्रिया में हुआ था, लेकिन वह 1913 में जर्मनी चला गया था और जर्मनी का नागरिक बन गया।
2. माना जाता है कि हिटलर के पास केवल एक अंडकोष था। इस तथ्य की पुष्टि उसकी मृत्यु के बाद तक नहीं हो पाई।
3. हिटलर की वास्तुकला में गहरी रुचि थी और उसने नाजी शासन से जुड़ी कई इमारतों और संरचनाओं को डिजाइन किया था।
4. जब एडॉल्फ हिटलर सिर्फ चार साल का था तब वह दोस्तों के साथ खेलते वक्त नदी में गिर गया। एक पादरी ने नदी में कूदकर हिटलर की जान बचाई थी। हालांकि, हिटलर ने खुद कभी भी इस घटना की पुष्टि नहीं की, लेकिन 1894 के एक जर्मन अखबार ने इस कहानी को प्रमाणित करने का दावा किया था।
5. हिटलर को उड़ान से डर लगता था। वह ट्रेन, कार या पैदल यात्रा करना पसंद करता था।
6. अपने जीवनकाल के अंत में हिटलर शाकाहारी बन गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह शाकाहारी कब या क्यों बना।
7. हिटलर एक पशु प्रेमी था, उसने ब्लोंडी नाम का एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाला था, जिससे वह बहुत प्यार करता था। अपनी मौत से 1 दिन पहले हिटलर ने ब्लोंडी को सायनाइड की कैप्सूल देकर मार दिया था क्योंकि वह नहीं चाहता था कि सोवियत सैनिक उसके कुत्ते को पकड़कर उसके साथ गलत व्यवहार करें।
8. एडोल्फ हिटलर ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत में एक जर्मन सैनिक के रूप में भाग लिया था। उस युद्ध में बहादुरी के लिए हिटलर को जर्मन सरदार दो पदक मिले थे।
9. हिटलर बहुत ही बड़ा यहूदी विरोधी था और वह आर्यन जाति के लोगों की नस्लीय श्रेष्ठता की अवधारणा में विश्वास करता था। नाजी पार्टी ने लोगों के समूहों के नरसंहार को सही ठहराने के लिए अपनी नाज़ीवाद विचारधारा को नस्लीय वर्गीकरणों में बांट दिया था। नाजी आर्यन जाति को श्रेष्ठ जाती (race) या मास्टर रेस मानते थे और पोलिस, काले, समलैंगिक तथा शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम लोगों को वह नस्लीय रूप से हीन मानते थे।
10. हिटलर ने 30 अप्रैल, 1945 में 65 वर्ष की उम्र में सोवियत सेना के पकड़े जाने के डर से बर्लिन में एक बंकर में आत्महत्या कर ली, क्योंकि वह दुश्मन देशों की सेनाओं से घिर चुका था।
11. हिटलर की यहूदी-विरोधी मान्यताएं होलोकॉस्ट के पीछे एक प्रमुख कारण था। वह यहूदियों को पूरी दुनिया से मिटाना चाहता था और वह यूरोप की दो तिहाई यहूदी आबादी की हत्या कर चुका था। हिटलर ने अपनी पुस्तक Mein Kampf में यहूदियों से घृणा के बारे में विस्तार से लिखा है।
12. लगभग 60 लाख यहूदियों और लाखों अन्य अल्पसंख्यक समूहों के हत्या के लिए हिटलर जिम्मेदार था। लाखों लोगों के जनसंहार को Holocaust नाम से जाना जाता है। होलोकॉस्ट इतिहास के सबसे घातक नरसंहार में से एक था जिसमें आधी से अधिक यहूदी आबादी खत्म हो चुकी थी।
13. हिटलर को खाने के जरिए जहर दिए जाने का डर था। इसलिए उसने कुछ लोगों को खाने का स्वाद चखने के लिए भी रखा था।
14. द्वितीय विश्व युद्ध की शुरूआत सितंबर 1939 में एडोल्फ हिटलर के नेतृत्व वाली जर्मनी के पोलैंड पर आक्रमण से शुरू हुआ और जल्द ही इस युद्ध का विस्तार यूरोप, अफ्रीका तथा एशिया के अधिकांश हिस्सों में हो गया।
15. 1939 में स्वीडिश संसद के एक सदस्य द्वारा हिटलर को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
16. हिटलर एक अंधविश्वासी था वह लकी चार्म और शकुन अपशकुन में विश्वास करता था।
17. हिटलर ने अपनी मौत से 1 दिन पहले एवा ब्राउन से शादी की थी। एवा ब्राउन पेशे से एक फोटोग्राफर थी। दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और अगले ही दिन एवा ब्राउन ने सायनाइड की गोली खा ली और एडोल्फ हिटलर ने अपने सिर में खुद को गोली मार ली। दोनों के मरने के बाद ही लोगों को उनके संबंधों के बारे में पता चला था।
18. हिटलर ब्रिटिश साम्राज्य से बहुत प्रभावित था 1935 के आसपास ब्रिटिश साम्राज्य विश्व की लगभग 25% जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता था। हिटलर सैन्य विजय के माध्यम से एक जर्मन-वर्चस्व वाले यूरोप का निर्माण करना चाहता था।
19. द्वितीय विश्व युद्ध के परिणामस्वरूप अनुमानित लगभग 7 से 8.5 लोग मारे गए थे जो उस समय पूरी विश्व की आबादी का लगभग 3% हिस्सा था। द्वितीय विश्व युद्ध इतिहास के सबसे घातक military conflict में से एक बन गया।
20. हिटलर के सैन्य अभियान अंततः विफल हो गए और 1945 में नाजी जर्मनी हार गया।
21. हिटलर को फिल्में देखने का शौक था। उसने अपने बंकर में पर्सनल फिल्म प्रोजेक्टर लगवा रखा था।
22. 30 जनवरी, 1933 को हिटलर को जर्मनी के चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया था।
23. परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहली बार 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी के अमेरिकी परमाणु बम विस्फोटों के साथ हुआ था उसके बाद आज तक किसी भी युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल नहीं हुआ।
24. एडोल्फ हिटलर राजनीति में नया नया था तब उसने दक्षिणी जर्मनी में अपने कुछ साथियों के साथ तख्तापलट करने का प्रयास किया था लेकिन वह तख्तापलट के उस प्रयास में असफल हो गया था और उसे जेल जाना पड़ा था।
25. हिटलर 1938 में टाइम मैगजीन का ‘मैन ऑफ द ईयर’ व्यक्ति था।
यह भी पढ़ें –