
Russia (रूस) भौगोलिक दृष्टिकोण से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। रूस के पास विश्व के कुल क्षेत्रफल का 11% भूभाग है, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कनाडा से 60% बड़ा है। दोस्तों इस आर्टिकल में आप जानेंगे रूस देश से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य।
रूस की संक्षिप्त जानकारी
राजधानी | मास्को |
क्षेत्रफल | 1,71,30,000 km² |
महाद्वीप | यूरेशिया (77% एशिया, 23%यूरोप) |
जनसंख्या | 14.5 करोड़ |
भाषा | रुसी |
मुद्रा | रूसी रूबल |
Amazing fun facts about Russia in hindi – रूस से जुड़े रोचक तथ्य
1. दुनिया का सबसे बड़ा वन क्षेत्र Russia के पास है। रूस का वन क्षेत्र 81,50,000 km² में फैला हुआ है, यह भारत के क्षेत्रफल से ढाई गुना से भी अधिक है।
2. Russia के क्षेत्रफल का 45% हिस्सा वन से घिरा हुआ है।
3. रूस के पास दुनिया की लकड़ी भंडारण का एक चौथाई हिस्सा है।
4. Russia का आधिकारिक नाम Russian federation है।
5. रूस के विशाल क्षेत्रफल में 11 टाइम जोन हैं।
6. रूस यूरेशिया में स्थित सोवियत संघ का सबसे बड़ा देश था। सोवियत संघ 1991 में 15 स्वतंत्र देश में बंट गया। सोवियत संघ पर रूस का सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव रहा है जिस वजह से विदेश के कई लोग सोवियत संघ को रूस समझ लेते हैं।
7. सोवियत संघ से अलग होने वाले 15 देश है – रूस, जॉर्जिया, यूक्रेन, बेलारूस, मोल्दोवा, आर्मीनिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, इस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया।
8. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सबसे अधिक (लगभग 2 करोड़) लोग सोवियत संघ मारे गए थे।
9. रूस ने अलास्का को सन् 1867 में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को केवल 7.2 मिलियन डॉलर में बेच दिया था जो आज क्षेत्रफल के लिहाज से USA का सबसे बड़ा राज्य है।
10. रूस में महिलाओं की आबादी पुरुषों की आबादी से अधिक है। रूस की महिलाओं का औसतन जीवन प्रत्याशा भी रूस के पुरुषों से लगभग 12 साल अधिक है। अर्थात, यहां की महिलाएं औसतन पुरुषों से 12 साल अधिक जीवन जीती हैं।
11. जापान और रूस में कथित तौर पर अभी भी युद्ध चल रहा है, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध को समाप्त करने की संधि पर दोनों ही देशों ने हस्ताक्षर नहीं किए। इस युद्ध या विवाद का कारण कुरील आइसलैंड है जो प्रशांत महासागर में स्थित है।
12. रूस का Oymyakon शहर पृथ्वी का सबसे कम तापमान वाला शहर। यहां पर सर्दियों में औसत तापमान माइनस 50° C तक पहुंच जाता है। 6 फरवरी 1933 को रूस के इस शहर में रिकॉर्ड माइनस 67.7° C तापमान दर्ज किया गया था। यह अंटार्कटिका के बाहर दर्ज किया गया सबसे कम तापमान था इस वजह से यह शहर दुनिया का सबसे ठंडा शहर के रूप में प्रसिद्ध है।
13. 4 अक्टूबर 1957 को सोवियत संघ ने दुनिया का पहला कृत्रिम उपग्रह स्पूतनिक 1 सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा था।
14. 2012 में रूसी वैज्ञानिकों की टीम ने 32,000 साल पुराने बीज से Sileen Stenophilla नामक एक पौधा को पुनर्जीवित किया था।
15. रूस में गंदी कार के साथ घूमना गैरकानूनी है।
16. सेंट पीटर्सबर्ग में एक घड़ी ठीक उसी क्षण को चिन्हित करती है जब रूस साम्यवादी हो गया था।
17. 2013 तक Russia में बीयर को एक मादक पेय के रूप में नहीं माना जाता था।
18. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दादा रूस के प्रसिद्ध नेता स्टालिन और लेनिन के यहां कुक (रसोईया) थे।
19. रूसी कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री थे।
20. Russia दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस का उत्पादक देश है।
Fun facts about Russia in hindi 21-50
21. रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल का उत्पादक देश है।
22. रूस एक अंतर महाद्वीपीय देश है जो उत्तरी गोलार्ध के चारों ओर फैला हुआ है। यह उत्तर-पूर्वी यूरोप और पूरे उत्तर एशिया को कवर करता है जिसे यूरेशिया कहते हैं।
23. Russia की एक सड़क को Road of bones (हड्डियों की सड़क) के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस सड़क के नीचे बंधुआ मजदूर और कैदियों के लगभग 10 लाख शव दबे हैं।
24. Mount Elbrus रूस का सबसे ऊंचा पर्वत है। यह पर्वत रूस के साथ-साथ पूरे यूरोप का भी सबसे उच्चतम बिंदु है। इसकी ऊंचाई 5642 मीटर है।
25. Russia दुनिया का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है।
26. रूस का इतना बड़ा क्षेत्रफल होने के बावजूद यहां की आबादी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी आबादी है।
27. रूसी लोग दो नववर्ष मनाते हैं। पहला नव वर्ष 1 जनवरी को और दूसरा 14 जनवरी को 14 जनवरी को मनाया जाने वाला नव वर्ष जूलियन कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत में मनाया जाता है।
28. आवर्त सारणी के जनक रशियन साइंटिस्ट दमित्री इवानोविच मेंडलीव को कहा जाता है।
29. अपने बड़े क्षेत्रफल की वजह से Russia से तीन महासागरों की सीमा मिलती है।
30. शराब की प्रसिद्ध ब्रांड वोदका की उत्पत्ति रूस में हुई। वोदका शब्द रशियन शब्द ‘वोदा’ से मिलकर बना है जिसका अर्थ है ‘जल’।
31. रूस का क्षेत्रफल प्लूटो ग्रह से भी बड़ा है।
32. भौगोलिक दृष्टिकोण से संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस की दूरी मात्र 4 किलोमीटर है।
33. रूसी सरकार समलैंगिकता संबंध को मान्यता नहीं देती।
34. Russian भाषा दुनिया की आठवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
35. रूस की वोल्गा नदी यूरोप की सबसे लंबी और दुनिया की 16 सबसे बड़ी नदी है। इस नदी की लंबाई 3,530 किलोमीटर है।
Related post :- 7 Facts about wagner chief Yevgeny Prigozhin
36. 1950 के दशक में अंगों के प्रत्यारोपण के मास्टर व्लादीमीर पेट्रोविच डेमीखोव ने जानवरों पर बेहद खतरनाक प्रयोग किये जिनमें से एक था कुत्ते के सिर पर दूसरे कुत्ते का सिर प्रत्यारोपित करना उसके इस प्रयोग ने दुनिया को हैरान कर दिया था। डेमीखोव का यह प्रयोग सफल तो हुआ लेकिन दूसरा सिर लगने के कुछ ही दिनों बाद कुत्ता मर गया था।
डेमीखोव इससे पहले भी कई जानवरों पर अजीबोगरीब और खतरनाक प्रयोग कर चुका था।
37. रूस चीन और ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है।
38. रूस से लगा हुआ कैस्पियन सागर दुनिया की सबसे बड़ी झील है।
39. दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार (लगभग 6255) Russia के पास हैं।
40. रुस की वेलेंटीना वासिल्येव नामक महिला के नाम सबसे अधिक 69 बच्चे पैदा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वेलेंटीना ने 16 बार जुड़वा बच्चे 7 बार 3 बच्चे और 4 बार 4 बच्चे को एक साथ जन्म दिया था।
41. Russia की ‘लेक बैकल’ झील दुनिया की सबसे प्राचीन और गहरी झील है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। बर्फ में जमे हुए पानी और अंडर ग्राउंड पानी को छोड़ दिया जाए तब बैकाल झील दुनिया का 20% ताजे पानी का स्त्रोत होगी। इसमें कई पौधों और जानवरों की प्रजाति ऐसी है जो बाहरी दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलती।
सर्दियों और बसंत के दौरान बैकाल झील की सतह लगभग चार-पांच महीने तक बर्फ में ढंकी रहती है।
42. मध्य रूस में दक्षिणी यूराल पहाड़ों में स्थित Lake karachay झील दुनिया की सबसे अधिक रेडियोधर्मी और प्रदूषित झील है।
43. सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में पहला जानवर (कुत्ता) को 3 नवंबर 1957 को स्पूतनिक 2 अंतरिक्ष यान में भेजा था जिसका नाम लाइका था।
44. रूस के कुछ स्थानों में लोमड़ी को पालतू बनाकर रखा जाता है।
45. प्रसिद्ध वीडियो गेम टेट्रिस की उत्पत्ति रूस में हुई।
46. रूस का मध्य पूर्वी भाग साइबेरिया रूस के कुल क्षेत्रफल का लगभग 70% हिस्सा घेरता है। साइबेरिया का उत्तरी भाग बेहद सर्द क्षेत्र है इसीलिए साइबेरिया में रूस की लगभग 20% आबादी ही रहती है।
47. दुनिया की सबसे अधिक शराब की खपत करने वाले शीर्ष देशों में Russia भी आता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2011 की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस में प्रति व्यक्ति शराब की वार्षिक खपत लगभग 15.76 लीटर थी।
48. रूस के अमीर लोग ट्रैफिक से बचने के लिए एंबुलेंस का सहारा लेते हैं, क्योंकि एंबुलेंस को ट्रैफिक में भी रास्ता मिल जाता है।
49. रूस की ट्रांस-साइबेरियन रेलवे लाइन दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन है। यह रेलवे लाइन 9,289 किलोमीटर में फैली है और यह 7 टाइम जोन को क्रॉस करती है। यह दुनिया की सबसे व्यस्ततम रेलवे लाइन में से एक है।
50. The Lancet कि शोध के अनुसार लगभग 25% रूसी पुरुष 55 वर्ष की आयु से पहले मर जाते हैं। जिनमें अधिकांश मौतों का कारण शराब होती है।
उम्मीद है आपको ‘50 Interesting facts about Russia in hindi | रूस से जुड़े रोचक तथ्य’ यह आर्टिकल पसंद आया होगा, यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें–
Nice facts. I didn’t know much about Russia