China facts in Hindi: China एशिया की पहली और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। चीन ऐसा देश है जो दुनिया का सबसे बड़ा सुपर पावर बनना चाहता है, और यह कई क्षेत्रों में अमेरिका को सीधे टक्कर भी देता है।
चीन विश्व की प्राचीन सभ्यता में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पूर्व में स्थित है। चीन बहुत तेजी से विकसित होने वाले देशों में से भी एक है। China क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। चीन की सीमा भारत सहित 14 देशों से मिलती है।

Amazing facts about china in Hindi | चीन से जुड़े रोचक तथ्य
1. दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम 2012 में शंघाई में लगा था। यह ट्रैफिक जाम 62 मील लंबा था। इस ट्रैफिक को हटने में 12 दिन लग गए थे।
2. China ने पांडा प्रजाति को लीज पर लिया है, इसके तहत पांडा की समस्त प्रजाति पर चीन का अधिकार है।
3. चीन में लगभग 3 करोड़ लोग गुफाओं में रहते हैं। इन गुफाओं को ‘yaodongs’ कहां जाता है। आज के समय में इतनी अधिक आबादी गुफाओं में और किसी देश में नहीं रहती।
4. विदेश पढ़ने गए 10 में से 7 चाइनीज छात्र वापस चीन लौटना पसंद नहीं करते।
5. दुनिया की सबसे ज्यादा गगनचुंबी (skyscraper) इमारतें चीन में स्थित हैं। गगनचुंबी इमारत आमतौर पर उन्हें कहा जाता है, जो 150 मीटर से अधिक लंबी व 40 से अधिक मंजिल वाली होती हैं।
मई 2022 तक चीन में 2,976 गगनचुंबी इमारतें हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका (859) दूसरे नंबर पर आता है और भारत 12वें नंबर पर आता है, जिसके पास केवल 102 इमारतें हैं।
6. 2011 में एक ‘Wang Shangkun’ नाम का 17 वर्षीय लड़के ने आईफोन तथा आईपैड खरीदने के लिए अपनी किडनी को ब्लैक मार्केट में बेच दिया था।
7. चीन के कुछ हिस्सों में सूर्योदय सुबह 10:00 बजे होता है।
8. किसी भी विकासशील देशों की तुलना में चीन के शहर बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं। एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2026 तक चीन में न्यूयॉर्क जैसे 10 शहर होंगे।
9. China सोना का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चीन दुनिया का 11% सोना उत्पादन करता है।
10. चीन दुनिया का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश भी है।
11. चीनी भाषा मंडारिन दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली native भाषा है।
12. दुनिया का सबसे लंबा हाईवे समुद्री पुल ‘hongkong zhuhai bridge’ है, जिसकी लंबाई 55 किलोमीटर है। यह हॉन्गकोंग, मेनलैंड चाइना और मकाऊ को जोड़ता है।
13. दुनिया में जहां अंडे को पानी में उबाला जाता है, वहीं China में प्राचीन समय में अंडे को लड़कों के पेशाब में उबाला जाता था।
14. चाइना में एक शख्स को 12 साल की सजा दी गई, क्योंकि उसने आखिरी चाइनीज बाघ को मारकर खा गया था। अपने बचाव में उस शख्स ने कहा था कि उसने खुद को बचाने के लिए उसे मारा था।
15. International Monetary Fund (IMF) के अनुसार चीन 2014 में कुुछ समय के लिए विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका को पीछे कर पहले नंबर पर आ गया था।
16. चीन में स्थित Yangtze नदी तथा Yellow नदी दुनिया की तीसरी व छठवीं सबसे बड़ी नदी हैं।
17. चीनी लोग हर साल लगभग 75 मिलियन टन बीफ, पोर्क तथा पोल्ट्री का सेवन करते हैं।
18. चीन का झंडा चीन की एकता को दर्शाता है।
19. China में कंपनी के अधिकारियों को धोखाधड़ी करने के लिए मौत की सजा तक दी जाती है।
20. मृत्युदंड देने के मामले में चीन पूरी दुनिया में अव्वल है। पूरी दुनिया जहां मृत्युदंड पर बैन लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं इस मामले में चीन की अपनी अलग सोच है। वर्ष 2005 में चीन में 1,770 लोगों को गोली मारकर सजा दी गई थी।
China facts in Hindi 21-50
21. China दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। चीन की आबादी 1.43 बिलियन है जो कि पूरी दुनिया की जनसंख्या का 18.5% हिस्सा है।
22. China में हर वर्ष ग्रीष्म संक्रांति के अवसर पर ‘डॉग मीट महोत्सव’ आयोजित होता है, जिसमें कुत्तों को मारकर खाया जाता है। यह परंपरा लगभग 400 साल पुरानी है।
23. चीन में आत्महत्या की इतनी घटनाएं होती है कि यहां नदी में से डेड बॉडी निकालने की भी नौकरी मिल जाएगी।
24. कागज, टॉयलेट पेपर, केचप और नूडल्स का आविष्कार चीन में हुआ था।
25. China में हर साल लगभग 40 लाख बिल्लियां खाई जाती हैं।
26. चाइनीज कैलेंडर में हर महीने को प्रदर्शित करने के लिए जानवर का उपयोग किया जाता है। चीन में 12 विशिष्ट जानवर हैं जो सभी महीनों को दर्शाते हैं।
27. दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे चीन में पैदा होते हैं।
28. 1841 से 1997 तक हांगकांग पर अंग्रेजों का शासन था तथा 1887 से 1999 तक मकाउ पर पुर्तगालियों का शासन था। यह दोनों राज्य अब चीन के संप्रभु क्षेत्र हैं। हालांकि, इन दोनों राज्यों में एक देश दो प्रणाली नीति चलती है, अर्थात मेनलैंड चाइना की नीतियां इन राज्यों में लागू नहीं होती।
29. China में छात्रों को परीक्षा में धोखाधड़ी या नकल करने के जुर्म पर 7 साल की जेल हो सकती है।
30. चीन की जनसंख्या को भौगोलिक दृष्टिकोण से दो भागों में विभाजित किया गया है। विभाजित करने वाली लाइन को Heihe–Tengchong Line कहा जाता है।

2015 के डाटा के अनुसार चीन की 94% आबादी लाइन के पूर्वी भाग में रहती है तथा पश्चिम भाग में केवल 6% आबादी रहती है।
31. China में मानव तस्करी के लिए मौत की सजा तक दी जाती है।
32. चीन दुनिया का वह देश है, जहां सबसे ज्यादा पत्रकार तथा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग जेल में बंद है।
33. चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी एक्टिव आर्मी है, तथा चीन का रक्षा बजट अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट है।
34. China का राष्ट्रीय खेल टेबल टेनिस है।
35. चीनी लोग हर सेकंड में लगभग 50,000 सिगरेट पी जाते हैं। दुनिया का सबसे ज्यादा सिगरेट का उत्पादन चीन में ही होता है।
यह भी पढ़ें– मलेशिया से जुड़े 40 दिलचस्प रोचक तथ्य
36. लाल रंग को चीन में बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है, यहां पर पारंपरिक शादी के कपड़े भी लाल रंग के ही होते हैं।
37. चीन में इंटरनेट की लत से परेशान लोगों के इलाज के लिए जगह-जगह पर कैंप लगाए जाते हैं।
38. आर्मी ट्रेनिंग के दौरान चीनी सैनिकों की कॉलर पर एक पिन लगा दी जाती है, जिससे उनका सिर ऊपर रह सके।
39. China ने 2011 से 2013 के बीच 6.6 गीगा टन कंक्रीट की खपत किया था, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बीसवीं सदी में उपयोग किए गए कंक्रीट से भी अधिक है।
40. दुनिया के 50% सुअर चीन में पाए जाते हैं।
41. चीन में हर साल 45 बिलियन चॉपस्टिक इस्तेमाल की जाती है, इसके लिए हर साल दो करोड़ पेड़ काटे जाते हैं।
42. चीन की रेल लाइन इतनी लंबी है कि यह पूरी पृथ्वी का दो बार चक्कर लगा सकती है।
43. चीन दुनिया का सबसे अधिक नास्तिक आबादी वाला देश है। वाशिंगटन पोस्ट के एक आंकड़े के अनुसार, केवल 10% चीनी लोग खुद को धार्मिक मानते हैं, बाकी 90% खुद को नास्तिक मानते हैं।
44. चीन दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है।
45. 2020 तक दुनिया के 80% प्लास्टिक के खिलौने चीन में बनाए जाते थे।
46. अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक अरबपति (billionaire) चीन में हैं।
47. China में एक ऐसी वेबसाइट है जहां गर्लफ्रेंड किराए में मिलती।
48. 1973 में अमेरिका की आबादी बढ़ाने के लिए चीन ने अमेरिका को 1 करोड़ चीनी महिलाओं को देने का प्रस्ताव रखा था।
49. China में हर 5 दिन में 1 गगनचुंबी इमारत बन कर तैयार हो जाती है।
50. फ्रीडम ऑफ स्पीच तथा इंटरनेट फ्रीडम के मामले में चीन की स्थिति बेहद खराब है। चीन की इंटरनेट सेंसरशिप पूरी दुनिया में सबसे सख्त और संरक्षित मानी जाती है। चीन ने इंटरनेट सेंसरशिप के तहत एक प्रोग्राम बनाया गया जिसका नाम Great Firewall रखा गया।
चीन में गूगल, फेसबुक, विकीपीडिया, टि्वटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम तथा यूट्यूब जैसी दुनिया की पॉपुलर वेबसाइट तथा एप्स ब्लॉक या बैन हैं। हालांकि, चाइनीज लोगों को दुनिया की इन पॉपुलर वेबसाइट के विकल्प वहां की स्थानीय कंपनी provide कराती हैं। चीन में इन वेबसाइट के अलावा विदेशी न्यूज़पेपर तथा टीवी चैनलों पर भी बैन है।
चीन Great Firewall प्रोग्राम से चाइनीज लोगों की सभी इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखता है, यहां तक कि एक-एक word पर। चीन में वीपीएन का इस्तेमाल करना भी कानूनी जोखिम भरा है। यदि कोई वीपीएन का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है तो उस इंसान पर कड़ी कार्यवाही होती है।
उम्मीद है आपको ‘50 interesting facts about China in Hindi, चीन देश के बारे में रोचक तथ्य’ के बारे में ये लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें:-