Kangaroo ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के मूल निवासी हैं। यह ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय प्रतीक भी हैं। तो दोस्तों जानते हैं कंगारू से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य Interesting and amazing facts about kangaroo in Hindi-

Amazing and intresting facts about Kangaroo in hindi
1. कंगारू स्तनपाई जानवर है।
2. कंगारू की ऊंचाई 1-3 मीटर तक होती है।
3. कंगारू का वजन 20-100 किलोग्राम तक होता है।
4. कंगारू की मुख्य 5 प्रजातियां हैं- लाल कंगारू, पूर्वी ग्रे कंगारू, पश्चिमी ग्रे कंगारू, नाबरलेक कंगारू और एंटिलोपिन कंगारू।
5. लाल कंगारू औसतन 5 फीट की छलांग लगा सकते हैं तथा 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
6. नर कंगारू मादा की तुलना में भारी और बड़े होते हैं।
7. Kangaroo धानीप्राणी या मारसूपियल स्तनधारी जानवरों के एक वर्ग के सदस्य हैं, जो अपने पेट के पास बनी थैली में जन्मजात बच्चों को कई दिनों तक रखकर चलते हैं।
8. धानीप्राणी वर्ग के नवजात शिशु अन्य स्तनधारियों के नवजात शिशुओं की तुलना में कम विकसित होते हैं, इसलिए यह कई दिनों या हफ्तों तक अपनी मां की थैली में ही रहकर विकसित होते हैं।
9. Kangaroo की थैली उसके पेट के निचले हिस्से में रहती है। इस थैली में चार थन होते हैं तथा यह थैली आगे की ओर खुलती है।
10. Kangaroo के पैरों में अंगूठे नहीं होते। इनकी पूंछ लंबी और भारी होती है जिसकी सहायता से उछलते समय संतुलन बनाए रखते हैं, और बैठने में भी सहायता मिलती है।
11. मादा कंगारू का गर्भकाल मात्र 30-36 दिनों का होता है। यह आमतौर पर एक समय में एक ही बच्चा पैदा करती है।
12. कंगारू समूह में रहते हैं। इन समूह में एक leader भी होता है जो समूह का नेतृत्व करता है।
13. कंगारू अच्छे तैराक भी होते हैं, वे तैरते समय अपनी पूंछ का इस्तेमाल करते हैं।
14. कंगारू शाकाहारी होते हैं, वह फल पत्तियां और घास खाते हैं।
15. कंगारू आगे की तरफ तो कूद सकते हैं, लेकिन पीछे की तरफ नहीं कूद सकते।
16. कंगारू की पूंछ की शक्ति उनके पैरों के बराबर होती है। यह इंसानों की तरह खड़े होने के लिए अपनी पूंछ का सहारा लेते हैं।
17. कंगारू बिना गर्दन घुमाए अपने कानों को सभी देशों में घुमा सकते हैं।
18. नर कंगारूओं को मादा कंगारुओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए तथा मुक्केबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है।
19. ऑस्ट्रेलिया में कारों से टकराने वाले लगभग 80% जानवर कंगारू होते हैं।
20. 1980 में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में कंगारू का मांस को मानव के उपभोग के लिए वैध कर दिया गया था। कंगारू की आबादी घटने के कारण अब कंगारू मांस की उपलब्धता में कमी आ रही है, लेकिन खपत अधिक व्यापक होती जा रही है।
21. नन्हे कंगारू को Joey कहते हैं।
22. ऑस्ट्रेलिया सरकार के अनुसार 2019 में लगभग 42.8 मिलियन कंगारू ऑस्ट्रेलिया में रहते थे। इनकी आबादी ऑस्ट्रेलियाई लोगों से भी अधिक है, लेकिन इनकी आबादी में प्रतिवर्ष कमी आ रही है।
23. लाल कंगारू शारीरिक रूप से सबसे बड़े आकार के होते हैं।
24. दुनिया का सबसे छोटा कंगारू Musky Rat Kangaroo है। यह केवल 6 से 8 इंच लंबा होता है और इसका वजन 340 ग्राम के लगभग होता है।
25. कंगारू की औसत उम्र 20 साल होती है।
उम्मीद है आपको ‘Kangaroo से जुड़े 25 दिलचस्प रोचक तथ्य’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के सहायता से शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें:-
- Animals facts in hindi | जानवरों से जुड़े 100 रोचक तथ्य
- नेवले के बारे में 15 दिलचस्प रोचक तथ्य
- खरगोश के बारे में 17 दिलचस्प रोचक तथ्य